CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Cabinet Decisions : साय कैबिनेट के बड़े फैसले, Power Company का IPO, किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ देगी सरकार

CG Cabinet Decisions : साय कैबिनेट के बड़े फैसले, Power Company का IPO, किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ देगी सरकार

By Newsdesk Admin
09/06/2026
Share
CG Cabinet Decisions
CG Cabinet Decisions

सीजी भास्कर, 09 जून :मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट बैठक (CG Cabinet Decisions) में प्रदेश के विकास, किसानों, ऊर्जा, परिवहन और खनन क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगाई गई। मंत्रिपरिषद ने जहां छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (CSPTCL) के आईपीओ को सैद्धांतिक मंजूरी दी, वहीं खरीफ 2026 से किसानों को फसल विविधीकरण के लिए प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की सहायता देने का ऐतिहासिक निर्णय भी लिया गया।

Contents
  • पावर ट्रांसमिशन कंपनी का आएगा IPO
  • धान छोड़ दूसरी फसल लगाने पर ₹15 हजार प्रति एकड़
  • गरीब परिवारों को मिलता रहेगा चना
  • योग अब चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन
  • रायपुर समेत चार शहरों में चलेंगी 240 ई-बसें
  • नवा रायपुर में स्टाम्प ड्यूटी छूट बढ़ी
  • खनन क्षेत्र में लागू होगी RFID ट्रैकिंग

कैबिनेट (CG Cabinet Decisions) ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली में चना वितरण जारी रखने, योग को चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन लाने, प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत 240 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन तथा अवैध खनन पर नियंत्रण के लिए आरएफआईडी आधारित निगरानी व्यवस्था लागू करने जैसे कई अहम निर्णय लिए।

पावर ट्रांसमिशन कंपनी का आएगा IPO

कैबिनेट (CG Cabinet Decisions) ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड को आईपीओ (IPO) के जरिए शेयर बाजार में सूचीबद्ध करने की सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की है। इस फैसले से आम निवेशकों को कंपनी की विकास यात्रा में भागीदारी का अवसर मिलेगा। साथ ही कंपनी की वित्तीय मजबूती और पारदर्शिता में भी वृद्धि होगी।

धान छोड़ दूसरी फसल लगाने पर ₹15 हजार प्रति एकड़

राज्य सरकार ने खरीफ 2026 से कृषक उन्नति योजना के नए स्वरूप को मंजूरी दी है। योजना के तहत धान की जगह दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी और कपास जैसी वैकल्पिक फसलों की खेती करने वाले किसानों को प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की आदान सहायता दी जाएगी।

इस योजना का लाभ डिजिटल क्रॉप सर्वे, एग्रीस्टेक पंजीयन और एकीकृत किसान पोर्टल के आधार पर मिलेगा। सरकार का मानना है कि इससे जल संरक्षण, फसल विविधीकरण और किसानों की आय में वृद्धि होगी।

गरीब परिवारों को मिलता रहेगा चना

कैबिनेट ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत पात्र हितग्राहियों को चना वितरण की व्यवस्था जारी रखने का फैसला लिया है। इसके लिए राज्य नागरिक आपूर्ति निगम को NeML ई-ऑक्शन प्लेटफॉर्म के माध्यम से चना खरीदने की अनुमति दी गई है। साथ ही वर्तमान व्यवस्था को तीन माह के लिए बढ़ाने का भी अनुमोदन किया गया।

योग अब चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन

राज्य सरकार ने योग विषय को समाज कल्याण विभाग से हटाकर चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन करने का निर्णय लिया है। इससे योग शिक्षा, प्रशिक्षण और अनुसंधान गतिविधियों का बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जा सकेगा।

रायपुर समेत चार शहरों में चलेंगी 240 ई-बसें

प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत रायपुर, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर और कोरबा में 240 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का रास्ता साफ हो गया है। कैबिनेट ने पेमेंट सिक्योरिटी मैकेनिज्म (PSM) के तहत डायरेक्ट डेबिट मैंडेट (DDM) को मंजूरी दी है। इससे नागरिकों को आधुनिक, सुरक्षित, पर्यावरण अनुकूल और किफायती सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।

नवा रायपुर में स्टाम्प ड्यूटी छूट बढ़ी

कैबिनेट ने नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण को आपसी सहमति से भूमि खरीद पर दी जा रही स्टाम्प ड्यूटी छूट की अवधि 31 मार्च 2028 तक बढ़ाने का फैसला लिया है। इससे भूमि अधिग्रहण और आधारभूत संरचना विकास कार्यों को गति मिलेगी।

खनन क्षेत्र में लागू होगी RFID ट्रैकिंग

अवैध खनन और परिवहन पर लगाम लगाने के लिए छत्तीसगढ़ खनिज नियम 2009 में संशोधन को मंजूरी दी गई है। अब खनिज परिवहन करने वाले वाहनों में RFID टैग और वाहन ट्रैकिंग सिस्टम अनिवार्य होगा। इसके अलावा खनिजों के ग्रेड निर्धारण और मात्रा आकलन के लिए आधुनिक तकनीक आधारित व्यवस्था लागू की जाएगी। सरकार का दावा है कि इससे अवैध खनन पर नियंत्रण और राजस्व में वृद्धि होगी।

 

लड़कियों के काले कपड़े-दुपट्टा उतरवाया, आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा, टी-शर्ट लेने गई तो 2 मिनट की देरी से छूटा एग्जाम, लड़कों से बेल्ट-जूते निकलवाए
Chhattisgarh BRAP Ranking : DPIIT की BRAP रैंकिंग में ‘टॉप अचीवर’ बना छत्तीसगढ़, निवेशकों के लिए भरोसे का केंद्र बना राज्य
Bharatmala Project Scam : जमीन कारोबारी गोपाल गांधी से जुड़े ठिकानों पर ईडी की रेड
Chhattisgarh Global Outreach Mission : CM के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल जापान एवं दक्षिण कोरिया के दौरे पर, ग्लोबल आउटरीच मिशन की शुरुआत
Amit Shah LWE Review Meeting: नक्सल प्रभावित राज्यों को लेकर हाईलेवल मंथन, बस्तर पर रहा खास फोकस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

ब्रांडेड बोतलों में बिक रही थी नकली शराब, चायपत्ती-स्प्रिट से तैयार होता था जहर

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सोमवार देर रात…

महिला से अभद्रता और धमकी के आरोप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत 3 गिरफ्तार

दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में एक…

CG Sand Mining Action
CG Sand Mining Action : पैरी नदी में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ा एक्शन, 3 पोकलेन मशीनें और हाईवा जब्त

सीजी भास्कर, 09 जून :  मुख्यमंत्री विष्णु देव…

Family Murder case : सात फेरों का रिश्ता बना मौत का राज, पिता पर तीन बेटियों की हत्या का आरोप
Family Murder Case : सात फेरे, तीन मासूम बेटियां और एक खौफनाक रात: पिता ही निकला मौत का सौदागर..!

Family Murder Case : रिश्तों को शर्मसार करने…

Jashpur Bus Accident
Jashpur Bus Accident : बड़ा बस हादसा, 15 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 2 गंभीर घायल

सीजी भास्कर, 09 जून :  छत्तीसगढ़ के जशपुर…

You Might Also Like

Abujhmarh Naxal Encounter
छत्तीसगढ़

Abujhmarh Naxal Encounter : छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में 27 नक्सलियों का एनकाउंटर, डेढ़ करोड़ का इनामी बसव राजू ढेर

21/05/2025
अन्यघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डराजनीति

थाने के भीतर धरने पर बैठ गए PCC चीफ दीपक बैज, पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल, कहा- “पुलिस सरकार की कठपुतली”

05/09/2024
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Nava Raipur Film City Tree Cutting Protest : फिल्म सिटी के नाम पर 1500 पेड़ों पर कुल्हाड़ी, नवा रायपुर में उबाल

25/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डशिक्षा

CBSE 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, 88.39% स्टूडेंट पास, ऐसे देख सकेंगे मार्कशीट

13/05/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?