CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Giriraj Singh targets Congress in Raipur : गरीबी समझने गए थे युवराज, मोदी ने गरीबी को जिया

Giriraj Singh targets Congress in Raipur : गरीबी समझने गए थे युवराज, मोदी ने गरीबी को जिया

By Newsdesk Admin
13/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 13 जून। केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को रायपुर में आयोजित मीडिया कॉन्क्लेव में कहा कि कांग्रेस अपने छह दशक के शासन में गरीबी खत्म नहीं कर सकी, जबकि नरेंद्र मोदी सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने का काम किया है। (Giriraj Singh targets Congress in Raipur)

Contents
  • 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए: गिरिराज (Giriraj Singh targets Congress in Raipur)
  • यूपीए सरकार में गरीबी समझने कलावती के घर गए थे राहुल
  • 22 राज्यों में हमारी सरकारें हैं : Giriraj Singh targets Congress in Raipur
  • विदेश नीति से बढ़ी भारत की वैश्विक पहचान
  • अर्थव्यवस्था 4.25 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंची
  • महंगाई दर 5 फीसदी से नीचे आई : Giriraj Singh targets Congress in Raipur

मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर उसकी उपलब्धियां बताने के लिए आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मौजूद रहे।

25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए: गिरिराज (Giriraj Singh targets Congress in Raipur)

गिरिराज सिंह ने कहा, “25 करोड़ लोगों को मोदी सरकार ने गरीबी रेखा से ऊपर उठाया है। कांग्रेस के दौर में ‘इंदिरा जी को लाएंगे, आधी रोटी खाएंगे, गरीबी को मिटाएंगे’ जैसे नारे लगाए जाते थे, लेकिन गरीबी खत्म नहीं हुई।

प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबी के खिलाफ लड़ाई लड़ी और लोगों को उससे बाहर निकलने में मदद की। ‘लखपति दीदी’ जैसी योजनाएं गरीबों के जीवन को और बेहतर बनाने के लिए चलाई जा रही हैं।”

यूपीए सरकार में गरीबी समझने कलावती के घर गए थे राहुल

उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वर्ष 2008 में महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में किसान की विधवा कलावती बंडुरकर के घर जाने का जिक्र करते हुए कहा, “यूपीए सरकार के दौरान एक युवराज मीडिया को साथ लेकर कलावती के घर गरीबी समझने गए थे।

नरेंद्र मोदी गरीब परिवार में पैदा हुए और उन्होंने गरीबी को जिया है। युवराज ट्रक चालकों की जिंदगी समझने के लिए ट्रकों पर चढ़ते हैं, जबकि मोदी मजदूरों और कुलियों को चाय पिलाते थे। यही दोनों के बीच का अंतर है।”

22 राज्यों में हमारी सरकारें हैं : Giriraj Singh targets Congress in Raipur

गिरिराज सिंह ने कहा कि पंचायतों से लेकर संसद तक बीजेपी ने जीत का शतक लगाया है, जबकि कांग्रेस हार का शतक बना चुकी है।

उन्होंने कहा, “देश के 22 राज्यों में हमारी सरकारें हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 12 वर्षों में विकास और विरासत दोनों के लिए काम किया है। जो लोग मोदी को गालियां देते हैं, उन्होंने सिर्फ चुनावी हार ही हासिल की है।”

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी लोगों से सीधे जुड़े हुए हैं और उन्होंने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के सिद्धांत पर काम किया है।

विदेश नीति से बढ़ी भारत की वैश्विक पहचान

उन्होंने केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी सराहना करते हुए कहा कि दुनिया के कई देश भारत के साथ अपने संबंध मजबूत करना चाहते हैं और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है।

आर्थिक सुधारों का जिक्र करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि “वन नेशन, वन टैक्स” के तहत लागू किया गया जीएसटी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है।

उन्होंने कहा कि कर संग्रह लगभग 80 हजार करोड़ रुपए से बढ़कर 2.42 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। भारत के साथ 22 देश भारतीय रुपये में व्यापार कर रहे हैं, जो हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। मोदी सरकार के कार्यकाल में केंद्रीय बजट 16 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 53.5 लाख करोड़ रुपए हो गया है।

अर्थव्यवस्था 4.25 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंची

गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ है। देश की अर्थव्यवस्था का आकार लगभग 2 ट्रिलियन डॉलर से बढ़कर 4.25 ट्रिलियन डॉलर हो गया है।

महंगाई दर 5 फीसदी से नीचे आई : Giriraj Singh targets Congress in Raipur

उन्होंने दावा किया कि प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) 18 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 83 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। वहीं निर्यात भी 28 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 83 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जिससे आर्थिक विकास को गति मिली है। उन्होंने कहा कि जो महंगाई दर कभी दो अंकों में रहती थी, वह मोदी सरकार के कार्यकाल में घटकर 5 प्रतिशत से नीचे आ गई है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी और इस अवधि को भारत के विकास का स्वर्णिम और ऐतिहासिक दौर बताया।

साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी स्वयं को प्रधानमंत्री नहीं बल्कि देश का “प्रधान सेवक” मानते हैं और सभी देशवासियों को अपने परिवार का सदस्य समझते हैं।

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक नया भारत बन रहा है, जो समृद्ध, मजबूत और सुरक्षित है। भारत किसी को उकसाता नहीं है, लेकिन जो देश के हितों को चुनौती देता है, उसे छोड़ता भी नहीं है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में 58 करोड़ से अधिक जनधन खाते खोले गए हैं। 81 करोड़ से ज्यादा लोगों को मुफ्त खाद्यान्न मिल रहा है और 60 करोड़ से अधिक आयुष्मान भारत कार्ड जारी किए जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ से अधिक मकान स्वीकृत किए गए हैं। उज्ज्वला योजना के तहत 11 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन मिले हैं। साथ ही करोड़ों परिवारों तक नल से जल और स्वच्छता सुविधाएं पहुंचाई गई हैं।

Farmers Protest : मुआवजा नहीं मिलने से भड़के किसान, चेकपोस्ट पर प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन
BJP IT Cell Chhattisgarh : भाजपा आईटी सेल की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, 28 सदस्यों को सौंपी गई अहम जिम्मेदारियां
केंद्रीय गृह मंत्री शाह बोले:देश नक्सलवाद मुक्त होगा, वो क्षण आजादी के बाद महत्वपूर्ण क्षणों में से एक होगा
रस्सी से हाथ बांधे, पैरों में बेड़ियां…पोते को ठेले पर ले स्कूल जा रहा था दादा
GST से जुड़ा हर जवाब अब एक क्लिक में मिलेगा:रायपुर के वकील ने बनाया स्मार्ट चैटबॉट, लाखों लोगों ने किए सवाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dantewada truck driver suicide case : सड़क हादसे के बाद दी जान, वीडियो में मारपीट और धमकी के लगाए आरोप

सीजी भास्कर, 13 जून। दंतेवाड़ा जिले में एक…

Chhattisgarh new medical colleges approval : स्वास्थ्य मंत्री बोले- अपील के बाद मिलेगी मंजूरी

सीजी भास्कर, 13 जून। छत्तीसगढ़ के पांच नए…

Jal Jeevan Mission irregularities action : अनियमितता मिलने पर होगी एफआईआर

सीजी भास्कर, 13 जून। मुंगेली जिले में जल…

Giriraj Singh targets Congress in Raipur : गरीबी समझने गए थे युवराज, मोदी ने गरीबी को जिया

सीजी भास्कर, 13 जून। केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज…

Chhattisgarh Monsoon Update 2026 : मानसून की दस्तक के संकेत, अगले पांच दिन आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

सीजी भास्कर, 13 जून। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Shock to railway passengers : 21 से 24 मई तक बिलासपुर-कोरबा और गेवरा MEMU ट्रेनें रद्द

19/05/2026
अपराधट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराज्य

सिपाही की हत्या का आरोपी जेल में बेखौफ, ली मस्त नींद और खाया खाना

27/05/2025
घटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

घर से निकली बारात, बीच रास्ते दूल्हा फरार, फिर मालगाड़ी के सामने खड़े होकर किया सुसाइड

19/04/2025
CM Helpline 1076
छत्तीसगढ़

CM Helpline 1076  : सीएम हेल्पलाइन 1076 से आम जनता की शिकायतों का होगा समयबद्ध निराकरण

16/05/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?