सीजी भास्कर, 21 अगस्त। दुर्ग में 10 जून की मारपीट के मामले में कोतवाली TI समेत 8 लोगों के खिलाफ परिवाद दायर किया गया है। आरोप है कि पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई के बजाय एक पक्ष से मिलीभगत कर पीड़ितों के खिलाफ ही केस दर्ज कर दिया। (Durg Kotwali TI Case)
यह भी पढ़ें : कोरबा में महिला थाना प्रभारी और प्रधान आरक्षक सस्पेंड: गाड़ी चेकिंग और शराब जब्ती के नाम पर वसूली, SP की कार्रवाई

जांच प्रभावित करने के आरोप : Durg Kotwali TI Case
मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि जब थाना प्रभारी पर ही जांच प्रभावित करने के आरोप हों, तो उसी थाने से जांच कराना निष्पक्षता के खिलाफ होगा। इसके बाद अदालत ने स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की जिम्मेदारी दुर्ग SSP को सौंप दी।
यह भी पढ़ें : Undertrial Prisoner Death : परिजनों ने लगाया मारपीट और वसूली का आरोप
स्वतंत्र जांच अधिकारी नियुक्त
परिवाद के मुताबिक, 10 जून 2025 की रात निहाल जसवानी अपने साले के साथ हुए विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोगों ने उन पर हमला किया, जिससे उन्हें चोटें आईं।
शिकायत में पुलिस पर मेडिकल जांच और बयानों में गड़बड़ी करने के आरोप (Durg Kotwali TI Case) भी लगाए गए हैं। अब SSP पूरे मामले की जांच स्वतंत्र अधिकारी से कराएंगे।
यह भी पढ़ें :रिश्वत केस: ऐशबाग थाना प्रभारी को मिली अग्रिम जमानत, जबलपुर HC ने खारिज किया ASI के फरार होने का तर्क…
ख़बरें और भी हैं :Durg Police Transfer List 2026 : लापरवाही पर नंदिनीनगर थाना प्रभारी सस्पेंड, छावनी और पुलगांव प्रभारी भी हटाए गए



