CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Insurance Claim Rejection Ruled Unfair : बीमा कंपनी को 28 लाख देने का आदेश

Insurance Claim Rejection Ruled Unfair : बीमा कंपनी को 28 लाख देने का आदेश

By Newsdesk Admin
14/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 14 जून। बिलासपुर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने एक महत्वपूर्ण फैसले में ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी को सेवा में कमी का दोषी ठहराया है। आयोग ने बिना पर्याप्त तकनीकी साक्ष्य के बीमा क्लेम खारिज करने को गलत मानते हुए कंपनी को परिवादी को 28.24 लाख रुपए से अधिक की राशि ब्याज सहित देने का आदेश दिया है। (Insurance Claim Rejection Ruled Unfair)

Contents
  • आग लगने से क्षतिग्रस्त हुई थी मशीन : Insurance Claim Rejection Ruled Unfair
  • सर्वे रिपोर्ट में शॉर्ट सर्किट को बताया गया कारण
  • बीमा कंपनी ने इस आधार पर खारिज किया क्लेम
  • आयोग ने बीमा कंपनी की दलील को किया खारिज : Insurance Claim Rejection Ruled Unfair
  • सेवा में कमी मानते हुए दिया मुआवजा

आयोग ने बीमा कंपनी को आदेश दिया है कि वह डेढ़ महीने के भीतर भुगतान करे। आदेश के अनुसार कंपनी को एक्सीवेटर मशीन की क्षति के लिए 27.94 लाख रुपए, मानसिक प्रताड़ना के लिए 25 हजार रुपए और वाद व्यय के रूप में 5 हजार रुपए देना होगा। इसके अलावा साल 2022 से भुगतान की तारीख तक 9 प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज भी देना होगा।

आग लगने से क्षतिग्रस्त हुई थी मशीन : Insurance Claim Rejection Ruled Unfair

मामला कोरबा निवासी एके शर्मा से जुड़ा है। उनकी वोल्वो क्राउलर एक्सीवेटर मशीन 7 अगस्त 2021 को एसईसीएल की बिजारी खदान में काम के दौरान आग लगने से क्षतिग्रस्त हो गई थी। मशीन का बीमा ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी से ‘कॉन्ट्रैक्ट प्लांट एंड मशीनरी पॉलिसी’ के तहत कराया गया था।

सर्वे रिपोर्ट में शॉर्ट सर्किट को बताया गया कारण

घटना के बाद एके शर्मा ने मशीन की मरम्मत पर 46.41 लाख रुपए खर्च होने का दावा बीमा कंपनी के पास प्रस्तुत किया। जांच के लिए नियुक्त सर्वेयर मैक इंश्योरेंस सर्वेयर ने अपनी रिपोर्ट में आग लगने का कारण कंट्रोल पैनल में इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट बताया और इसे आकस्मिक दुर्घटना माना।

बीमा कंपनी ने इस आधार पर खारिज किया क्लेम

बीमा कंपनी ने दावा यह कहते हुए खारिज कर दिया कि मशीन का ऑपरेटर उसे चालू हालत में छोड़कर चला गया था, जो बीमा पॉलिसी की शर्तों का उल्लंघन है। कंपनी ने इसी आधार पर क्लेम देने से इनकार कर दिया।

आयोग ने बीमा कंपनी की दलील को किया खारिज : Insurance Claim Rejection Ruled Unfair

आयोग के अध्यक्ष आनंद कुमार सिंघल तथा सदस्य पूर्णिमा सिंह और आलोक कुमार पाण्डेय की पीठ ने मामले की सुनवाई के दौरान पाया कि मशीन में ऑटो-कट तकनीक लगी हुई थी। इस तकनीक के तहत चाबी बंद करने के तीन मिनट बाद मशीन अपने आप बंद हो जाती है।

आयोग ने कहा कि ऐसी स्थिति में ऑपरेटर की लापरवाही नहीं मानी जा सकती। साथ ही बीमा कंपनी ऑपरेटर की जानबूझकर की गई लापरवाही साबित करने में भी असफल रही।

सेवा में कमी मानते हुए दिया मुआवजा

आयोग ने अपने फैसले में कहा कि बिना ठोस तकनीकी साक्ष्य के बीमा क्लेम खारिज करना सेवा में कमी की श्रेणी में आता है। इसी आधार पर आयोग ने बीमा कंपनी को परिवादी को 28.24 लाख रुपए से अधिक की क्षतिपूर्ति राशि ब्याज सहित देने का आदेश दिया है।

रायगढ़ में भगवान शिव के जयकारों से गूंज रहे शिवालय:मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़; जल चढ़ाने पहुंच रहे लोग
हत्या के मामले में सजा काट रहे दुर्ग जेल के दो कैदी फरार, 10-10 हजार का इनाम घोषित
Cyber Fraud : पेंशन खाते से रहस्यमयी तरीके से उड़ गए 77 हजार, रिटायर्ड TI बने शिकार
CSK vs SRH : जीनियस कप्तान धोनी भी CSK को जीत की पटरी पर नहीं ला पा रहे, SRH की चेपाक में पहली जीत
परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा आज, 21 केंद्रों पर 5720 अभ्यर्थी होंगे शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

PM Modi France Visit : फ्रांस में मोदी, ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम में शामिल-मैक्रों से जल्द मुलाकात

सीजी भास्कर, 14 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस…

Mule Account Network : गिरोह का पर्दाफाश, 18 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ कार्रवाई…

Undertrial Prisoner Death : परिजनों ने लगाया मारपीट और वसूली का आरोप

Undertrial Prisoner Death

Insurance Claim Rejection Ruled Unfair : बीमा कंपनी को 28 लाख देने का आदेश

Insurance Claim Rejection Ruled Unfair

Online Cricket Betting Case : ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 14 जून। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला…

You Might Also Like

ट्रेंडिंगदेश-दुनियाधर्मफीचर्डराज्य

अयोध्या में धूमधाम से मनाई जाएगी प्रभु श्रीराम की पहली वर्षगांठ, तैयारियों में जुटा मंदिर ट्रस्ट, राम दरबार की भी होगी स्थापना

25/11/2024
Chhattisgarh GST Raid
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh GST Raid : छत्तीसगढ़ में हेल्थ सप्लायर पर GST छापा, 1 करोड़ की टैक्स चोरी, CM साय की जीरो टोलरेंस नीति के तहत एक्शन

27/07/2025
Naxal Surrender
अपराधछत्तीसगढ़

Naxal Surrender : लाल आतंक को बड़ा झटका…! डेढ़ करोड़ इनामी माओवादी भूपति उर्फ अभय ने डाल दिए हथियार

14/10/2025
Street Vendor Success Story
छत्तीसगढ़

Street Vendor Success Story : ठेले से दिल्ली की दीर्घा तक का सफर, स्वनिधि योजना ने बदली लोरमी के फल विक्रेता की तक़दीर

06/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?