CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पुष्पा 2 – भगदड़ से महिला की गई जान, 9 साल का बच्चा हुआ बेहोश, थिएटर संचालक और एक्टर अल्लू अर्जुन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का जुर्म दर्ज

पुष्पा 2 – भगदड़ से महिला की गई जान, 9 साल का बच्चा हुआ बेहोश, थिएटर संचालक और एक्टर अल्लू अर्जुन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का जुर्म दर्ज

By Newsdesk Admin
05/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 05 दिसंबर। पुष्पा-2 की स्क्रीनिंग में गई मह‍िला की जान। पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए FIR दर्ज हुई है जिसमें आरोपी अल्लू अर्जुन को ठहराया गया है, साथ ही संध्या थिएटर के मैनेजमेंट पर भी केस दर्ज हुआ है। यहीं महिला की मौत के आलावा एक 9 साल का बच्चे के बेहोश होने की भी खबर मिली है। 

आपको बता दें कि हैदराबाद के संध्या थिएटर में फिल्म ‘पुष्पा 2’ का प्रीमियर शो रखा गया था। वहां अपने फैन्स से मिलने के लिए अल्लू अर्जुन ब‍िना बताए पहुंचे, ऐसे में अपने फेवरेट एक्टर को देखने के लिए लोग ऐसे उमड़े कि वहां पर भगदड़ मच गई। जब अल्लू अर्जुन अपने फैन्स से मिलने के लिए संध्या थिएटर पहुंचे तो वहां मौजूद भीड़ बेकाबू हो गई। ऐसे में एक्टर की एक झलक पाने के लिए लोगों के बीच भगदड़़ मच गई, जिसमें कई लोग चोटिल भी हो गए। दिलसुखनगर की रहने वाली रेवती (39 वर्ष) अपने पति और दो बच्चों, श्री तेज (9 वर्ष) सान्विका (7 वर्ष) के साथ संध्या थियेटर फिल्म देखने पहुंची थी। जैसे ही अल्लू वहां पर आए एक्टर को देखने के लिए फैंस में हल्ला मचा। भगदड़ में गिरी महिला को पुलिस तुरंत बेटे सहित विद्यानगर के दुर्गा भाई देशमुख अस्पताल लेकर गई, जहां रेवती को मृत घोषित किया गया। उनके बेटे की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। उसे Begumpet के KIMS अस्पताल में ट्रांसफर किया गया है।

जब अल्लू अर्जुन से इस पूरे मामले पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि वो अपने फैंस से बेहद प्यार करते हैं। ये कहकर अल्लू ने अपना पक्ष रखा। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में फिल्म के मिडनाइट शोज को फैंस ने एंजॉय किया। सोशल मीडिया पर फैंस थियेटर्स के अंदर से फिल्म के सीन्स वायरल कर रहे हैं। अल्लू ने साड़ी पहनकर होश उड़ा देने वाला डांस किया है।  क्रिटिक्स ने फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स दिया गया है।‌ फैंस को भरोसा है अल्लू की ये मूवी बंपर कमाई करेगी। वहीं आज रिलीज फिल्म पुष्पा 2 को लेकर कुछ लोग शोज की टाइमिंग पर आपत्ति जता रहे हैं। सुबह 3 बजे ‘पुष्पा 2’ के शो हैदराबाद के सिनेमाघरों में रखे गए हैं। इस बात से नाराज होकर कन्नड़ फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने बेंगलुरू डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर को लेटर लिखा है। सिनेमाघरों में ‘पुष्पा 2’ के शोज सुबह 3 बजे के लिए रखे गए हैं। साथ ही फिल्म के टिकट के दाम को लेकर भी नाराजगी जताई गई है। मूवी के टिकट का दाम 500, 1000 और 1500 रुपये हैं। एसोसिएशन का कहना है कि ये दाम भी कानून के खिलाफ हैं, ऐसे में फिल्म के मेकर्स के खिलाफ आवश्यक एक्शन लिया जाना चाहिए।

‘ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस नेता पृथ्वीराज और उदित राज का बयान शर्मनाक’, भड़के CG के डिप्टी सीएम अरुण साव
रायपुर में शराब के पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार
Lightning wreaks havoc in Chhattisgarh : 3 महिलाओं की मौत, 5 दिन मौसम अलर्ट
शिवपुरी: बहन की मौत का लिया बदला… पिता-बेटे को पत्थर से बांधकर कुएं में फेंका, अब मिली दोनों की लाश
Bhim Army Worker Suicide : भीम आर्मी कार्यकर्ता ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों ने थाना इंचार्ज व दारोगा पर 75,000 रुपये की मांगे का आरोप लगाया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhupesh Baghel Election Petition
Bhupesh Baghel Election Petition : सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, अब चुनाव याचिका पर आगे होगी सुनवाई

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को विधानसभा…

Smart Meter
Smart Meter : लालटेन लेकर सड़क पर उतरी यूथ कांग्रेस, महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर को लेकर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

महंगी बिजली दरों और स्मार्ट मीटर को लेकर…

Veterinary Hospital
Veterinary Hospital : बीमार तोते को मिला नया जीवन, समय पर इलाज से बची नन्ही जान

बेजुबान जीवों के प्रति संवेदनशीलता की एक मिसाल…

Veterinary Medicine Center 
Veterinary Medicine Center  : पशुपालकों के लिए बड़ी सौगात, धमतरी में खुलेगा प्रदेश का पहला पशु औषधि केंद्र

जिले के पशुपालकों के लिए जल्द ही बड़ी…

Forest Land
Forest Land : लहलहाती मक्के की फसल पर चला ट्रैक्टर, वन विभाग की कार्रवाई के बाद किसानों में बढ़ा आक्रोश

बस्तर जिले के कुमली पंचायत में वन भूमि…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?