CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhilai Steel Plant Scrap Theft Case : स्क्रैप चोरी कांड में बड़ी गिरफ्तारी, मास्टरमाइंड यूपी से गिरफ्तार

Bhilai Steel Plant Scrap Theft Case : स्क्रैप चोरी कांड में बड़ी गिरफ्तारी, मास्टरमाइंड यूपी से गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
17/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 17 जून। बीएसपी स्क्रैप चोरी के बहुचर्चित मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी संजय सिंह को उत्तरप्रदेश के देवरिया से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को मंगलवार को दुर्ग लाया गया। वहीं मामले में संलिप्त पाए गए एक अन्य आरोपी पिंटू उर्फ उपेंद्र ओझा को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर सात दिनों की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। (Bhilai Steel Plant Scrap Theft Case)

Contents
  • रेड के दौरान करीब 250 टन लोहा हुआ था बरामद : Bhilai Steel Plant Scrap Theft Case
  • पहले ही 8 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी

दरअसल 26 मई को ग्राम अकलोरडीह खदान पारा स्थित एके ट्रेडर्स, प्लॉट नंबर 18 ए/05, एचआईए हथखोज भिलाई में जांच के दौरान बड़े पैमाने पर बीएसपी से चोरी किए गए स्क्रैप का खुलासा हुआ था। यहां एक खंडेलवाल के नाम पर बीएसपी में फ्लाईएश डस्ट उठाने का टेंडर लिया गया था, जिसमें पाटर्नर संजय सिंह ने यह पूरा खेल शुरू किया था। चोरी की घटना के बाद बीएसपी महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस) ने संजय सिंह, मो. सलीम और चिन्तानंद साहू के खिलाफ FIR दर्ज कराया था।

रेड के दौरान करीब 250 टन लोहा हुआ था बरामद : Bhilai Steel Plant Scrap Theft Case

रेड के दौरान मौके पर पुलिस को हाईवा और ट्रकों में फ्लाई ऐश डस्ट की आड़ में चोरी की लोहे की प्लेट बीम और कटिंग सामग्री लोड होना पाया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 250 टन लोहे की प्लेट एवं बीम कटिंग बरामद की थी, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 90 लाख रुपये आंकी गई थी। इसके अलावा स्क्रैप परिवहन और लोडिंग में इस्तेमाल होने वाले वाहन एवं मशीनों को मिलाकर करीब 3 करोड़ 22 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई थी।

पहले ही 8 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी

इस मामले (Bhilai Steel Plant Scrap Theft Case) में पूर्व में आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मुख्य आरोपी संजय सिंह अपराध दर्ज होने के बाद से लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बच रहा था। सूचना मिलने के बाद विशेष टीम ने यूपी के देवरिया में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि बीएसपी से चोरी किए गए स्क्रैप का अवैध संग्रहण कर आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से यह पूरा अपराध किया जा रहा था। मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

भारत का ‘महाबली’ इंजन प्रोजेक्ट क्या है? राफेल और 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट्स को मिलेगा कावेरी का दम, पाकिस्तान और चीन सन्न
Nehru Nagar Sewerage Pipeline Renewal: वर्षों पुरानी समस्या का समाधान, विधायक रिकेश सेन की पहल से स्वीकृत 25.42 करोड़
Solar Energy Scheme : सौर ऊर्जा से रायगढ़ के 300 से अधिक घर जगमगाए, हर महीने हजारों की हो रही बचत
Operation Nishchay Police Raid 2026 : 5 जिलों में 95 टीमों की सर्जिकल स्ट्राइक, 46 वारंटी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशे की खेप और हथियार बरामद
आकाशतीर : भारत की स्वदेशी AI-बेस्ड एयर डिफेंस सिस्टम ने PAK की हालत खराब की
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Hospital Violence Over ₹200 Bill : चाकू लहराकर की तोड़फोड़, कर्मचारियों को दी धमकी

Bilaspur Hospital Violence Over ₹200 Bill

Central government achievements exhibition : 12 वर्ष पूरे, जशपुर में लगी फोटो प्रदर्शनी

Central government achievements exhibition

CG police transfer news : बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 61 इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर

CG police transfer news

Jashpur mobile tower incident : प्रेमी की शादी से नाराज नाबालिग मोबाइल टॉवर पर चढ़ी

Jashpur mobile tower incident

Bhilai Steel Plant Scrap Theft Case : स्क्रैप चोरी कांड में बड़ी गिरफ्तारी, मास्टरमाइंड यूपी से गिरफ्तार

Bhilai Steel Plant Scrap Theft Case

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?