CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Doctors set an example in Bilaspur : कटी श्वासनली की जटिल सर्जरी कर युवक को दिया नया जीवन

Doctors set an example in Bilaspur : कटी श्वासनली की जटिल सर्जरी कर युवक को दिया नया जीवन

By Newsdesk Admin
10/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 10 जून। बिलासपुर के छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) में डॉक्टरों की टीम ने एक युवक की जान बचाकर बड़ी सफलता हासिल की है। 26 वर्षीय शादाब खान को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। उसके गले में गहरा घाव था और श्वासनली कट जाने के कारण उसे सांस लेने में भारी परेशानी हो रही थी। शरीर में ऑक्सीजन का स्तर लगातार गिर रहा था, जिससे स्थिति बेहद गंभीर हो गई थी। (Doctors set an example in Bilaspur)

Contents
  • दो घंटे चली जटिल सर्जरी : Doctors set an example in Bilaspur
  • टीमवर्क और त्वरित उपचार से बची जान

दो घंटे चली जटिल सर्जरी : Doctors set an example in Bilaspur

मरीज की हालत को देखते हुए ईएनटी विभाग के चिकित्सकों ने तत्काल ऑपरेशन का फैसला लिया। सबसे पहले आपातकालीन ट्रेकियोस्टॉमी कर श्वास मार्ग सुरक्षित किया गया, जिससे मरीज की ऑक्सीजन स्थिति सामान्य हो सकी। इसके बाद लगभग दो घंटे तक चली जटिल सर्जरी में श्वासनली की मरम्मत की गई। साथ ही गर्दन की अन्य क्षतिग्रस्त संरचनाओं को भी ठीक किया गया। डॉक्टरों ने श्वासनली, मांसपेशियों, फैशियल लेयर और त्वचा सहित पांच परतों में मरम्मत कर सफल उपचार किया।

टीमवर्क और त्वरित उपचार से बची जान

सर्जरी के बाद जांच में मरीज के सिर की हड्डी में फ्रैक्चर और मस्तिष्क में रक्तस्राव के संकेत भी मिले। न्यूरोसर्जरी सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण उसे आगे के उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों ने बताया कि इस तरह (Doctors set an example in Bilaspur) की चोटें अत्यंत दुर्लभ और जानलेवा होती हैं, लेकिन समय पर उपचार, विशेषज्ञों की तत्परता और टीमवर्क के कारण मरीज की जान बचाई जा सकी। अस्पताल प्रबंधन ने इस सफल सर्जरी के लिए पूरी चिकित्सा टीम की सराहना की है।

Land Dispute : जमीन के पैसों के लालच में उजड़ गया पूरा परिवार, सुबह खाट पर मिलीं चार लाशें
Dantewada truck driver suicide case : सड़क हादसे के बाद दी जान, वीडियो में मारपीट और धमकी के लगाए आरोप
रायपुर में बागी पार्षद को बनाया नेता-प्रतिपक्ष, कांग्रेस-दफ्तर में हंगामा, जिला संयुक्त महामंत्री का इस्तीफा
Congress gheraoes corporation office over water crisis : सूखे बोरवेल, टैंकर नदारद, लोग दूर से ला रहे पानी
Sand Transportation Regulation : अवैध रेत खनन पर शासन का शिकंजा, खनिज सचिव ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bastar Brain Tumor Surgery
Bastar Brain Tumor Surgery : बस्तर में मेडिकल इतिहास रचा, पहली बार जटिल ब्रेन ट्यूमर सर्जरी सफल

Bastar Brain Tumor Surgery :महिला के पति सतवंत…

Surajpur Murder Case
Surajpur Murder Case : युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाज के दौरान मौत

Surajpur Murder Case :अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला…

Education Minister Resignation
Education Minister Resignation : भूपेश का हमला, बोले- लड़ाई अभी बाकी

Education Minister Resignation :केंद्र सरकार ने सार्वजानिक परीक्षा…

Suspicious Ritual Materials
Suspicious Ritual Materials : श्मशान घाट में तंत्र-मंत्र की आशंका, मुक्तिधाम में मिले खून के निशान

Suspicious Ritual Materials :सरपंच ने बताया कि सावन…

Tragic Accident In Korba
Tragic Accident In Korba : नाले में गिरने से बाइक सवार ग्रामीण की मौत

Tragic Accident In Korba : प्रशासन ने लोगों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?