CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 11 elephants create havoc in Korba : खेत रौंदे; केले और सब्जियों की फसल तबाह

11 elephants create havoc in Korba : खेत रौंदे; केले और सब्जियों की फसल तबाह

By Newsdesk Admin
03/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 03 जून। कोरबा के कटघोरा वनमंडल अंतर्गत जटगा रेंज में हाथियों का उत्पात जारी है। बीती रात 40 हाथियों के एक दल से अलग हुए 11 हाथियों ने बासीन सेक्टर के खाड़ीपारा गांव में जमकर तबाही मचाई। इन हाथियों ने दो किसानों की खड़ी फसल और संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया। उत्पात के बाद हाथियों का यह दल जटगा के जंगल की ओर लौट गया। (11 elephants create havoc in Korba)

ग्रामीणों के अनुसार, यह घटना देर रात करीब 12 बजे हुई जब हाथियों का दल खाड़ीपारा पहुंचा। 11 हाथियों के समूह ने गांव के किनारे स्थित खेतों में घुसकर धान की फसल को रौंद दिया। उन्होंने खेत की मेड़ें तोड़ दीं और एक किसान की बाड़ी में लगे केले के पेड़ और सब्जियों को भी नष्ट कर दिया।

इसके अतिरिक्त, एक मकान की बाउंड्री वॉल को भी हाथियों ने धक्का मारकर गिरा दिया। हाथियों की चिंघाड़ और शोर से गांव में दहशत फैल गई, जिसके कारण लोग रातभर जागते रहे।

हाथियों के उत्पात के बाद वन विभाग मौके पर पहुंचा : 11 elephants create havoc in Korba 

घटना की जानकारी मिलते ही जटगा रेंज का वन विभाग का दल सुबह मौके पर पहुंचा। रेंजर सहित टीम ने नुकसान का जायजा लिया और पंचनामा तैयार किया। प्रभावित किसानों से आवेदन लेकर मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वन विभाग ने बताया कि फसल और संपत्ति के नुकसान का आकलन कर नियम के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा।

जटगा रेंज में इन दिनों करीब 45 हाथी अलग-अलग झुंडों में घूम रहे हैं। बासीन सेक्टर में 40 हाथियों का बड़ा दल सक्रिय है, जिसमें से 11 हाथी खाड़ीपारा गांव में घुसे थे। इसके अलावा 5 हाथियों का एक और झुंड भी आसपास के जंगल में मौजूद है। हाथियों की लगातार आवाजाही से खेतों और गांवों में खतरे की स्थिति बनी हुई है।

हाथियों की लगातार निगरानी में जुटा वन विभाग

वन विभाग की टीम हाथियों (11 elephants create havoc in Korba) की लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। ट्रैकर दल जीपीएस के माध्यम से हाथियों की लोकेशन ट्रेस कर ग्रामीणों को सतर्क कर रहा है। गांव-गांव में मुनादी कराकर लोगों को रात में जंगल की ओर न जाने, अकेले बाहर न निकलने और हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की हिदायत दी जा रही है।

वन अमले ने बताया कि महुआ और धान की फसल की उपलब्धता के कारण हाथी गांव की ओर आकर्षित हो रहे हैं। इन लगातार हो रही घटनाओं के कारण बासीन, जटगा और खाड़ीपारा क्षेत्र के ग्रामीण दहशत में हैं।

Balod Returning Wall Collapse : 19 लाख की रिटर्निंग वॉल निर्माण में गड़बड़ी का आरोप लगाया
Loan Fraud Case: रायपुर में सूदखोर वीरेंद्र तोमर से पूछताछ तेज, आय का स्रोत बताने में नाकाम—राजनीति में एंट्री की कर रहा था तैयारी
डायनामाइट को घर में रखी बैटरी से जोड़ने पर हुआ विस्फोट, चार बच्चे घायल
Bastar Pandum Inauguration: बस्तर पंडुम से लौटी उम्मीद, राष्ट्रपति मुर्मू बोलीं—भय-अविश्वास का दौर खत्म, शांति ने ली जगह
Hospital Protest : मासूम की मौत के बाद अस्पताल में फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने सड़क पर फेंका सामान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bear Nail Seized
Bear Nail Seized : मृत भालू के नाखून काटकर ले गए, दो आरोपी गिरफ्तार

मृत भालू के नाखून (Bear Nail Seized) काटकर…

CGPSC Main Exam Result
CGPSC Main Exam Result : 795 के बजाय 608 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित, न्यूनतम अंक नहीं पाने से घट गई संख्या

सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा परिणाम (CGPSC Main Exam Result)…

Textile Sector Chhattisgarh
Textile Sector Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को मिलेगी नई रफ्तार, केंद्र देगा हरसंभव सहयोग

संभावनाओं को देखते हुए राज्य सरकार इस क्षेत्र…

Shivprakash Rai Death
Shivprakash Rai Death : भिलाई निवासी शिवप्रकाश राय का निधन, रामनगर मुक्तिधाम में आज अंतिम संस्कार

शोक की लहर है। निधन की खबर (Shivprakash…

Illegal Liquor Seizure
Illegal Liquor Seizure : ऑपरेशन बाज के तहत मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 358 पाव अवैध शराब के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?