CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Reel Making Dispute : विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो महिलाएं घायल

Raipur Reel Making Dispute : विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो महिलाएं घायल

By Newsdesk Admin
11/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 11 जून। रायपुर के काठाडीह बीएसयूपी कॉलोनी में सोशल मीडिया रील बनाने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। घटना में दो महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं। मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ता बस्ती में पहुंचे और हनुमान चालीसा का पाठ किया, जिससे इलाके में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया। (Raipur Reel Making Dispute)

Contents
  • तुलसी के पौधे के पास रील बनाने पर शुरू हुआ विवाद : Raipur Reel Making Dispute
  • मारपीट में दो महिलाओं को आई चोटें
  • विरोध में पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ता, पुलिस ने संभाला मोर्चा : Raipur Reel Making Dispute

तुलसी के पौधे के पास रील बनाने पर शुरू हुआ विवाद : Raipur Reel Making Dispute

पुलिस के अनुसार, कॉलोनी निवासी परमिला सेन ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके घर की बालकनी में पूजा के लिए रखा तुलसी का पौधा पड़ोस के कुछ बच्चे रील बनाने के दौरान पकड़कर हिला रहे थे। उन्होंने बच्चों को ऐसा करने से रोका और तुलसी के पौधे का सम्मान करने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया।

बताया गया कि कुछ देर बाद पड़ोस में रहने वाली महिलाओं और अन्य लोगों के शामिल होने से कहासुनी बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया।

मारपीट में दो महिलाओं को आई चोटें

शिकायत के मुताबिक, विवाद के दौरान एक पक्ष की महिलाओं और एक युवक ने मिलकर परमिला सेन के साथ मारपीट की। आरोप है कि डंडे, हाथ-मुक्कों और लात-घूंसों से हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गईं।

विवाद को शांत कराने पहुंची पड़ोसी महिला पिंकी जार्ज भी इसकी चपेट में आ गईं। उनके सिर और नाक पर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें उपचार की जरूरत पड़ी। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

विरोध में पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ता, पुलिस ने संभाला मोर्चा : Raipur Reel Making Dispute

घटना के विरोध में बुधवार को बजरंग दल के कार्यकर्ता बस्ती में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया और विरोध प्रदर्शन किया। उनके पहुंचने से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले में सलतनत बेगम, फिरदोस बेगम और मेहताब खान के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि विवाद की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

भगवान शिव पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना कांग्रेस विधायक को पड़ा भारी, FIR दर्ज, जानें पूरा मामला…
Surprise School Inspection : 6वीं के बच्चे नहीं बोले पहाड़ा, शिक्षक अनुपस्थित, पूरे स्टाफ का वेतन रोका!
Raipur Weather Update: दिन में 32.8° तक पहुंचा पारा, सुबह-रात ठंड बरकरार; अगले 7 दिन स्थिर रह सकता है मौसम
Railway New Train Service : राजधानी से जुड़ेगी नई रेल सुविधा, यात्रियों को 18 सितंबर को मिलेगा बड़ा तोहफा
Guide line Rate Hike : नई गाइडलाइन दरों से रजिस्ट्री महंगी, सौदे भी रद होने लगे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chain Snatching
Chain Snatching : शौक पूरे करने इंजीनियरिंग छात्र बने चेन स्नैचर, बुजुर्ग महिलाओं को बनाते थे निशाना

इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे युवक-युवती पर भिलाई…

Raipur Traffic Hackathon
Raipur Traffic Hackathon : रायपुर की ट्रैफिक सुधारने के लिए मिले 457 सुझाव, 27 सितंबर को होगा बड़ा फैसला

शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए आयोजित…

BSP Accident
BSP Accident : बीएसपी ब्लास्ट फर्नेस में पुशर कार की चपेट में आने से ठेका श्रमिक की मौत

भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस क्रमांक-6 में…

Suryakant Tiwari
Suryakant Tiwari : कोल लेवी घोटाला, सूर्यकांत तिवारी से जुड़े मकान को आयकर विभाग ने किया सील, ढोल बजाकर कराई मुनादी

कोल लेवी घोटाले में आयकर विभाग ने बड़ी…

मोबाइल स्क्रीनगार्ड पर नया नियम, 1 अप्रैल 2027 से BIS रजिस्ट्रेशन जरूरी

सरकार ने स्मार्टफोन स्क्रीन गार्ड्स की क्वालिटी को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?