CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Tamil Nadu Politics : तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम, पार्टी ने स्वीकार किया अन्नामलाई का इस्तीफा

Tamil Nadu Politics : तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम, पार्टी ने स्वीकार किया अन्नामलाई का इस्तीफा

By Newsdesk Admin
05/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 05 जून। तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने (Tamil Nadu Politics) आया है। पिछले कई दिनों से चल रही अटकलों के बीच आखिरकार पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई और भारतीय जनता पार्टी की राहें अलग हो गई हैं। पार्टी नेतृत्व और अन्नामलाई के बीच कई दौर की चर्चाओं के बाद यह फैसला सामने आया है, जिसकी राजनीतिक हलकों में व्यापक चर्चा हो रही है।

Contents
  • पार्टी ने स्वीकार किया इस्तीफा : Tamil Nadu Politics
  • प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ी
  • दिल्ली में हुई थीं कई अहम मुलाकातें
  • मनाने की हुई आखिरी कोशिश
  • राजनीतिक गलियारों में बढ़ी चर्चा

बीते कुछ दिनों से उनके भविष्य को लेकर तरह तरह की चर्चाएं चल रही थीं। शीर्ष नेतृत्व के साथ लगातार बैठकों के बावजूद स्थिति नहीं बदली और अंततः पार्टी ने उनके इस्तीफे को मंजूरी दे दी।

पार्टी ने स्वीकार किया इस्तीफा : Tamil Nadu Politics

भारतीय जनता पार्टी ने तमिलनाडु के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उनके इस्तीफे को तत्काल प्रभाव से मंजूरी प्रदान कर दी है।

प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ी

जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि अन्नामलाई ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद संगठन ने उनके फैसले को स्वीकार करते हुए इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी।

दिल्ली में हुई थीं कई अहम मुलाकातें

जानकारी के मुताबिक अन्नामलाई ने 2 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय महासचिव संगठन बीएल संतोष से मुलाकात (Tamil Nadu Politics) की थी। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ भी अलग से चर्चा की।

मनाने की हुई आखिरी कोशिश

सूत्रों के अनुसार शीर्ष नेतृत्व ने अन्नामलाई को पार्टी में बनाए रखने के लिए प्रयास किए। बताया जाता है कि दिल्ली से रवाना होने के दौरान भी उन्हें वापस बुलाकर बातचीत की गई, लेकिन उन्होंने अपने फैसले में कोई बदलाव नहीं किया।

राजनीतिक गलियारों में बढ़ी चर्चा

अन्नामलाई के इस्तीफे को तमिलनाडु भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना (Tamil Nadu Politics) जा रहा है। अब राजनीतिक विश्लेषकों की नजर इस बात पर है कि आगे उनका राजनीतिक कदम क्या होगा और इसका प्रदेश की राजनीति पर कितना प्रभाव पड़ेगा।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: AIMIM का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की याचिका खारिज…
सुप्रीम कोर्ट ने मानसिक रूप से कमजोर बेटे की कस्टडी अमेरिकी मां को सौंपी, पिता को दिया ये आदेश
Rinku Singh-Priya Saroj engagement :  क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की हुई सगाई, रिंग पहनाते ही इमोशनल हुईं सांसद, देखें VIDEO
PM Kisan Yojana 20वीं किस्त: 2 अगस्त को किसानों के खातों में आएंगे 2-2 हजार रुपये…
Naya Raipur Nakti Village Demolition : 1930 की चकबंदी रिपोर्ट से 2024 के सरकारी पत्र तक…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Municipal Corporation
Raipur Municipal Corporation : 14 दुकानें सील, लाइसेंस फीस नहीं चुकाने पर कार्रवाई

Raipur Municipal Corporation : निगम अधिकारियों ने बताया…

Janjgir Champa Cyber Fraud
Janjgir Champa Cyber Fraud : साइबर ठगी पर बड़ा एक्शन, म्यूल अकाउंट सप्लायर गिरफ्तार

Janjgir Champa Cyber Fraud : कानून के तहत,…

Sahara India Fraud Case
Sahara India Fraud Case : 40.78 करोड़ की ठगी मामले में फरार ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार

Sahara India Fraud Case : जांच के दौरान…

Chhattisgarh Weather Update 
Chhattisgarh Weather Update : मानसून की रफ्तार धीमी,13% कम हुई बारिश, जानिए आपके जिले का हाल

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में मानसून की…

Dhamtari Police Transfer
Dhamtari Police Transfer : धमतरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, SP भावना पांडेय ने 8 निरीक्षकों के तबादले किए

Dhamtari Police Transfer : पदस्थापना से नागरिकों को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?