CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raigarh Fertilizer Raid : खाद व्यापारियों पर बड़ी कार्रवाई: 9 टन यूरिया जब्त

Raigarh Fertilizer Raid : खाद व्यापारियों पर बड़ी कार्रवाई: 9 टन यूरिया जब्त

By Newsdesk Admin
12/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 12 जून। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में खरीफ सीजन के दौरान किसानों को निर्धारित मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग की संयुक्त जांच टीम लगातार खाद दुकानों का निरीक्षण कर रही है। पुसौर इलाके में जांच के दौरान दो उर्वरक दुकानों में अनियमितताएं पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की गई। (Raigarh Fertilizer Raid)

Contents
  • रिकॉर्ड में नहीं मिला 9 टन यूरिया : Raigarh Fertilizer Raid
  • दूसरी दुकान में भी मिली गड़बड़ी
  • कालाबाजारी पर सख्ती जारी : Raigarh Fertilizer Raid

एक दुकान से 9 टन यूरिया जब्त किया गया, जबकि दूसरी दुकान पर 21 दिनों का विक्रय प्रतिबंध लगाया गया। किसानों के लिए निर्धारित खाद की कालाबाजारी, अवैध भंडारण या रिकॉर्ड में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रिकॉर्ड में नहीं मिला 9 टन यूरिया : Raigarh Fertilizer Raid

कृषि विभाग के उप संचालक अनिल वर्मा ने बताया कि, संयुक्त जांच दल ने पुसौर स्थित अग्रवाल खाद भंडार का आकस्मिक निरीक्षण किया। जांच के दौरान प्रतिष्ठान में एचयूआरएल कंपनी का लगभग 9 टन यूरिया भंडारित मिला।

स्टॉक पंजी, बिक्री अभिलेख और पीओएस मशीन के रिकॉर्ड का मिलान करने पर उक्त यूरिया का कोई उल्लेख नहीं मिला। वास्तविक भंडारण और दस्तावेजों में दर्ज स्टॉक के बीच स्पष्ट अंतर पाए जाने पर उर्वरक भंडारण एवं विक्रय नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आया। इसके बाद जांच दल ने पूरे 9 टन यूरिया को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी।

दूसरी दुकान में भी मिली गड़बड़ी

इसके बाद टीम ने पुसौर स्थित बाबा मोहनदास एग्रो शॉप का निरीक्षण किया। यहां एसएसपी उर्वरक के स्टॉक का मिलान करने पर पीओएस एंट्री, स्टॉक रजिस्टर और वास्तविक भंडारण में अंतर पाया गया।

जांच में उर्वरक वितरण व्यवस्था में लापरवाही और नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 के तहत दुकान संचालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 21 दिनों का विक्रय प्रतिबंध लगाया गया।

कालाबाजारी पर सख्ती जारी : Raigarh Fertilizer Raid

उप संचालक अनिल वर्मा ने कहा कि खरीफ सीजन को देखते हुए जिले में उर्वरकों की उपलब्धता, भंडारण और वितरण व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है। किसानों के लिए निर्धारित खाद की कालाबाजारी, अवैध भंडारण या रिकॉर्ड में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कृषि विभाग की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

EOW Investigation : ईओडब्ल्यू ने पीसीसी से लेखापाल देवेंद्र डडसेना का ब्यौरा मांगा, जानिए क्या है मामला
रायपुर से हर दिन 30 करोड़ का हवाला कारोबार:मुंबई-झारखंड पैसे भेजने की डिमांड ज्यादा; लाख रुपए भेजने पर 800 से 1500 रुपए कमीशन
Bareilly Violence Congress Leader Statement: मौलानाओं और भाजपा की नजदीकी पर उदित राज का बड़ा दावा
50 रुपए के पेट्रोल पर विवाद, मैनेजर की हत्या और लूटपाट से दहला शहर…
दिल दहला देने वाली घटना: कोरबा में सोती हुई बच्ची को करैत सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BJP Councillor Son FIR
BJP Councillor Son FIR : मारपीट का आरोप: निगम ड्राइवर की शिकायत पर FIR

BJP Councillor Son FIR :कोतवाली पुलिस ने शिकायत…

Bhilai Chain Snatching
Bhilai Chain Snatching : 14 मिनट के भीतर दो वारदात, चेन स्नेचरों का आतंक

Bhilai Chain Snatching :पुलिस का कहना है कि…

Contract Employees Protest
Contract Employees Protest : सम्मान समारोह को लेकर विवाद, CM से हस्तक्षेप की मांग

Contract Employees Protest : कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री…

MLA Fund Controversy
MLA Fund Controversy : विधायक निधि से कंप्यूटर खरीदी पर विवाद, जांच शुरू

MLA Fund Controversy :जांच रिपोर्ट मिलने के बाद…

Bemetara Bank Scam 
Bemetara Bank Scam : 14.56 करोड़ बैंक घोटाले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी प्रबंधक गिरफ्तार

Bemetara Bank Scam :पुलिस ने धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?