CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Action against Raipur oil mafia : 35.45 लाख का पेट्रोल-डीजल और टैंकर जब्त, 4 गिरफ्तार

Action against Raipur oil mafia : 35.45 लाख का पेट्रोल-डीजल और टैंकर जब्त, 4 गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
09/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 09 जून। राजधानी रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र में चोरी के पेट्रोल-डीजल की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सोनडोंगरी इलाके में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान करीब 35.45 लाख रुपए मूल्य का पेट्रोल-डीजल, टैंकर, नगदी और अन्य उपकरण जब्त किए गए हैं। (Action against Raipur oil mafia)

Contents
  • बाउंड्रीवाल से घिरे प्लॉट में चल रहा था कारोबार
  • पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा : Action against Raipur oil mafia
  • 35.45 लाख रुपए का सामान जब्त : Action against Raipur oil mafia

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई : Action against Raipur oil mafia

पुलिस को सूचना मिली थी कि कान्हा ढाबा के पीछे स्थित ईपी रोलिंग मिल के पास सोनडोंगरी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर पेट्रोल-डीजल का अवैध भंडारण किया जा रहा है। सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कबीर नगर थाना पुलिस ने टीम गठित कर मौके पर दबिश दी।

बाउंड्रीवाल से घिरे प्लॉट में चल रहा था कारोबार

छापेमारी के दौरान पुलिस को एक बाउंड्रीवाल से घिरे खाली प्लॉट में चार संदिग्ध व्यक्ति मिले। जांच में वहां 8 ड्रम में 1600 लीटर पेट्रोल और 3 ड्रम में 500 लीटर डीजल रखा मिला। इसके अलावा मोटर पंप, पाइप, टीन के बर्तन और एक हाफ कटिंग ड्रम भी बरामद किया गया।मौके पर खड़े टैंकर क्रमांक CG07BA8727 की जांच करने पर उसमें लगभग 12 हजार लीटर डीजल भरा हुआ पाया गया।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा : Action against Raipur oil mafia

पुलिस पूछताछ में आरोपी ओमप्रकाश साव उर्फ कालिया ने बताया कि वह टैंकर चालकों और अन्य लोगों से पेट्रोल-डीजल खरीदकर अवैध रूप से बेचता था। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी रामजी यादव इंडियन ऑयल के लखौली डिपो से डीजल भरकर राजनांदगांव ले जाने के दौरान रास्ते में कुछ मात्रा कालिया के यार्ड में बेच देता था।

पुलिस के अनुसार धर्मेंद्र साव और उमेश साव भी इस अवैध कारोबार में शामिल थे और लंबे समय से चोरी के पेट्रोल-डीजल की खरीद-बिक्री का काम कर रहे थे।

35.45 लाख रुपए का सामान जब्त : Action against Raipur oil mafia

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2.20 लाख रुपए मूल्य का पेट्रोल-डीजल एवं उपकरण, 1.30 लाख रुपए नकद तथा 31.94 लाख रुपए मूल्य का डीजल से भरा टैंकर जब्त किया है। कुल जब्ती की कीमत 35 लाख 45 हजार 770 रुपए आंकी गई है।

Hit and Run Case  :  थाने के सामने बुजुर्ग को कुचलकर भागा वाहन, मौके पर दर्दनाक मौत
रायगढ़ में रोड क्रॉस करते नजर आए हाथी; VIDEO:वन अमला ने वाहनों को रोककर सड़क पार कराया, दल में छोटे शावक भी मौजूद
तेईस दिन के अंदर छत्तीसगढ़ में मिले 131 कोरोना मरीज, कल 14 नये इंफेक्टेड में 3 दुर्ग जिला से
कांकेर: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, 2 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार…
लक्ष्मी वर्मा की खास पहचान: छत्तीसगढ़ी संस्कृति से सजी साड़ी में राज्यसभा शपथ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Navagaon Antim Sanskar Vivad : मतांतरित महिला के अंतिम संस्कार को लेकर गांव में विवाद, साहू समाज ने बुलाई बैठक
Navagaon Antim Sanskar Vivad : मतांतरित महिला के अंतिम संस्कार को लेकर गांव में विवाद, साहू समाज ने बुलाई बैठक

महिला की मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार को…

सक्ती में कल शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में 122 करोड़ के विकास कार्यों की शुरुआत, 2 लाख परिवारों का होगा गृह प्रवेश

केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि-किसान कल्याण मंत्री शिवराज…

Korba King Cobra Rescue : रिसार्ट के बिजली बोर्ड में कुंडली मारकर बैठा था 8 फीट का किंग कोबरा
Korba King Cobra Rescue : रिसार्ट के बिजली बोर्ड में कुंडली मारकर बैठा था 8 फीट का किंग कोबरा

सीजी भास्कर, 10 सितंबर : रिसॉर्ट के बिजली…

Child Burning Death Case
Child Burning Death Case : बिलासपुर में 2 साल की भतीजी को जलते चूल्हे में डाला, मौत

Child Burning Death Case :बच्ची की मौत के…

Korba Wife Murder Case
Korba Wife Murder Case : घर बनाने को लेकर विवाद में पत्नी की हत्या, पति ने सीमेंट के डंबल से सिर पर किया हमला

Korba Wife Murder Case : पुलिस ने रमेश…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?