CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई में इश्क का भूत : 15 साल की लड़की के दो बॉयफ्रेंड, पुराने से पीछा छुड़ाने का बनाया प्लान, सुनसान जगह पर बुलाकर कर दिया कांड, इंस्टा पर मारते हुए विडियो भी किया पोस्ट, देखिए घटना का वायरल विडियो

भिलाई में इश्क का भूत : 15 साल की लड़की के दो बॉयफ्रेंड, पुराने से पीछा छुड़ाने का बनाया प्लान, सुनसान जगह पर बुलाकर कर दिया कांड, इंस्टा पर मारते हुए विडियो भी किया पोस्ट, देखिए घटना का वायरल विडियो

By Newsdesk Admin
03/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 03 दिसंबर। दुर्ग जिले के भिलाई शहर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 15 साल की नाबालिग लड़की ने अपने EX बॉयफ्रेंड को मिलने बुलाया और फिर दूसरे बॉयफ्रेंड से उसकी जमकर पिटाई करवा दी। लड़की के लवर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिग को बेसबॉल, बैट और लाठी से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और इसका वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड भी कर दिया। मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि यह मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र के कैंप 1 स्थित मस्जिद के पास का है।

खबर के संबंध में मिली जानकारी के नाबालिग लड़की का कैंप-2 संतोषी पारा के 17 वर्ष के लड़के से प्रेम संबंध था लेकिन इसी बीच लड़की को एक दूसरे नाबालिग लड़के से भी प्यार हो गया। इसकी जानकारी जब पहले बॉयफ्रेंड को लगी, तो उसने अपनी गर्लफ्रेंड से झगड़ा और गाली गलौज कर ब्रेकअप कर लिया, जिसके बाद लड़की ने यह बात अपने नए बॉयफ्रेंड को बताई। लड़की की बात पर दूसरे लड़के ने रौब जमाने के लिए उसे पीटने का प्लान बनाया और लड़की से कहकर उसे सूनसान जगह पर मिलने के लिए बुलवाया। लड़की ने पहले बॉयफ्रेंड को तीन दिन लगातार कॉल किया और उसे मिलने के लिए बुलाया लेकिन वह उससे मिलने नहीं पहुंचा। इसके बाद लड़की ने 1 दिसंबर की शाम साढ़े 6 बजे फिर से उसे फोन किया और कैंप-1 मस्जिद के पास बुलाया। लड़के का गुस्सा शांत हो चुका था तो वह उससे मिलने पहुंच गया। इस दौरान उस जगह पर लड़की का दूसरा बॉयफ्रेंड और उसके 4 अन्य साथी चाकू, लाठी, बेसबॉल और बैट लेकर खड़े थे। लड़के के पहुंचते ही उन्होंने बेरहमी से उसकी पिटाई शुरू कर दी। मारपीट में नाबालिग लड़के के सिर, हाथ, पैर और शरीर के अन्य जगहों में गहरी चोट आई है और उसका सिर भी फट गया है। लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला में उसका इलाज हुआ है लेकिन उसके सिर और सीने में दर्द के चलते डॉक्टर ने उसे रायपुर रेफर करने की सलाह दी है।


वैशाली नगर प्रभारी ने बताया कि जिन लड़कों ने मारपीट की है, उसमें 2 नाबालिग और 3 बालिग शामिल हैं। आरोपियों में गुरजीत सिंह, डिगेंद्र साहू उर्फ गुड्डू और आसिफ शेख शामिल हैं। आरोपी गुड्डू लड़की पर इंप्रेशन जमाने के लिए मारपीट वाला वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था।

भिलाई नगर CSP सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि लड़की और उसके परिजनों को थाने बुलाया गया था लेकिन परिजनों ने थाने में कहा कि लड़की का मामला है और वह इसमें नहीं पड़ना चाहते हैं। पुलिस ने लड़की का मोबाइल जब्त कर लिया है। जांच में लड़की की संलिप्तता पाई गई तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। मुलाहिजा रिपोर्ट में यदि गंभीर चोट आई तो आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

बिहार चुनाव की जिम्मेदारी में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के 4 नेता: अमरजीत और शैलेश पांडेय बने ऑब्जर्वर
The government reached the doorstep of the people : तेज धूप में गांव-गांव पहुंचे मुख्यमंत्री, योजनाओं की जमीनी हकीकत जानी
बीएसपी की बेशकीमती भूमि हुई कब्जा मुक्त, 150 लोगों टीम से भी कब्जेधारी की हुज्जत, नहीं रूका “बुलडोजर”
Illegal Knife Sale Raipur : रायपुर में ‘खूनी खेल’ पर पुलिस का कड़ा प्रहार, स्टेशन रोड के जनरल स्टोर में बिक रहे थे घातक चाकू
Pinarayi Vijayan ED raid : परिवार पर ED शिकंजा, समर्थकों ने किया विरोध प्रदर्शन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Araku Valley Vistadome Train
Araku Valley Vistadome Train : बारिश में अरकू घाटी का सफर होगा और भी खास, पैसेंजर ट्रेन में जुड़ा अतिरिक्त विस्टाडोम कोच

Araku Valley Vistadome Train : जगदलपुर से विशाखापट्टनम…

Lutra Sharif Urs 2026
Lutra Sharif Urs 2026 : लुतरा शरीफ में 28 सितंबर से उर्स का आगाज, 5 दिन तक कव्वाली-तकरीर से सजेगी महफिल

Lutra Sharif Urs 2026 : उर्स के सभी…

Sangeeta Ketan Shah
Sangeeta Ketan Shah : अग्रिम जमानत के 4 महीने बाद थाने पहुंचीं संगीता-केतन शाह, औपचारिक गिरफ्तारी के बाद रिहा

जमीन सौदे से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में…

Train Theft Raigarh
Train Theft Raigarh : रायगढ़ में LTT एक्सप्रेस से महिला का हैंडपर्स चोरी, 49 हजार के कैश-जेवर ले उड़ा चोर

मुंबई LTT एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर…

BA Student Death
BA Student Death : BA छात्रा की मौत के मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, परिजनों ने लगाया ब्लैकमेल का आरोप

19 वर्षीय BA फर्स्ट ईयर की छात्रा की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?