CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bribery charges in NDPS case : ₹50 हजार मांगने का ऑडियो वायरल, दुर्ग के दो SI सस्पेंड

Bribery charges in NDPS case : ₹50 हजार मांगने का ऑडियो वायरल, दुर्ग के दो SI सस्पेंड

By Newsdesk Admin
03/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 03 जून। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एनडीपीएस केस में आरोपी पक्ष को छोड़ने और लिखापढ़ी के नाम पर कथित रूप से रिश्वत मांगने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब पुलिस विभाग ने बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। 50 हजार रुपए मांगने का आरोप है। (Bribery charges in NDPS case)

Contents
  • महिला ने लगाए रिश्वत मांगने के आरोप
  • वरिष्ठ अधिकारियों तक पैसे पहुंचाने की बात का आरोप : Bribery charges in NDPS case 
  • निष्पक्ष जांच की मांग
  • तीन दिन में मांगी गई रिपोर्ट : Bribery charges in NDPS case 

महिला ने कहा कि, साहब अफसरों के नाम पर पैसे मांग रहे थे। पुरानी भिलाई टीआई के नाम से 20 हजार और साइबर थाने में 2 लाख रुपए मांगे गए। SP विजय अग्रवाल ने पुरानी भिलाई थाने में पदस्थ उप निरीक्षक तुलसीराम साहू और खुर्सीपार थाने में पदस्थ उप निरीक्षक देव लाल साहू को सस्पेंड कर दिया है।

दोनों को रक्षित केंद्र दुर्ग अटैच किया गया है। इसकी जांच के लिए नगर पुलिस अधीक्षक छावनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें तीन दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए हैं।

वायरल वीडियो के बाद कार्रवाई : Bribery charges in NDPS case 

पुलिस के मुताबिक, पुरानी भिलाई थाना में दर्ज केस क्रमांक 288/2026, एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामले में आरोपी पक्ष से कथित रूप से पैसों की मांग किए जाने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

शुरुआती जांच में वायरल सामग्री के आधार पर दोनों अधिकारियों का आचरण संदिग्ध और विभागीय नियमों के विपरीत प्रतीत होने पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।

महिला ने लगाए रिश्वत मांगने के आरोप

इधर, मामले में सामने आई महिला जसबीर ने पुलिस कार्रवाई को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसकी मां और एक युवक को बिना पर्याप्त आधार के कार्रवाई के दायरे में लाया गया।

महिला के अनुसार उसकी मां को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, जबकि जिस युवक को पकड़ा गया उसे लंबे समय तक थाने में रखने के बाद न्यायालय में पेश किया गया।

महिला ने आरोप लगाया कि कार्रवाई के दौरान पहले 5 हजार रुपए लिए गए, बाद में और रकम की मांग की गई। उसका दावा है कि छोड़ने के नाम पर कुल 50 हजार रुपए मांगे गए थे। साथ ही दस्तावेजी प्रक्रिया और लिखापढ़ी के नाम पर अतिरिक्त राशि की मांग भी की जा रही थी।

वरिष्ठ अधिकारियों तक पैसे पहुंचाने की बात का आरोप : Bribery charges in NDPS case 

महिला ने दावा किया कि, उसने संबंधित बातचीत की पूरी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी है। उसके अनुसार बातचीत के दौरान यह भी कहा गया था कि कुछ रकम वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचानी होगी।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि, उसकी मां से अलग स्तर पर 2 लाख रुपए की मांग की बात कही गई थी। हालांकि उसने स्पष्ट किया कि इस संबंध में उसकी सीधे संबंधित टीम से कोई बातचीत नहीं हुई थी।

निष्पक्ष जांच की मांग

महिला ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए संबंधित स्थानों के सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने की मांग की है। उसका कहना है कि जांच होने पर यह स्पष्ट हो जाएगा कि मौके से क्या बरामद हुआ और क्या नहीं।

महिला ने यह भी दावा किया कि जिस मोबाइल फोन के आधार पर उसे बुलाया गया था, उससे संबंधित दस्तावेज और अन्य जानकारी उसके पास उपलब्ध है।

तीन दिन में मांगी गई रिपोर्ट : Bribery charges in NDPS case 

दुर्ग पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। नगर पुलिस अधीक्षक छावनी को तीन दिन के भीतर प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय और कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।

Online Land Registry : अब घर बैठे रजिस्ट्री और नामांतरण, फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक
सड़क से सुलह…निको प्रबंधन ने खत्म किया 4 साल का इंतजार…अब गांवों में नहीं होगी धूल और न लगेगा जाम
Herbal Coffee : बस्तर के जंगलों से निकला अनोखा प्रयोग, अब बेकार समझे जाने वाले बीजों से बनेगी खास कॉफी
Chhattisgarh Sub Engineer Case : 66 उप अभियंताओं को सुप्रीम कोर्ट से राहत, हाईकोर्ट के फैसले पर फिलहाल रोक
Illegal Liquor Korba : कोरबा में 10 दिन में अवैध शराब के 61 केस, 178 लीटर शराब और 325 किलो लाहन जब्त

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ambikapur Hyderabad Flight : अंबिकापुर से हैदराबाद के लिए उड़ान शुरू, जानें किराया और पूरा शेड्यूल
Ambikapur Hyderabad Flight : अंबिकापुर से हैदराबाद के लिए उड़ान शुरू, जानें किराया और पूरा शेड्यूल

छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के लोगों के लिए…

IPL Auction 2027 : गोवा में इस दिन लगेगी खिलाड़ियों की बोली, 15 नवंबर तक तय होगा किन सितारों को रखेगी हर टीम
IPL Auction 2027 : गोवा में इस दिन लगेगी खिलाड़ियों की बोली, 15 नवंबर तक तय होगा किन सितारों को रखेगी हर टीम

IPL 2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं।…

Rikes​​h Sen
Rikes​​h Sen :  जनता की सुरक्षा सर्वोपरि, विधायक रिकेश ने सुरक्षा कर्मियों की संख्या कम करने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने जनसेवा और…

CG-RERA Action : रायपुर में बिल्डर पर सख्ती! अधूरी परियोजना पर आबंटी को मिलेंगे 6.87 लाख ब्याज, हर महीने भी देने होंगे 7,314
CG-RERA Action : रायपुर में बिल्डर पर सख्ती! अधूरी परियोजना पर आबंटी को मिलेंगे 6.87 लाख ब्याज, हर महीने भी देने होंगे 7,314

छत्तीसगढ़ में अधूरी और बिना पंजीयन वाली भू-संपदा…

Abhishek Sharma 150 Sixes : अभिषेक शर्मा के छक्कों से कांपा न्यूजीलैंड! रोहित-सूर्या के खास क्लब में एंट्री, 38 गेंदों में मचाई तबाही
Abhishek Sharma 150 Sixes : अभिषेक शर्मा के छक्कों से कांपा न्यूजीलैंड! रोहित-सूर्या के खास क्लब में एंट्री, 38 गेंदों में मचाई तबाही

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?