CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Cycle Ride on World Bicycle Day : शहरवासियों ने दिखाई जागरूकता

Raipur Cycle Ride on World Bicycle Day : शहरवासियों ने दिखाई जागरूकता

By Newsdesk Admin
03/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 03 जून। दुनियाभर में आज विश्व साइकिल दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में द बाइसिकल कैफे (The Bicycle Cafe) एवं स्पोर्ट्स एंथूज़ियास्ट एसोसिएशन (SEA) के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य साइकिल राइड का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में शहर के साइक्लिंग प्रेमियों ने हिस्सा लेकर फिटनेस, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। (Raipur Cycle Ride on World Bicycle Day)

बता दें कि साइकिल राइड का उद्देश्य लोगों को नियमित व्यायाम के लिए प्रेरित करना तथा साइक्लिंग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रोत्साहित करना था। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

द बाइसिकल कैफे के संचालक राघवेंद्र औऱ स्पोर्ट्स एंथूज़ियास्ट एसोसिएशन (Sports Enthusiast Association) के सचिव नीलेश कटारिया ने इस अवसर पर साइक्लिंग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि साइक्लिंग केवल एक खेल या शौक नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि साइक्लिंग शरीर को फिट रखने के साथ-साथ हृदय को मजबूत बनाती है और मानसिक तनाव को कम करने में भी सहायक होती है। इसके अलावा यह पर्यावरण के लिए सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त परिवहन का एक बेहतर विकल्प है।

SEA के अध्यक्ष समीर सिंह ने भी इस दौरान साइक्लिंग (Raipur Cycle Ride on World Bicycle Day) को लेकर अपने विचार और सुझाव साझा किए। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से साइक्लिंग अपनाने की अपील करते हुए कहा कि इससे न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि स्वच्छ और हरित पर्यावरण के निर्माण में भी योगदान मिलता है। कार्यक्रम का सफल संचालन SEA की प्रवक्ता लिपि जैन ने किया। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी प्रतिभागियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

आयोजन के दौरान प्रतिभागियों का उत्साह और ऊर्जा देखने लायक रही। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि समाज में फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा दिया जा सके।

विश्व साइकिल दिवस (Raipur Cycle Ride on World Bicycle Day) पर आयोजित यह राइड लोगों को स्वस्थ रहने, पर्यावरण संरक्षण और नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूक करने का एक सार्थक प्रयास साबित हुई।

Korba Belt Beating Incident: नशे में युवक ने दशहरे पर 2 दोस्तों को बेरहमी से पीटा…
PM Awas Yojana Stay Order Controversy : परेशान हितग्राही की कलेक्टर से गुहार
SECL High Court Order 2026 : “नौकरी गई, जीवन गया… लेकिन हक नहीं जाएगा”, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, SECL को देना होगा आश्रित को पैसा
Durg School Incident : दुर्ग के सरकारी स्कूल में तंत्र-मंत्र के निशान और आगजनी, क्लासरूम में तोड़फोड़ से छात्रों और शिक्षकों में दहशत
🛑 क्या करें…किस किस को समझाएं…❓भिलाई Camp 2 सर्कुलर मार्केट में काट रहे थे 80 साल पुराना पीपल, नहीं मिली कोई परमिशन फिर भी धड़ल्ले से चलती गई कुल्हाड़ी, संकल्प पर्यावरण संरक्षण समिति ने रूकवाया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Knife Reel Case
Knife Reel Case : बिलासपुर में चाकू लहराकर बनाई रील, 2 आरोपी गिरफ्तार

Knife Reel Case :सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड…

Raigarh Bike Theft Gang
Raigarh Bike Theft Gang : बाइक चोरी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 4 एक्टिवा बरामद

Raigarh Bike Theft Gang : पुलिस के अनुसार,…

Surguja School Mismanagement
Surguja School Mismanagement : स्कूल की बदहाली पर 6KM चलीं 45 छात्राएं, कलेक्टर से लगाई गुहार

Surguja School Mismanagement : पूरे मामले में प्रशासन…

Raipur Land Dispute Murder
Raipur Land Dispute Murder : करोड़ों की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर को मार डाला

Raipur Land Dispute Murder :फिलहाल पुलिस आरोपियों से…

Durg Cattle Smuggling Case
Durg Cattle Smuggling Case : कत्लखाने ले जाए जा रहे 15 मवेशी बरामद; 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Cattle Smuggling Case :मामले में धमधा थाना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?