CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CM Helpline : अब शिकायतों पर नहीं चलेगी ढिलाई, मुख्य सचिव का सख्त निर्देश, 9 से शुरू होगी सीएम हेल्पलाइन 1076

CM Helpline : अब शिकायतों पर नहीं चलेगी ढिलाई, मुख्य सचिव का सख्त निर्देश, 9 से शुरू होगी सीएम हेल्पलाइन 1076

By Newsdesk Admin
06/06/2026
Share
CM Helpline
CM Helpline

सीजी भास्कर, 06 जून : प्रदेश में आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए शुरू की जा रही CM Helpline को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव विकासशील ने मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का समय-सीमा के भीतर संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने दो टूक कहा कि शिकायतों के निपटारे में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्य सचिव ने सामान्य प्रशासन विभाग को निर्देशित किया कि 9 जून 2026 से शुरू होने वाली सीएम हेल्पलाइन के प्रभावी संचालन के लिए सभी विभागों के सचिवों, विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों और जिला कलेक्टरों को आवश्यक दिशा-निर्देश तत्काल जारी किए जाएं। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था सुशासन को मजबूत करने और आम लोगों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Contents
  • सीजी भास्कर, 06 जून : प्रदेश में आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए शुरू की जा रही CM Helpline को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव विकासशील ने मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का समय-सीमा के भीतर संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने दो टूक कहा कि शिकायतों के निपटारे में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
  • 1076 पर कॉल कर दर्ज करा सकेंगे शिकायत
  • एल-1 से एल-4 स्तर तक होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग
  • सुशासन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम

1076 पर कॉल कर दर्ज करा सकेंगे शिकायत

बैठक में मुख्यमंत्री एवं सुशासन एवं अभिसरण विभाग के सचिव राहुल भगत ने सीएम हेल्पलाइन की आधुनिक शिकायत प्रबंधन प्रणाली पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन शुरू होने के बाद नागरिक टोल-फ्री नंबर 1076 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इसके अलावा वेब पोर्टल, समर्पित मोबाइल एप और व्हाट्सएप के माध्यम से भी शिकायतें दर्ज करने की सुविधा उपलब्ध होगी।

एल-1 से एल-4 स्तर तक होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग

राहुल भगत ने बताया कि शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए एक स्वचालित प्रणाली विकसित की गई है, जिसके तहत शिकायतें आवश्यकता अनुसार एल-1 से एल-4 स्तर तक संबंधित अधिकारियों को स्वतः प्रेषित की जाएंगी। इससे शिकायतों की निगरानी और जवाबदेही सुनिश्चित होगी। साथ ही शिकायत के निराकरण के बाद नागरिकों से उनकी संतुष्टि का फीडबैक भी लिया जाएगा, जिससे व्यवस्था की पारदर्शिता और गुणवत्ता बनी रहेगी।

सुशासन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम

बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सीएम हेल्पलाइन केवल शिकायत दर्ज करने का माध्यम न बनकर नागरिकों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच साबित हो। इसके लिए सभी विभागों के नोडल अधिकारियों को गुणवत्ता पूर्ण और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है।

बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा, विधि एवं विधायी विभाग की प्रमुख सचिव सुषमा सावंत, आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख सचिव शहला निगार, मुख्यमंत्री सचिवालय के सचिव पी. दयानंद, कौशल विकास विभाग के सचिव बसवराजु एस., सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव रजत कुमार, परिवहन विभाग के सचिव एस. प्रकाश, स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Interest Free Loan Distribution : छत्तीसगढ़ में 14 लाख किसानों पर चढ़ा 6636 करोड़ का कर्ज
Raipur Bank Fraud : फर्जी लेटरपैड और कॉल से 17.52 लाख की ठगी, 14 लाख रुपये खाते में होल्ड
Bilaspur Bar Association Election : बिलासपुर अधिवक्ता संघ चुनाव में अनुराग बाजपेयी की बड़ी जीत, 380 वोटों से बने अध्यक्ष
Covid 19 Update : देश में कोरोना ने करी वापसी, हजार से ज्यादा लोग हुए कोरोना पॉजिटिव, छग समेत 16 राज्यों में फैल रहा है कोविड
CM Met Pm Modi : छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों की मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत प्रगति रिपोर्ट देख गदगए हो PM मोदी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Meta Muse AI : अब AI सिर्फ जवाब नहीं देगा, आपके लिए करेगा काम! ईमेल से टिकट बुकिंग तक सब ऑटोमेटिक
Meta Muse AI : अब AI सिर्फ जवाब नहीं देगा, आपके लिए करेगा काम! ईमेल से टिकट बुकिंग तक सब ऑटोमेटिक

कंपनी के इस नए सिस्टम में पर्सनल एआई…

Rahul Gandhi Raebareli : राहुल गांधी ने DM को दिखाई गड्ढों वाली सड़कें, पूछा- इतनी खराब हालत क्यों?
Rahul Gandhi Raebareli : राहुल गांधी ने DM को दिखाई गड्ढों वाली सड़कें, पूछा- इतनी खराब हालत क्यों?

रायबरेली में सड़कों की खराब स्थिति को लेकर…

ईशान किशन का तूफानी प्रदर्शन (Ishan Kishan Duleep Trophy) जारी रखा और साउथ जोन के गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया। उनकी इस पारी ने एक बार
Ishan Kishan Duleep Trophy : 9 चौके, 3 छक्के… फिर गरजा ईशान का बल्ला, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

ईशान किशन का तूफानी प्रदर्शन (Ishan Kishan Duleep…

India A Squad Australia A : ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पडिक्कल-गायकवाड़ को मिली कप्तानी
India A Squad Australia A : ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पडिक्कल-गायकवाड़ को मिली कप्तानी

ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए इंडिया-A…

MS Dhoni IPL 2027 : धोनी खेलेंगे या नहीं! CSK के युवा खिलाड़ी ने खोल दिया बड़ा राज
MS Dhoni IPL 2027 : धोनी खेलेंगे या नहीं! CSK के युवा खिलाड़ी ने खोल दिया बड़ा राज

महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल 2027 (MS Dhoni…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?