CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rahul Gandhi Chhattisgarh Tour : दौरे से पहले सियासी तकरार तेज, रमन सिंह और भूपेश बघेल आमने-सामने

Rahul Gandhi Chhattisgarh Tour : दौरे से पहले सियासी तकरार तेज, रमन सिंह और भूपेश बघेल आमने-सामने

By Newsdesk Admin
16/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 16 जून। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरे से पहले प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वह जहां जाते हैं, वहां कांग्रेस का बंटाधार हो जाता है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए भाजपा की चुनावी जीत और चुनावी प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं। (Rahul Gandhi Chhattisgarh Tour)

Contents
  • रमन सिंह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना : Rahul Gandhi Chhattisgarh Tour
  • भूपेश बघेल ने भाजपा के स्ट्राइक रेट पर उठाए सवाल
  • राहुल गांधी करेंगे कांग्रेस पदाधिकारियों को संबोधित : Rahul Gandhi Chhattisgarh Tour

रमन सिंह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना : Rahul Gandhi Chhattisgarh Tour

दुर्ग सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान डॉ. रमन सिंह ने केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने की उपलब्धियां गिनाईं और इस दौरान कांग्रेस और राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जहां भी जाते हैं, वहां कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ता है।

उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि राहुल गांधी को छत्तीसगढ़ का भी दौरा करना चाहिए, जिससे यहां कांग्रेस की स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी।

भूपेश बघेल ने भाजपा के स्ट्राइक रेट पर उठाए सवाल

रमन सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए, वहां भाजपा का स्ट्राइक रेट करीब 90 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जो कई सवाल खड़े करता है।

उन्होंने हरियाणा, महाराष्ट्र, बिहार, असम और पश्चिम बंगाल का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा को मिली यह सफलता सामान्य राजनीतिक परिस्थितियों में संभव नहीं दिखती। बघेल ने इसे ‘लोकतंत्र की डकैती’ करार देते हुए चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाए।

राहुल गांधी करेंगे कांग्रेस पदाधिकारियों को संबोधित : Rahul Gandhi Chhattisgarh Tour

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठन सृजन अभियान के तहत नियुक्त जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्षों के लिए 21 से 30 जून तक रायपुर में 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी एक दिन शामिल होंगे और संगठन को मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों को मार्गदर्शन देंगे।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, प्रशिक्षण शिविर में सभी जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्षों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। कार्यक्रम को आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Viral News: बिहार का शख्स ‘लेट’ हुआ तो सीधे रनवे पर पहुंच गया फ्लाइट पकड़ने, मुंबई एयरपोर्ट पर हड़कंप!
A young man was murdered in a dispute over a conversation with a girl : भाई को बचाने पहुंचे युवक का गला काटा
Tomar Brothers Bail Rejected: हाईकोर्ट ने दी कड़ी टिप्पणी, पत्नियों-भतीजे को मिली बेल, पर हिस्ट्रीशीटर भाइयों की राहत याचिका खारिज
Gas Cylinder Raid : होटल-रेस्टोरेंट पर छापा, घरेलू गैस के अवैध उपयोग पर 7 सिलेंडर जब्त
ढाई दशक बाद “सूर्यकुण्ड गंगा घाट बैकुंठ धाम” को मिली पहचान, विधायक सहित कुछ लोगों ने निजी जमीन बेच इकट्ठे किए रूपये, वैशाली नगर का ड्रीम प्रोजेक्ट बना “सूर्यकुण्ड तालाब”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Fertilizer Seed Raid
Fertilizer Seed Raid : बिना लाइसेंस खाद-बीज बिक्री पर बड़ी कार्रवाई, गोदाम सील, उर्वरक और बीज जब्त

सीजी भास्कर, 18 जून :  खरीफ सीजन में…

Khalnayak Returns : ‘चोली के पीछे’ रीमिक्स में नजर नहीं आएंगी तमन्ना भाटिया!

सीजी भास्कर, 18 जून : संजय दत्त की बहुप्रतीक्षित…

RTO/DTO Headquarters Presence
RTO/DTO Headquarters Presence : RTO/DTO मुख्यालय में रहकर करें काम, बकाया वसूली और बस संचालन पर सख्ती के निर्देश

सीजी भास्कर, 18 जून : परिवहन विभाग की…

PM SETU Scheme 
PM SETU Scheme  : पीएम सेतु योजना से बदलेंगी आईटीआई की तस्वीर, एआई और ड्रोन तकनीक से मिलेगा रोजगार का नया रास्ता

सीजी भास्कर, 18 जून : प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण…

Chief Minister Helpline
Chief Minister Helpline  : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी किसानों का सहारा, शिकायत के बाद समय पर मिला खाद 

सीजी भास्कर, 18 जून :  मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (Chief…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?