CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » State Sabha Election Controversy : राज्यसभा नामांकन रद्द होने पर चुनाव आयोग दफ्तर के बाहर धरने पर बैठे भूपेश बघेल

State Sabha Election Controversy : राज्यसभा नामांकन रद्द होने पर चुनाव आयोग दफ्तर के बाहर धरने पर बैठे भूपेश बघेल

By Newsdesk Admin
10/06/2026
Share
State Sabha Election Controversy
State Sabha Election Controversy

सीजी भास्कर, 10 जून :  मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द (State Sabha Election Controversy)  होने के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती देते हुए दिल्ली में चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता देर रात तक धरने पर बैठे रहे और चुनाव आयोग पर निष्पक्ष प्रक्रिया का पालन नहीं करने का आरोप लगाया।

Contents
  • चुनाव आयोग के बाहर देर रात तक धरना
  • भाजपा की आपत्ति के बाद खारिज हुआ नामांकन
  • भूपेश बोले- न्यायिक लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस
  • भाजपा उम्मीदवारों की राह हुई आसान

चुनाव आयोग के बाहर देर रात तक धरना

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (State Sabha Election Controversy)  ने आरोप लगाया कि नामांकन निरस्तीकरण की प्रक्रिया में कांग्रेस को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर नहीं दिया गया। उनका कहना है कि रिटर्निंग ऑफिसर ने शाम 5:30 बजे सुनवाई का समय तय किया था, लेकिन उसी दौरान कार्यालय बंद हो गया, जिससे पार्टी प्रतिनिधि आवश्यक दस्तावेज और आपत्ति प्रस्तुत नहीं कर सके।

धरना प्रदर्शन में कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, वरिष्ठ नेता सचिन पायलट और जयराम रमेश सहित कई राष्ट्रीय नेता भी मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए फैसले को लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत बताया।

भाजपा की आपत्ति के बाद खारिज हुआ नामांकन

मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पर भाजपा ने आपत्ति दर्ज कराई थी। आरोप था कि उन्होंने हैदराबाद की एक अदालत में लंबित मामले की जानकारी नामांकन पत्र में नहीं दी। रिटर्निंग ऑफिसर ने इस पर स्पष्टीकरण मांगा, लेकिन जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर नामांकन रद्द कर दिया गया।

भूपेश बोले- न्यायिक लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस

भूपेश बघेल ने कहा कि जिस मामले को आधार बनाकर नामांकन खारिज किया गया, वह न तो आपराधिक प्रकृति का है और न ही अदालत ने उस पर कोई संज्ञान लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरी प्रक्रिया राजनीतिक दबाव में की गई है। बघेल ने कहा कि कांग्रेस इस फैसले के खिलाफ अदालत जाएगी और कानूनी लड़ाई लड़ेगी।

भाजपा उम्मीदवारों की राह हुई आसान

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के बाद अब राज्यसभा चुनाव में केवल भाजपा के तीन उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। ऐसे में तीनों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचित होने की संभावना लगभग तय मानी जा रही है। कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र के लिए चिंताजनक बताते हुए चुनाव आयोग की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

गोवा के विधानसभा स्पीकर तावड़कर मिले छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय से 🟠 विकास से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा
‘फिर एक ही मजहब को…’, लाउड स्पीकर मुद्दे पर नाराज अबू आजमी, BJP पर लगाया बड़ा आरोप
CG Breaking : निकाय चुनाव की तैयारी शुरू, कांग्रेस ने सभी निकाय में बनाए 2-2 प्रभारी, सीनियर नेताओं को मिलेगी जवाबदारी, PCC को सौंपेंगे Ground Report
Bharat Scout Guide Jamboree : भारत स्काउट गाइड की बालोद जंबूरी भाजपा की गुटबाजी और भ्रष्टाचार का अखाड़ा बन चुकी : कांग्रेस
Prashant Kishor Bihar Election Decision : बोले – 150 से कम सीटें मिलीं तो मान लूंगा हार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Panchayat Secretary
Panchayat Secretary :  पंचायत सचिव से मारपीट व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

जामगांव (आर) में बैठक के दौरान सचिव पर…

Durg Traffic Police
Durg Traffic Police : सड़क हादसा मौतों में 27.5 फीसदी कमी, दुर्ग ट्रैफिक पुलिस की सख्ती का दिखा असर

सड़क दुर्घटनाओं और जनहानि पर अंकुश लगाने के…

Assault Case
Assault Case : घर में घुसकर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

वाहन खड़ा करने को लेकर (Assault Case) हुए…

Kharra Village
Kharra Village :  दूषित पानी की समस्या पर ग्रामीणों का चक्काजाम, 4 घंटे तक प्रदर्शन

बेमेतरा जिले के ग्राम खर्रा में दूषित पानी…

Food Department
Food Department : बिलासपुर में मिठाई दुकानों की जांच, तीन दुकानों से लिए गए सैंपल

दीपावली के मद्देनजर बिलासपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?