CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Naxal accused prisoner dies in Jagdalpur Central Jail : बाथरूम में फिसला, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Naxal accused prisoner dies in Jagdalpur Central Jail : बाथरूम में फिसला, इलाज के दौरान तोड़ा दम

By Newsdesk Admin
05/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 05 जून। जगदलपुर केंद्रीय जेल में बंद एक नक्सल मामले के विचाराधीन कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि कैदी जेल के बाथरूम में फिसलकर गिर गया था, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और काफी खून बह गया था। गंभीर हालत में उसे देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। (Naxal accused prisoner dies in Jagdalpur Central Jail)

जानकारी के अनुसार, मृतक रमेश कुंजाम (33) बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के लिंगापुर गांव का निवासी था। वह नक्सल संबंधी मामले में जेल में बंद था। नवंबर 2025 में उसे दंतेवाड़ा जेल से जगदलपुर केंद्रीय जेल में शिफ्ट किया गया था। बताया जा रहा है कि आधी रात रमेश कुंजाम जेल परिसर के बाथरूम गया था। लौटने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह सिर के बल गिर पड़ा।

हादसे (Naxal accused prisoner dies in Jagdalpur Central Jail) में उसके सिर में गंभीर चोट आई और ज्यादा ब्लीडिंग हो गई थी। अन्य बंदियों और ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों की नजर पड़ने के बाद तत्काल उसे इलाज के लिए डिमरापाल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। अस्पताल में उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आईसीयू में भर्ती किया गया था, लेकिन इलाज के दौरान 5 जून की सुबह उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जेल प्रशासन ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है।

एक सप्ताह में मौत का दूसरा मामला : Naxal accused prisoner dies in Jagdalpur Central Jail

केंद्रीय जेल में एक सप्ताह के भीतर मौत का यह दूसरा मामला है। इससे पहले एक महिला बंदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। महिला अपने चाचा की हत्या के मामले में जेल में बंद थी। प्रारंभिक जांच में महिला मानसिक रूप से परेशान थी। इसलिए उसने सुसाइड का कदम उठाया था। लगातार सामने आ रही घटनाओं के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था और बंदियों की निगरानी को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

Holi Special Trains 2026 : होली पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत, देशभर में 1,410 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाएगा रेलवे
Congress mega camp Raipur : राहुल गांधी और खड़गे देंगे संगठन को नई दिशा
CG News : घर में लगी आग, पांच मवेशी जिंदा जले, धान भी जलकर खाक
Balrampur police action : बाइक चोरी के बाद आगजनी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
MCB District Paddy Purchase : धान खरीदी में जिले ने रचा इतिहास, 6.77 लाख क्विंटल के साथ बना नया रिकॉर्ड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Tractor Accident
Bilaspur Tractor Accident : ओवरस्पीड ट्रैक्टर बना हादसे की वजह, 2 की मौत

Bilaspur Tractor Accident, आरोप है कि चंद्रशेखर ट्रैक्टर…

Dhamtari Murder Case
Dhamtari Murder Case : दो दोषियों को उम्रकैद, युवक की चाकू मारकर की थी हत्या

Dhamtari Murder Case : धमतरी पुलिस का कहना…

Bilaspur Kinnar Murder
Bilaspur Kinnar Murder : शराब पार्टी में विवाद बना मौत की वजह, किन्नर की गला घोंटकर हत्या

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर…

Inspire Award Chhattisgarh
Inspire Award Chhattisgarh : जापान से लौटे युवा वैज्ञानिकों का राज्यपाल ने किया सम्मान

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : इंस्पायर अवार्ड-मानक योजना…

Rare Ducks Raipur
Rare Ducks Raipur : रायपुर की आर्द्रभूमि में दिखीं दो दुर्लभ प्रजातियां, बढ़ा प्रकृति प्रेमियों का आकर्षण

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : रायपुर जिले के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?