CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » The farmer drank poison : नहर निर्माण से नाराज किसान ने पिया जहर, केलो परियोजना को लेकर विरोध, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

The farmer drank poison : नहर निर्माण से नाराज किसान ने पिया जहर, केलो परियोजना को लेकर विरोध, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

By Newsdesk Admin
11/06/2026
Share
The farmer drank poison
The farmer drank poison

सीजी भास्कर​, 11 जून। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नहर निर्माण को लेकर चल रहे विवाद के बीच एक किसान ने कथित तौर पर जहर पी लिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। (The farmer drank poison)

Contents
  • The farmer drank poison : निर्माण कार्य शुरू होते ही हुआ विरोध
  • विरोध के बीच किसान ने पीया कीटनाशक
  • बेटे ने बताई पूरी घटना : The farmer drank poison

मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार केलो परियोजना के तहत ग्राम लिंजीर क्षेत्र में नहर निर्माण किया जाना है। इस परियोजना से कई किसानों की कृषि भूमि प्रभावित हो रही है। प्रभावित किसानों में रविशंकर गुप्ता (55) भी शामिल हैं, जिनकी करीब 7 से 8 एकड़ जमीन नहर निर्माण की जद में आ रही है।

The farmer drank poison : निर्माण कार्य शुरू होते ही हुआ विरोध

बताया जा रहा है कि बुधवार को केलो परियोजना के अधिकारी-कर्मचारी, तहसीलदार और पुलिस बल निर्माण कार्य के लिए मौके पर पहुंचे। इसके बाद जेसीबी मशीन से खेत में खुदाई शुरू कर दी गई।

इस दौरान रविशंकर गुप्ता और उनके परिवार ने अपनी जमीन देने से इनकार करते हुए विरोध जताया। परिवार का कहना था कि खेत के बगल में शासकीय भूमि उपलब्ध है, इसलिए नहर उसी जमीन से निकाली जाए।

The farmer drank poison
The farmer drank poison

परिजनों का आरोप है कि अधिकारियों ने उनकी मांग पर सहमति नहीं जताई और निर्माण कार्य की प्रक्रिया जारी रखी। इसे लेकर किसान परिवार और अधिकारियों के बीच काफी देर तक विवाद की स्थिति बनी रही।

विरोध के बीच किसान ने पीया कीटनाशक

परिवार के मुताबिक, अपनी बात नहीं सुने जाने से परेशान होकर रविशंकर गुप्ता ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। उनकी तबीयत बिगड़ने पर मौके पर मौजूद पुलिस और अधिकारियों ने तत्काल उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

बेटे ने बताई पूरी घटना : The farmer drank poison

किसान के बेटे कैलाश गुप्ता ने बताया कि केलो परियोजना के अधिकारी खेत में नहर की खुदाई करने पहुंचे थे। परिवार ने उनसे अनुरोध किया था कि एक नहर पहले से बनी हुई है और दूसरी नहर के लिए पास की शासकीय जमीन का उपयोग किया जाए, लेकिन अधिकारियों ने उनकी बात नहीं मानी।

कैलाश ने बताया कि मौके पर तहसीलदार और पुलिस जवान भी मौजूद थे। विरोध के बावजूद कार्रवाई जारी रहने पर उनके पिता ने जहर पी लिया। उन्होंने कहा कि फिलहाल उनके पिता मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

MP में धर्मांतरण कराने पर मिलेगी फांसी की सजा? CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान..
FARMER ATTEMPT SUICIDE : टोकन ना मिलने से धान किसान ने दी जान देने की कोशिश, पूर्व सीएम ने सरकार को…!
योगी सरकार शुरु करेगी मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, यूपी में बाल कुपोषण पर होगा करारा वार
Registry Guideline New Rates : छत्तीसगढ़ में जमीन दरों पर नई गाइडलाइन जारी
Fog Machine Model Forest : महासमुंद में ‘FOG मशीन’ का जादू, खुद मैदान में उतरे DFO, जंगल की आग की घटनाओं में 80% की ऐतिहासिक कमी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Tiger Attack
Bilaspur Tiger Attack : खेत में बाघ का हमला, घमेला लेकर भिड़ गया ग्रामीण, गंभीर घायल

दवनपुर गांव में खेत में खाद छिड़कने गए…

Keshkal Teacher Accident : नाले के तेज बहाव में वाहन समेत बह गए शिक्षक, बाल-बाल बची जान
Keshkal Teacher Accident : नाले के तेज बहाव में वाहन समेत बह गए शिक्षक, बाल-बाल बची जान

स्कूल जाते समय नाले के तेज बहाव में…

Chhattisgarh High Court
Chhattisgarh High Court : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, तहसीलदार के निलंबन पर रोक, 6 अफसरों को नोटिस

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कांकेर में पदस्थ तहसीलदार माया…

Nagri Breaking News
Nagri Breaking News : धमतरी में पुल नहीं तो खाट पर मरीज, उफनता नाला पार कराने की मजबूरी, 30 साल से पुल की मांग

धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र से बारिश के…

SIR List Hyderabad : महेश बाबू से साइना नेहवाल तक चुनाव आयोग की रडार पर सितारे, SIR नोटिस से मचा हड़कंप
SIR List Hyderabad : महेश बाबू से साइना नेहवाल तक चुनाव आयोग की रडार पर सितारे, SIR नोटिस से मचा हड़कंप

तेलंगाना में चुनाव आयोग की स्पेशल इंटेंसिव रिविजन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?