CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » NEET UG 2026 Re-Exam : री-एग्जाम को लेकर हाई अलर्ट, मुख्य सचिव ने कलेक्टर-SP को दिए सख्त निर्देश

NEET UG 2026 Re-Exam : री-एग्जाम को लेकर हाई अलर्ट, मुख्य सचिव ने कलेक्टर-SP को दिए सख्त निर्देश

By Newsdesk Admin
05/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 05 जून। आगामी 21 जून को आयोजित होने वाली NEET (UG) 2026 पुनः परीक्षा के सुचारू एवं निष्पक्ष संचालन को लेकर शुक्रवार को मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई इस बैठक में सभी जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। (NEET UG 2026 Re-Exam)

Contents
  • परीक्षा केंद्रों का पूर्व निरीक्षण करने के निर्देश : NEET UG 2026 Re-Exam
  • योग दिवस के बीच परीक्षा संचालन पर विशेष फोकस
  • छात्रों की काउंसलिंग और मॉक ड्रिल पर जोर : NEET UG 2026 Re-Exam
  • सुरक्षा, कानून व्यवस्था और गोपनीयता पर विशेष ध्यान 
  • 19 शहरों में बनाए गए 127 परीक्षा केंद्र
  • सभी जिलों के अधिकारी बैठक में शामिल : NEET UG 2026 Re-Exam

परीक्षा केंद्रों का पूर्व निरीक्षण करने के निर्देश : NEET UG 2026 Re-Exam

मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन को परीक्षा शुरू होने से पहले सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी लेने को कहा। उन्होंने केंद्र सरकार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

योग दिवस के बीच परीक्षा संचालन पर विशेष फोकस

मुख्य सचिव ने कहा कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भी आयोजित होगा, इसलिए यह सुनिश्चित किया जाए कि योग दिवस से संबंधित गतिविधियों का परीक्षा संचालन पर कोई प्रभाव न पड़े। परीक्षा केंद्रों तक छात्रों की आवाजाही और यातायात व्यवस्था को भी सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

छात्रों की काउंसलिंग और मॉक ड्रिल पर जोर : NEET UG 2026 Re-Exam

बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की घबराहट नहीं होनी चाहिए। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की संयुक्त टीम द्वारा विद्यार्थियों की काउंसलिंग कराई जाएगी। साथ ही 20 जून को परीक्षा संचालन की सभी व्यवस्थाओं की मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

सुरक्षा, कानून व्यवस्था और गोपनीयता पर विशेष ध्यान 

मुख्य सचिव ने परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रश्न-पत्र और ओएमआर शीट एयर फोर्स के माध्यम से भेजी जाएंगी। इनके सुरक्षित परिवहन और संरक्षण के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग को पहले से तैयारी सुनिश्चित करने को कहा गया है।

19 शहरों में बनाए गए 127 परीक्षा केंद्र

बैठक में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ में NEET UG 2026 पुनः परीक्षा 19 शहरों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए कुल 127 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से परीक्षा के सफल संचालन के लिए आपसी समन्वय और सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया।

सभी जिलों के अधिकारी बैठक में शामिल : NEET UG 2026 Re-Exam

बैठक में कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के सचिव बसवराजु एस., राज्य नोडल अधिकारी पीयूष शुक्ला, तकनीकी शिक्षा संचालनालय, पुलिस विभाग और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) के अधिकारी मौजूद रहे। वहीं रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा सहित 19 जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

Road Accident : हेडफोन लगाकर चला रहा था बाइक, कुछ ही पलों में सड़क पर बिछ गई लाश
CAF जवान गांजा तस्करी करते गिरफ्तार, राजनांदगांव से पकड़ा गया आरक्षक…
Kawardha Live-in Murder Case: शादी के दबाव में रिश्ते का खौफनाक अंत, बेटे ने पिता संग मिलकर रची साजिश
Charoda Bastia clash: दो गुटों में हुई मारपीट, देर रात थाने में तनावपूर्ण माहौल
धमतरी के राइस मिल में पाइप गिरने से मजदूर की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Instagram Blackmail Case
Instagram Blackmail Case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती बनी ब्लैकमेलिंग का जाल

Instagram Blackmail Case : पुलिस ने लोगों से…

POCSO Case
POCSO Case : नाबालिग छात्रा के साथ क्या हुआ, जांच आगे बढ़ी तो शिक्षक पर गंभीर आरोप में हुई गिरफ्तारी

पेंड्रा में नाबालिग छात्रा से जुड़े मामले ने…

Heroin Smuggling
Heroin Smuggling : स्कूल और कॉलेज के आसपास किसे बना रहा था निशाना, पुलिस ने हेरोइन के साथ युवक को दबोचा

जब स्कूल और कॉलेज के आसपास संदिग्ध गतिविधियों…

Nitrazepam Tablets
Nitrazepam Tablets : प्रतिबंधित नशीली गोलियों का जाल कैसे बिछा रहे थे दो युवक, पुलिस ने मौके पर ही दबोचा

गंजपारा इलाके में लोगों के बीच यह चर्चा…

Industrial Accident
Industrial Accident : प्रकाश इंडस्ट्रीज में बड़ा हादसा, चैनल गिरने से तीन श्रमिक घायल

चांपा स्थित एक औद्योगिक इकाई में देर रात…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?