CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Jashpur girl death case: रिश्ते में विवाद के बाद युवती की मौत, युवक पर धोखा देने का आरोप; पुलिस जांच में जुटी

Jashpur girl death case: रिश्ते में विवाद के बाद युवती की मौत, युवक पर धोखा देने का आरोप; पुलिस जांच में जुटी

By Newsdesk Admin
06/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 06 जून। छत्तीसगढ़ के जशपुर में टावर पर चढ़कर युवती (22) के सुसाइड मामले में पुलिस ने उसके शादीशुदा बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला कि युवती बॉयफ्रेंड के साथ रहना चाहती थी। लेकिन उसके बॉयफ्रेंड ने साथ रखने से साफ इनकार कर दिया। (Jashpur girl death case)

Contents
  • कॉल डिटेल्स से हुआ खुलासा
  • लंबे समय से था अफेयर : Jashpur girl death case
  • युवती के साथ देखकर पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद
  • मानसिक रूप से परेशान थी युवती
  • टावर पर चढ़कर बनाया फंदा : Jashpur girl death case

आरोपी ने युवती से कहा कि वह उसे पसंद नहीं करता और उससे मोबाइल पर सिर्फ टाइम पास के लिए बात करता था। उसने यह भी बताया कि वह पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है।

इसी दौरान युवती ने कहा था कि अगर वह उसे अपने साथ नहीं रखेगा तो वह सुसाइड कर लेगी। इस पर आरोपी ने उसे सुसाइड कर लेने की बात कह दी। जिसके बाद युवती ने टावरलेस टावर पर चढ़कर वहीं फांसी लगा ली। मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का है।

अब जा​निए पूरा मामला : Jashpur girl death case

जानकारी के अनुसार, 26 मई की रात युवती कुनकुरी थाने में लगे वायरलेस टावर के पास पहुंची। दुपट्टा लेकर 70 फीट ऊंचाई पर चढ़ गई और अपने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और मर्ग कायम किया। फिर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा किया गया और डॉक्टरों की टीम से युवती का पोस्टमॉर्टम कराया गया। युवती की पहचान थाना कुनकुरी क्षेत्र की रहने वाली नीलिमा लकड़ा (22) के रूप में हुई।

कॉल डिटेल्स से हुआ खुलासा

इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने युवती का मोबाइल फोन और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच की। जांच में पता चला कि घटना से पहले युवती की तीन अलग-अलग नंबरों पर लगातार बातचीत हुई थी।

फिर पुलिस ने उन लोगों को बुलाकर पूछताछ की। पूछताछ और बाकी सबूतों के आधार पर यह सामने आया कि युवती ने मौत से पहले अपने दो जानने वालों को रविशंकर राम के साथ हुई पूरी बात और अपनी परेशानी के बारे में बताया था।

लंबे समय से था अफेयर : Jashpur girl death case

पुलिस ने संदेह के आधार पर उसके बॉयफ्रेंड रविशंकर राम को बुलाया। उसने बताया कि उसका और नीलिमा के बीच लंबे समय से अफेयर था। नीलिमा बार-बार उसके साथ रहने की बात कहती थी।

इससे परेशान होकर रविशंकर ने बताया कि 25 मई की शाम वह नीलिमा को कुनकुरी बस स्टैंड से अपनी बाइक पर बैठाकर अपने घर की तरफ ले गया था।

वहां उसने नीलिमा से कहा कि वह उसे पसंद नहीं करता और उससे मोबाइल पर सिर्फ समय बिताने के लिए बात करता था। उसने यह भी बताया कि वह पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। यह बात सामने आने के बाद दोनों के बीच जमकर विवाद और कहासुनी हुई थी।

युवती के साथ देखकर पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद

आरोपी के अनुसार, विवाद के दौरान नीलिमा ने रविशंकर से कहा था कि यदि वह उसे अपने साथ नहीं रखेगा तो वह आत्महत्या कर लेगी। इस पर आरोपी ने कथित रूप से युवती से आत्महत्या कर लेने की बात कही और साफ शब्दों में उसे अपने साथ रखने से इनकार कर दिया।

इसी दौरान आरोपी की पत्नी अपने भतीजे के साथ वहां पहुंच गई। पति को दूसरी युवती के साथ देखकर पति-पत्नी के बीच भी विवाद हुआ। बाद में समाज की बैठक बुलाने की बात कहकर रविशंकर की पत्नी वहां से चली गई।

मानसिक रूप से परेशान थी युवती

इसके बाद नीलिमा ने अपने मोबाइल से अपनी मां को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी थी। इतना ही नहीं, उसके कुछ साथियों ने भी नीलिमा की मां को इस मामले के बारे में बताया था।

इसके बावजूद देर रात रविशंकर राम युवती को बाइक से लेकर कुनकुरी के एक चौक के पास छोड़कर वहां से चला गया। पुलिस के मुताबिक, इस पूरे घटनाक्रम से युवती काफी टूट गई थी और मानसिक रूप से बेहद परेशान थी।

टावर पर चढ़कर बनाया फंदा : Jashpur girl death case

अगले दिन 26 मई की रात नीलिमा चोरी-छिपे कुनकुरी थाना परिसर में पहुंची और करीब 70 फीट ऊंचे वायरलेस टावर पर चढ़ गई और फंदा बनाकर सुसाइड कर ली। पुलिस ने पूरे मामले की जांच की, जिसमें घटनाक्रम, कॉल रिकॉर्ड, गवाहों के बयान और बाकी सबूत देखे।

जांच के बाद पुलिस इस नतीजे पर पहुंची कि रविशंकर राम के व्यवहार और उससे जुड़े कथित बयानों की वजह से नीलिमा मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई थी और इसी कारण उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।

Industrial Safety Standards : पुरानी त्रासदी से सबक नहीं, फिर दोहराया गया दर्द, क्या इस बार मिलेगा न्याय!
Dantewada Iron Ore Transport Investigation : दस्तावेजों की जांच तेज, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
Bastar Naxal Free Proposal : बस्तर के 5 गांवों को नक्सलमुक्त करने का प्रस्ताव, विकास के लिए मिलेंगे 1-1 करोड़ रुपये, बोले Vijay Sharma – अब बस्तर बदल रहा है
BSP Scrap Scam Investigation : भिलाई स्टील प्लांट स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई जारी
Illegal Sand Mining Case : रेत चोरी का खुलासा! निर्माण कंपनी पर कार्रवाई, भारी मात्रा में रेत जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Katghora Bypass Accident
Katghora Bypass Accident : कटघोरा बाइपास पर पेड़ से टकराया तेज रफ्तार 407 वाहन, टक्कर के बाद लगी आग; चालक ने कूदकर बचाई जान

जिले के कटघोरा बाइपास पर रविवार देर रात…

Dhimrapur Road Raigarh
Dhimrapur Road Raigarh : ढिमरापुर रोड की बदहाली पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सड़क नहीं सुधरी तो चक्काजाम की चेतावनी

ढिमरापुर रोड की बदहाल स्थिति को लेकर कांग्रेस…

Raipur Ganeshotsav Preparations
Raipur Ganeshotsav Preparations : रायपुर में गणेशोत्सव की तैयारियों में देरी, विसर्जन कुंड का काम धीमा मिलने पर अफसरों ने जताई नाराजगी

गणेशोत्सव से पहले राजधानी रायपुर में तैयारियां तेज…

Jhiram Ghati Case
Jhiram Ghati Case : झीरम घाटी मामले में CM साय का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- सबूत थे तो जांच एजेंसी को क्यों नहीं दिए?

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने झीरम घाटी नरसंहार मामले…

Dhamdha Cattle Smuggling
Dhamdha Cattle Smuggling : धमधा में मवेशियों से भरा वाहन पकड़ा, तिरपाल से ढककर ले जा रहे थे 15 पशु, दो आरोपी गिरफ्तार

धमधा पुलिस ने मवेशियों के अवैध परिवहन के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?