CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Main Wapas Aaunga Opening Day Collection : पहले दिन 4.5 करोड़ तक की कमाई का अनुमान

Main Wapas Aaunga Opening Day Collection : पहले दिन 4.5 करोड़ तक की कमाई का अनुमान

By Newsdesk Admin
12/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 12 जून। सिनेमाघरों में इन दिनों नई फिल्मों की भरमार देखने को मिल रही है। ‘गवर्नर’, ‘भारत भाग्य विधाता’ और ‘मैं वापस आऊंगा’ जैसी कई फिल्में दर्शकों के बीच पहुंच चुकी हैं। हालांकि इन सभी फिल्मों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा शरवरी वाघ और वेदांग रैना स्टारर ‘मैं वापस आऊंगा’ की हो रही है। (Main Wapas Aaunga Opening Day Collection)

Contents
  • ओपनिंग डे कलेक्शन पर सबकी नजर : Main Wapas Aaunga Opening Day Collection
  • वर्ड ऑफ माउथ पर टिकी उम्मीदें
  • विभाजन के दर्द में पगी प्रेम कहानी : Main Wapas Aaunga Opening Day Collection
  • दमदार स्टारकास्ट से बढ़ी उम्मीदें
  • क्या शरवरी वाघ बनाएंगी नया रिकॉर्ड?

ओपनिंग डे कलेक्शन पर सबकी नजर : Main Wapas Aaunga Opening Day Collection

इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक लगभग 70 करोड़ रुपये के बजट में तैयार हुई यह फिल्म पहले दिन 2.5 करोड़ से 4.5 करोड़ रुपये तक का कारोबार कर सकती है। हालांकि इतने बड़े बजट की फिल्म के लिए यह आंकड़ा बहुत प्रभावशाली नहीं माना जाएगा।

वर्ड ऑफ माउथ पर टिकी उम्मीदें

फिल्म समीक्षकों का मानना है कि यदि ‘मैं वापस आऊंगा’ को दर्शकों का सकारात्मक रिस्पॉन्स मिलता है, तो आने वाले दिनों में इसकी कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। फिल्म के लिए पहले वीकेंड में करीब 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन करना बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विभाजन के दर्द में पगी प्रेम कहानी : Main Wapas Aaunga Opening Day Collection

फिल्म की कहानी भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें एक ऐसे प्रेमी की कहानी दिखाई गई है, जो आजादी के दौरान अपने प्यार से बिछड़ जाता है। उम्र के 95वें पड़ाव पर पहुंचने के बाद भी वह अपने प्यार को भुला नहीं पाता। उसकी खराब शारीरिक स्थिति के कारण पाकिस्तान जाना संभव नहीं होता, ऐसे में उसका पोता उसकी अधूरी प्रेम कहानी को पूरा करने की कोशिश करता है।

दमदार स्टारकास्ट से बढ़ी उम्मीदें

फिल्म में दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। उनके अलावा वेदांग रैना, शरवरी वाघ, रजत कपूर और सयानी गुप्ता जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं। दर्शकों को दिलजीत दोसांझ की लोकप्रियता का फायदा भी फिल्म को मिलने की उम्मीद है।

क्या शरवरी वाघ बनाएंगी नया रिकॉर्ड?

शरवरी वाघ के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म ‘वेदा’ रही है, जिसने पहले दिन 6.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके बाद ‘मुंज्या’ ने 4.21 करोड़ और ‘बंटी और बबली 2’ ने 2.6 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब सभी की नजरें ‘मैं वापस आऊंगा’ पर टिकी हैं कि क्या यह फिल्म शरवरी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग साबित हो पाएगी या नहीं।

 

गोल्डन ग्लोब में RRR का जलवा, मिला ये अवार्ड
Sonu Sood Bhilai Visit : शिक्षा, रोजगार और नशामुक्ति पर बोले सोनू सूद, राम मंदिर दान चोरी पर भी दी दो टूक राय
Raja Shivaji : दो दिन में ही दिखा दम, क्या वीकेंड पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली है राजा शिवाजी
Ramayana Trailer : रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का ट्रेलर 18 जुलाई को होगा रिलीज
Tere Ishq Mein : धनुष और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ ने दो दिन में ही बॉक्स ऑफिस मचाया धमाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Blood Donation Discount
Blood Donation Discount : रायपुर में आज ब्लड डोनेट करने पर मिलेगा डिस्काउंट कूपन, रेस्टोरेंट-दुकानों पर मिलेगी छूट

Blood Donation Discount  : होटल और रेस्टोरेंट में…

Road Repair Demand
Road Repair Demand : सड़क के लिए दंतेवाड़ा के भाजपा नेता ने सरकार से मांगी भीख, नगर पंचायत अध्यक्ष बोले- जनता के सवालों से शर्म आती है

Road Repair Demand :सुराना ने कहा कि नगरवासियों…

Jashpur Mitanin Contract Concern
Jashpur Mitanin Contract Concern : ठेका कंपनी के अधीन जाने की आशंका से मितानिनों ने सौंपा ज्ञापन

Jashpur Mitanin Contract Concern : मितानिनों ने इस…

CM Sai Raigarh Visit
CM Sai Raigarh Visit : रायगढ़ में CM साय चक्रधर समारोह के समापन में होंगे शामिल

CM Sai Raigarh Visit :मुख्यमंत्री के प्रवास को…

MBBS Admission
MBBS Admission : नगरी की बेटी आयशा फातिमा का एमबीबीएस में चयन, सरकारी मेडिकल कॉलेज कांकेर में मिली सीट

सरफराजुद्दीन रज़वी का चयन एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?