CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » India A Team : छत्तीसगढ़ के लाल आयुष को बड़ा मौका, भारत ‘ए’ टीम में चयन, श्रीलंका दौरे पर दिखाएंगे दम

India A Team : छत्तीसगढ़ के लाल आयुष को बड़ा मौका, भारत ‘ए’ टीम में चयन, श्रीलंका दौरे पर दिखाएंगे दम

By Newsdesk Admin
06/06/2026
Share
India A Team
India A Team

सीजी भास्कर, 06 जून :  छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण है। राज्य के उभरते हुए युवा क्रिकेटर आयुष पांडे (India A Team)   का चयन भारत ‘ए’ टीम में श्रीलंका दौरे के लिए किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा घोषित टीम में आयुष को जगह मिलने के बाद प्रदेश के क्रिकेट जगत में उत्साह का माहौल है। इसे छत्तीसगढ़ क्रिकेट के बढ़ते कद और खिलाड़ियों की प्रतिभा की बड़ी पहचान माना जा रहा है।

घरेलू क्रिकेट और रणजी ट्रॉफी में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे आयुष पांडे को पहली बार भारत ‘ए’ टीम का टिकट मिला है। चयनकर्ताओं ने उनके प्रदर्शन पर भरोसा जताते हुए श्रीलंका दौरे के लिए टीम में शामिल किया है। यह अवसर उनके क्रिकेट करियर का अब तक का सबसे बड़ा पड़ाव माना जा रहा है।

भारत ‘ए’ टीम की कमान युवा विकेटकीपर बल्लेबाज Dhruv Jurel को सौंपी गई है, जबकि Devdutt Padikkal को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में Sai Sudharsan, Ruturaj Gaikwad, N. Jagadeesan, हर्ष दुबे, यश ठाकुर, अंशुल कंबोज और शैक रशीद जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है।

श्रीलंका दौरे के दौरान भारत ‘ए’ टीम, श्रीलंका ‘ए’ के खिलाफ मल्टी-डे मुकाबले खेलेगी। यह दौरा युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव देने के साथ-साथ भविष्य की भारतीय टीम के लिए तैयार करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

आयुष पांडे के चयन से छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर है। खेल संगठनों, पूर्व खिलाड़ियों और प्रशंसकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए श्रीलंका दौरे में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। माना जा रहा है कि यदि आयुष इसी तरह प्रदर्शन जारी रखते हैं तो जल्द ही भारतीय सीनियर टीम के दरवाजे भी उनके लिए खुल सकते हैं।

Image

दमदार प्रदर्शन से खास पहचान बनाई

22 वर्षीय बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज आयुष पांडे ने घरेलू क्रिकेट में अपने लगातार दमदार प्रदर्शन से खास पहचान बनाई है। रणजी ट्रॉफी में अब तक खेले गए 19 प्रथम श्रेणी मुकाबलों की 34 पारियों में उन्होंने 47.66 की शानदार औसत से 1430 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 5 अर्धशतक निकले हैं, जबकि उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 211 रन रहा है।

हाल ही में रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ खेली गई 183 रनों की बेहतरीन पारी ने चयनकर्ताओं का ध्यान उनकी ओर आकर्षित किया था। वहीं विजय हजारे ट्रॉफी में भी उन्होंने 78 और 49 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलकर अपनी उपयोगिता साबित की। लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर आयुष ने भारत ‘ए’ टीम में जगह बनाकर छत्तीसगढ़ क्रिकेट को गौरवान्वित किया है।

Chhattisgarh State MMA Championship : भिलाई में तीसरी बार छत्तीसगढ़ स्टेट एमएमए चैंपियनशिप का आगाज
Praful Hinge Sakib Hussain : ‘ड्रीम डेब्यू’ या तबाही! प्रफुल हिंगे-साकिब हुसैन ने RR को किया तहस-नहस, बनाए ये धांसू वर्ल्ड रिकॉर्ड
मोहम्मद सिराज हुए नाराज, लाइव मैच के दौरान इस खिलाड़ी पर बरस पड़े
IND vs ENG 1st Test: भारत ने रचा इतिहास, फिर शर्मनाक तरीके से मैच हार गई team INDIA
Rohit Kohli ODI Comeback : रोहित-कोहली का एक प्रारूप में खेलना चुनौतीपूर्ण होगा – वाटसन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Land Fraud Case
Land Fraud Case : सरगुजा में जमीन के नाम पर बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी, दो बार एग्रीमेंट कराकर चेक से निकाली रकम

सरगुजा में जमीन बेचने के नाम पर 65…

Korba Crime News
Korba Crime News : कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-नकदी पार; पास में लगा था गणेश पंडाल

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक…

Raipur murder case
Raipur murder case : रायपुर में युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात के बाद हुआ था फरार

आग लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी…

Bhim Regiment Mungeli
Bhim Regiment Mungeli : भीम रेजिमेंट की मुंगेली में बैठक, 15 अक्टूबर को 8वां स्थापना दिवस भव्य बनाने का संकल्प

भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ की मुंगेली जिला स्तरीय बैठक…

Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव
Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव

दारोगा भर्ती परीक्षा पर प्रदर्शन (Bihar Daroga Exam…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?