CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Water Saving Technology : धान की खेती में पानी बचाने की नई तकनीकें बनीं किसानों का सहारा, 40% तक घट सकती है सिंचाई की जरूरत

Water Saving Technology : धान की खेती में पानी बचाने की नई तकनीकें बनीं किसानों का सहारा, 40% तक घट सकती है सिंचाई की जरूरत

By Newsdesk Admin
11/06/2026
Share
Water Saving Technology
Water Saving Technology

सीजी भास्कर, 11 जून : जलवायु परिवर्तन, अनिश्चित वर्षा और घटते भूजल स्तर के बीच किसानों के सामने सिंचाई की चुनौती लगातार बढ़ रही है। ऐसे में पानी बचाने वाली तकनीकों (Water Saving Technology) को अपनाने पर कृषि विशेषज्ञों ने विशेष जोर दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि वैज्ञानिक सिंचाई प्रबंधन और आधुनिक कृषि तकनीकों के उपयोग से धान की फसल में 30 से 40 प्रतिशत तक पानी की बचत करते हुए बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। इससे न केवल सिंचाई लागत में कमी आएगी बल्कि भविष्य में जल संकट से निपटने में भी किसानों को मदद मिलेगी।

छत्तीसगढ़ में खरीफ फसलों का रकबा लगभग 57 लाख हेक्टेयर है, जिसमें धान की खेती का क्षेत्र सबसे अधिक है। सामान्यतः धान की एक एकड़ फसल को पूरे सीजन में करीब 60 लाख लीटर पानी की आवश्यकता होती है, लेकिन आधुनिक तकनीकों और वैज्ञानिक सिंचाई प्रबंधन के जरिए इस खपत को काफी हद तक कम किया जा सकता है। कृषि वैज्ञानिकों का मानना है कि यदि किसान पारंपरिक पद्धतियों के साथ नई तकनीकों को अपनाएं तो उत्पादन प्रभावित किए बिना जल संरक्षण संभव है।

वैज्ञानिक सिंचाई तकनीकों से होगी पानी की बचत

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार अल्टरनेट वेटिंग एंड ड्राईंग (AWD) तकनीक धान की खेती में पानी बचाने का एक प्रभावी तरीका है। इस तकनीक में खेत को लगातार पानी से भरे रखने के बजाय निर्धारित अंतराल पर सूखने दिया जाता है और आवश्यकता अनुसार दोबारा सिंचाई की जाती है। इससे पानी की बचत होने के साथ धान की जड़ों का विकास बेहतर होता है और पौधों को पर्याप्त ऑक्सीजन भी मिलती है।

विशेषज्ञ बताते हैं कि AWD तकनीक अपनाने से मीथेन गैस के उत्सर्जन में भी कमी आती है, जिससे पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलती है। इसके अलावा फसल की क्रांतिक अवस्थाओं में आवश्यकता के अनुसार सिंचाई करने से जल उपयोग की दक्षता बढ़ती है और पौधों की वृद्धि अधिक संतुलित होती है। इससे खेत के पोषक तत्वों का नुकसान भी कम होता है।

फसल चक्र और ड्रिप सिंचाई से बढ़ेगी दक्षता

विशेषज्ञों का कहना है कि धान के बाद मक्का, दलहन या तिलहन जैसी कम पानी वाली फसलों को अपनाने से जल उपयोग में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है। फसल चक्र अपनाने से मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है, भूमि की उत्पादक क्षमता बढ़ती है तथा कीट एवं रोगों का प्रकोप भी कम होता है। इससे किसानों को दीर्घकालिक आर्थिक लाभ भी मिलता है।

ड्रिप सिंचाई प्रणाली भी पानी बचाने का एक प्रभावी विकल्प बनकर उभरी है। इस तकनीक में पानी सीधे पौधों की जड़ों तक नियंत्रित मात्रा में पहुंचाया जाता है, जिससे पानी की बर्बादी रुकती है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार ड्रिप सिंचाई से 30 से 50 प्रतिशत तक पानी की बचत संभव है। साथ ही उर्वरकों का उपयोग भी अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकता है, जिससे खेती की लागत कम होती है और उत्पादन क्षमता बढ़ती है।

किसानों को मिल रहे सकारात्मक परिणाम

कांकेर जिले के किसान जनता राम नेताम ने बताया कि पानी की कमी के कारण पहले वे अपनी पूरी कृषि भूमि में खेती नहीं कर पाते थे। सीमित जल उपलब्धता के कारण फसल उत्पादन भी प्रभावित होता था। लेकिन ड्रिप सिंचाई पद्धति अपनाने के बाद अब वे कम पानी में भी सफलतापूर्वक खेती कर रहे हैं। उनका कहना है कि टपक सिंचाई से न केवल पानी की बचत हुई है बल्कि फसल की गुणवत्ता और उत्पादन में भी उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है।

कृषि वैज्ञानिकों का मानना है कि यदि किसान आधुनिक सिंचाई तकनीकों, वैज्ञानिक फसल प्रबंधन और जल संरक्षण उपायों को अपनाएं तो बदलती जलवायु परिस्थितियों में भी कम पानी में बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। इससे कृषि क्षेत्र को अधिक टिकाऊ और लाभकारी बनाया जा सकेगा तथा भविष्य में बढ़ते जल संकट का प्रभाव भी कम किया जा सकेगा।

युवक को पीट-पीटकर मार डाला…फिर जंगल में जलाई लाश:बिलासपुर में 1500 में साइकिल बेचने पर 2 भाइयों ने की हत्या
Chhattisgarh Crime News : बीच सड़क पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
Mid Day Meal Scandal : बच्चों को परोसा गया जूठा खाना, हाई कोर्ट के आदेश से पहुंची 21 लाख की मदद
High Court Strict : AIIMS में 48 घंटे इंतजार, सिम्स में डाक्टर, हाई कोर्ट में हेल्थ सेक्रेटरी की लग गई हाजिरी
बस्तर में इतिहास रचाया: पहली बार SZCM कैडर के बड़े नक्सली ने किया आत्मसमर्पण…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mahadev App
Mahadev App : महादेव ऐप मामले में सौरभ चंद्राकर पर फिर कसा शिकंजा, भारत लाने की प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में एक बार…

NH-53 Highway Patrol
NH-53 Highway Patrol : NH-53 Highway Patrol का असर, 6 महीने में 52 घायलों की बची जान, 55 सड़क हादसों में समय पर पहुंची मदद

सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए चल…

CG Weather
CG Weather : छत्तीसगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कोरबा में आकाशीय बिजली से 3 किसानों की मौत, नाले में बही कार से दंपती लापता

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर पूरी तरह…

Gurugram Double Death Case
Double Death Case : डबल डेथ केस में नया मोड़, पिता बोले- जांच पूरी होने से पहले बेटे को हत्यारा बताना गलत

गुरुग्राम के चर्चित डबल डेथ केस में नया…

Raigarh Crime
Raigarh Crime : रायगढ़ में तीर-धनुष और कत्ता लेकर गांव में मचा रहा था आतंक, पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा

रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में एक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?