CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Korba Crime News : आधी रात गुंडागर्दी का तांडव, नकदी-आईफोन-जेवर लूटने का भी आरोप, ASI का बेटा घायल

Korba Crime News : आधी रात गुंडागर्दी का तांडव, नकदी-आईफोन-जेवर लूटने का भी आरोप, ASI का बेटा घायल

By Newsdesk Admin
07/06/2026
Share
Korba Crime News
Korba Crime News

सीजी भास्कर, 07 जून :  कोरबा जिले में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात बदमाशों (Korba Crime News)  ने जमकर उत्पात मचाया। पहले यातायात विभाग में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (ASI) रामनारायण रात्रे के बेटे चंद्रमणि रात्रे को बोलेरो से कुचलकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इसके बाद पीछा कर रहे एक युवक का कथित रूप से अपहरण कर उसे सुनसान इलाके में ले जाकर बेरहमी से पीटा गया। घटना के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई है।

Contents
  • सड़क विवाद के बाद बोलेरो से मारी टक्कर
  • पीछा करने निकले युवक का कथित अपहरण
  • बलगी क्षेत्र में ले जाकर की बेरहम पिटाई
  • एक लाख नकद, आईफोन और जेवर लूटने का आरोप
  • पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 5 संदिग्ध हिरासत में
  • मुख्य आरोपी पर पहले से कई मामले दर्ज

सड़क विवाद के बाद बोलेरो से मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब एक बजे बुधवारी बायपास मार्ग पर कुछ युवक कार में बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक सफेद बोलेरो वहां पहुंची। सड़क पर वाहन हटाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवाद बढ़ने पर कार (Korba Crime News)  से बाहर निकले चंद्रमणि रात्रे उर्फ दादू को बोलेरो चालक ने तेज रफ्तार वाहन से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पीछा करने निकले युवक का कथित अपहरण

घटना के बाद अरविंद राठौर और उसका साथी साहिल निर्मलकर स्कूटी से बोलेरो का पीछा करने निकले। बताया जा रहा है कि एनटीपीसी मार्ग होते हुए जब वे बलगी मोड़ के पास पहुंचे तो बोलेरो सवारों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया।

कुछ ही देर में 25 से 30 युवक मौके पर पहुंच गए और अरविंद को स्कूटी से खींचकर जबरन अपने साथ ले गए। वहीं उसका साथी साहिल किसी तरह जान बचाकर वहां से निकलने में सफल रहा।

बलगी क्षेत्र में ले जाकर की बेरहम पिटाई

पीड़ित अरविंद के अनुसार उसे बलगी क्षेत्र के एक सुनसान स्थान पर ले जाया गया, जहां लाठी-डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। हमले में उसके दोनों पैरों और एक हाथ की हड्डी टूट गई, जबकि सिर पर भी गंभीर चोटें आई हैं।

अरविंद का आरोप है कि इस दौरान एक युवक ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी और दहशत फैलाने के लिए दो राउंड फायरिंग भी की। हालांकि पुलिस इस दावे की भी जांच कर रही है।

एक लाख नकद, आईफोन और जेवर लूटने का आरोप

घायल युवक ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान हमलावर उसके पास मौजूद करीब एक लाख रुपये नकद, आईफोन, सोने की चेन और अंगूठी भी लेकर फरार हो गए। बुरी तरह घायल होने के बाद आरोपियों ने उसे मृत समझकर सड़क किनारे छोड़ दिया। कुछ समय बाद होश आने पर उसने दूसरे मोबाइल फोन से अपने साथियों को सूचना दी। इसके बाद साथी मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 5 संदिग्ध हिरासत में

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले सहित वरिष्ठ अधिकारी सक्रिय हो गए। पुलिस टीमों ने बुधवारी बायपास से लेकर बलगी मोड़ तक जांच अभियान चलाया।

प्रारंभिक जांच में कठिनार निवासी नीरज साहू का नाम सामने आया है, जिस पर बोलेरो से टक्कर मारने का आरोप है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद उसी ने अपने साथियों को फोन कर मौके पर बुलाया था। पुलिस ने मामले में पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं मुख्य आरोपी नीरज साहू अभी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

मुख्य आरोपी पर पहले से कई मामले दर्ज

पुलिस सूत्रों के अनुसार नीरज साहू के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उस पर कबाड़ और डीजल के अवैध कारोबार से जुड़े होने के आरोप भी लग चुके हैं। बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में उसके खिलाफ आधा दर्जन से अधिक प्रकरण दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

नशे में पत्नी को तलवार दिखाकर धमकाया! रायगढ़ में आरोपी पति गिरफ्तार, दूसरे केस में 3 आदतन अपराधी भी जेल भेजे गए..
Fake Website Scam : दंडामी रिसार्ट की फर्जी वेबसाइट, बुकिंग के नाम पर पर्यटकों से ठगी
JK ग्रुप की कंपनी को साइबर ठग ने लगाई करोड़ों की चपत…
Jagdalpur snatching case : महिलाओं को निशाना बनाकर स्नैचिंग करने वाले आरोपी का पर्दाफाश
Stabbing at a government function : सरपंच पर हमला, मौके पर मचा हड़कंप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balod Bus Accident : करहीभदर मोड़ पर मौत का सफर, यात्रियों से भरी बस पलटी, कंडक्टर की मौत, 25 से ज्यादा घायल
Balod Bus Accident : करहीभदर मोड़ पर मौत का सफर, यात्रियों से भरी बस पलटी, कंडक्टर की मौत, 25 से ज्यादा घायल

बालोद-धमतरी NH-930 मार्ग पर शनिवार को बड़ा सड़क…

Jhiram Case : झीरम कांड पर आर-पार के मूड में आदिवासी समाज और कांग्रेस, NIA कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में देंगे चुनौती
Jhiram Case : झीरम कांड पर आर-पार के मूड में आदिवासी समाज और कांग्रेस, NIA कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में देंगे चुनौती

झीरम घाटी हमले (Jhiram Case)  के मामले में…

Surguja Trading Fraud Case
Surguja Trading Fraud Case : ट्रेडिंग में बड़ा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 55 लाख की ठगी

Surguja Trading Fraud Case : शिकायत में यह…

Fake Branded Tea Case
Fake Branded Tea Case : बिलासपुर में ब्रांडेड चाय के नाम पर संदिग्ध माल पकड़ा, 23 पैकेट जब्त कर जांच के लिए भेजे

Fake Branded Tea Case :विभाग अब यह पता…

Missing Husband High Court Order
Missing Husband High Court Order : हाईकोर्ट सख्त, मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल खंगालने के निर्देश

Missing Husband High Court Order : महिला ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?