CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जल्द ही यमुना नदी के किनारे ले सकेंगे शॉपिंग का मजा, जानें कैसा होगा दिल्ली का रिवर फ्रंट..?

जल्द ही यमुना नदी के किनारे ले सकेंगे शॉपिंग का मजा, जानें कैसा होगा दिल्ली का रिवर फ्रंट..?

By Newsdesk Admin
31/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 31 मार्च। दिल्ली को जल्द ही लंबे इंतजार बाद यमुना रिवरफ्रंट की सौगात मिलने वाली है। यह परियोजना सराय काले खां स्थित पूर्ववर्ती मिलेनियम पार्क बस डिपो के स्थान पर विकसित की जाएगी।

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, यह रिवरफ्रंट 25 हेक्टेयर एरिया में फैला होगा। जिसमें एक सेंट्रल पियाजा (बाजार का मैदान), टोपियरी पार्क, एक लोकल शॉपिंग सेंटर (सुंदर नर्सरी की तर्ज पर), दो पार्किंग एरिया और नदी के किनारे एक आकर्षक सैरगाह होगी।

यह प्रोजेक्ट दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) द्वारा वज़ीराबाद बैराज से ओखला बैराज तक 22 किलोमीटर लंबे यमुना नदी क्षेत्र के पुनर्विकास योजना का हिस्सा है.

Eco-Friendly सामग्रियों का होगा इस्तेमाल

इस रिवरफ्रंट को अहमदाबाद के साबरमती वॉटरफ्रंट की तरह कंक्रीट संरचना से नहीं बनाया जाएगा. एक अधिकारी ने बताया कि इस क्षेत्र में जो भी पुरानी कंक्रीट संरचनाएं थीं, उन्हें हटाया जा रहा है और केवल बांस, हल्के स्टील फ्रेम और कांच जैसी हल्की चीजों का उपयोग कर कैफे जैसी संरचनाएं बनाई जाएंगी.

परियोजना को 11 उपखंडों में बांटा गया है, जिनमें से 5 पहले ही बनाए जा चुके हैं. इनमें वासुदेव घाट, असिता ईस्ट और वेस्ट पार्क, अमृत बायोडायवर्सिटी पार्क और राजघाट के पास यमुना वाटिका शामिल हैं. इन सभी परियोजनाओं में स्थायी संरचनाओं का निर्माण नहीं किया गया है.

दिल्ली के ओ ज़ोन (O Zone) क्षेत्र में यमुना और उसके बाढ़ क्षेत्र आते हैं, जहां कोर्ट के आदेशों के तहत स्थायी निर्माण की अनुमति नहीं है. हालांकि, कुछ महत्वपूर्ण परियोजनाएं जैसे कॉमनवेल्थ गेम्स प्रोजेक्ट और फ्लाईओवर को विशेष मामलों के रूप में स्वीकृति दी गई है.

क्या है इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य?

\इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य यमुना नदी से दिल्लीवासियों को जोड़ना है, जो समय के साथ उपेक्षित होती गई है. 1,660 हेक्टेयर में फैले इस पुनर्जीवन प्रयास के तहत सभी 11 परियोजनाओं में कच्चे रास्ते, साइकिल ट्रैक और प्राकृतिक वनस्पतियों से सजे क्षेत्र होंगे. यहां पर प्राकृतिक जल संचयन के लिए विशेष जलाशय भी बनाए जाएंगे.

एक पूर्व DDA अधिकारी के अनुसार, यमुना का स्वभाव नियमित रूप से बाढ़ लाने वाला है और इसे ध्यान में रखते हुए परियोजनाओं की योजना बनाई जानी चाहिए. उन्होंने बताया कि 2023 में जब असिता ईस्ट पार्क में बाढ़ आई थी, तब पूरा क्षेत्र दो मीटर तक पानी में डूब गया था. हालांकि, बाढ़ के बाद अधिकांश वनस्पतियां बची रहीं, जिससे यह प्रमाणित हुआ कि इस क्षेत्र में पारिस्थितिकी अनुकूल पौधों का ही उपयोग किया जाना चाहिए.

गौरतलब है कि मिलेनियम पार्क बस डिपो, जिसे 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान अस्थायी रूप से बनाया गया था, पर्यावरणविदों के विरोध के बावजूद लंबे समय तक बस पार्किंग के रूप में उपयोग किया गया. 2023 में इस भूमि को DDA को सौंप दिया गया, जिससे अब इस महत्वपूर्ण रिवरफ्रंट परियोजना को मूर्त रूप देने का मार्ग प्रशस्त हुआ है.

वीडियो से की गई छेड़छाड़… पीएम मोदी की मां को गाली वाले VIDEO पर बोली RJD
भिलाई IIT में सेंसर टेक्नोलॉजी सेंटर, जर्मनी के साथ हुआ MOU
8th Pay Commission Update : बढ़ी सैलरी का इंतजार लंबा: आठवां वेतन आयोग 2027 के बाद ही देगा राहत
Delhi HC Mahua Moitra : लोकपाल की मंजूरी पर हाई कोर्ट की रोक, महुआ मोइत्रा को राहत — CBI चार्जशीट दायर करने की अनुमति रद्द
रेनकोट और सफेद शर्ट में दिखी सोनम… राजा की लाश के पास यही दोनों कपड़े मिले, नए CCTV फुटेज से सस्पेंस गहराया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur BEd Student Death : बीएड छात्रा की संदिग्ध मौत से सनसनी

Raipur BEd Student Death : फिलहाल पुलिस ने…

Bilaspur Jewellery Fraud
Bilaspur Jewellery Fraud : महिला से रास्ता पूछकर रची साजिश, बातों में फंसाकर जेवर लेकर भागे बदमाश

Bilaspur Jewellery Fraud : पुलिस ने लोगों से…

Rani Kapoor Case
Rani Kapoor Case : रानी कपूर-प्रिया कपूर विवाद सुलझने की उम्मीद, सुप्रीम कोर्ट ने मध्यस्थता पर जताया भरोसा

संजय कपूर की मां रानी कपूर और पत्नी…

Seed Production
Seed Production : धान बीज उत्पादन से किसानों को मिलेगा 3,700 रुपये, 15 तक कराएं पंजीयन

धान बीज उत्पादन (Seed Production) से किसानों की…

PARAS Portal
PARAS Portal : अब हर महीने होगी योजनाओं की समीक्षा, सीएम साय बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं

सीजी भास्कर, 06 अगस्त। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?