CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhoj Sahu Seed Distribution Campaign : अनूठा अभियान, डाक के जरिए बीज पहुंचा रहे भोज साहू

Bhoj Sahu Seed Distribution Campaign : अनूठा अभियान, डाक के जरिए बीज पहुंचा रहे भोज साहू

By Newsdesk Admin
18/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 18 जून। भागदौड़ भरी जिंदगी में जहां लोग अपने लिए मुश्किल से समय निकाल पाते हैं, वहीं बालोद जिले के भोज साहू नौकरी के बाद पूरा समय पर्यावरण और जल संरक्षण के लिए समर्पित कर रहे हैं. वृक्षारोपण, जल संरक्षण और नीम कॉरिडोर जैसी अनूठी पहलों के माध्यम से उन्होंने न सिर्फ प्रकृति संरक्षण की मिसाल पेश की है, बल्कि समाज में एक अलग पहचान भी बनाई है. पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता और कार्यशैली, उन्हें क्षेत्र के लिए एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व बनाते हैं. (Bhoj Sahu Seed Distribution Campaign)

Contents
  • 18 वर्षों से पर्यावरण और जल संरक्षण के लिए सक्रिय : Bhoj Sahu Seed Distribution Campaign
  • जल प्रहरी सम्मान से हो चुके हैं सम्मानित
  • 6 किमी की सड़क को बनाया ‘नीम कॉरिडोर’ : Bhoj Sahu Seed Distribution Campaign

इन दिनों भोज साहू पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देने के लिए एक अनोखी पहल चला रहे हैं. लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से वे डाक के माध्यम से विभिन्न उपयोगी वृक्षों के बीज भेज रहे हैं, ताकि लोग अपनी खाली जमीनों और आसपास के क्षेत्रों में पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाने में योगदान दे सकें.

भोज साहू अब तक मुख्यमंत्री, वन मंत्री, विधायक, राज्यपाल समेत सैकड़ों लोगों को डाक के जरिए बीज भेज चुके हैं. इसके साथ ही वे सोशल मीडिया का भी प्रभावी उपयोग कर रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़ सकें. सोशल मीडिया के माध्यम से जो भी लोग उनसे बीज की मांग कर रहे हैं, भोज साहू उनके पते पर बीज भेजने का काम कर रहे हैं.

18 वर्षों से पर्यावरण और जल संरक्षण के लिए सक्रिय : Bhoj Sahu Seed Distribution Campaign

ये हैं छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के अंतिम छोर पर बसे ग्राम देवरी (द) के निवासी भोज साहू. पेशे से रेडियोग्राफर भोज साहू डोंगरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपनी सेवाएं देते हैं, लेकिन उनकी पहचान केवल एक स्वास्थ्यकर्मी तक सीमित नहीं है. पिछले 18 वर्षों से वे पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहे हैं.

नौकरी के बाद मिलने वाले समय को उन्होंने समाज और प्रकृति के नाम समर्पित कर दिया है. हजारों पौधों का रोपण, उनकी देखरेख और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है.

जल प्रहरी सम्मान से हो चुके हैं सम्मानित

भोज साहू ने जनसहयोग से डोंगरगांव क्षेत्र में लगभग 30 कुओं की सफाई और सौंदर्यीकरण का कार्य कराया है. जल स्रोतों को बचाने की इस मुहिम ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया. इस प्रयास को राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा गया. जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें नई दिल्ली में “जल प्रहरी सम्मान” से सम्मानित किया जा चुका है.

पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने के उद्देश्य से भोज साहू ने हाल ही में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और कई मंत्रियों को डाक के माध्यम से विभिन्न प्रजातियों के बीज नि:शुल्क भेजे हैं. उनके इस अभियान की चर्चा सोशल मीडिया पर भी हो रही है, जहां लोग स्वयं भी उनसे बीज मांगकर पौधारोपण की इच्छा जता रहे हैं.

6 किमी की सड़क को बनाया ‘नीम कॉरिडोर’ : Bhoj Sahu Seed Distribution Campaign

प्रकृति को बचाने की यह मुहिम केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है. भोज साहू ने अपने गांव देवरी (द) से खुरसुनी तक लगभग छह किलोमीटर लंबी सड़क के दोनों किनारों पर नीम के पौधे लगाकर जनसहयोग से एक अनूठा “नीम कॉरिडोर” तैयार किया है. यह पहल आज क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण की मिसाल बन चुकी है.

भोज साहू की इस हरित मुहिम में उनका 8 वर्षीय बेटा भी पूरे उत्साह के साथ सहभागी बन रहा है. बीज एकत्रित करने से लेकर पौधारोपण की तैयारियों तक वह हर कदम पर अपने पिता का हाथ बंटाता है. इतना ही नहीं, वह अपनी मासूम और तुतलाती आवाज़ में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वीडियो भी बनाता है, जिन्हें सोशल मीडिया पर साझा किया जाता है. उसके ये वीडियो लोगों को न केवल आकर्षित कर रहे हैं, बल्कि पेड़ लगाने और पर्यावरण बचाने के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं. पिता-पुत्र की यह अनूठी जोड़ी हरियाली का संदेश घर-घर पहुंचाने में जुटी हुई है.

जब पर्यावरण संकट और जल संरक्षण की चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं, ऐसे समय में भोज साहू जैसे प्रेरणदायी व्यक्ति समाज को नई दिशा देने का काम कर रहे हैं. उनका संदेश साफ है— अगर हर व्यक्ति प्रकृति के लिए थोड़ा-सा काम करे तो पर्यावरण आपने आप सुरक्षित होता चले जाएगा.

पांच साल घोटालों की सरकार चलाने वाले भूपेश बघेल का सवाल उठाना शोभा नहीं देता – तोखन साहू, दुर्ग साहू समाज के परिचय सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री
Fake Voters in Raipur: सांसद बृजमोहन बोले— फर्जी मतदाताओं के नाम हटेंगे, SIR सर्वे से एक लाख वोटर्स होंगे डिलीट
Gold Jewellery Theft Daughter : पिता की तिजोरी से बेटी ने ही किया खेल… गहने गिरवी रखकर निकाली रकम, सच्चाई आई सामने
Uttar Pradesh: अलीनगर पुलिस और RPF की संयुक्त कार्रवाई: फिर शराब तस्करी का खुलासा
CM Vishnu Dev Sai’s visit to Dhamtari today : आज धमतरी और रायपुर के कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Family Triple Murder Case
Raipur Family Triple Murder Case : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मारा, फिर खुद पर किया हमला

Raipur Family Triple Murder Case :पुलिस ने मृतकों…

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case
Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : राष्ट्रीय-पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 82.63 लाख ठगे ,फेसबुक पर हुई थी पहचान

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : पीड़ित ने…

Bishnoi Gang Threat in Raipur
Bishnoi Gang Threat in Raipur : बिश्नोई गैंग के नाम पर कांग्रेस नेता से 25 करोड़ की मांग, शोएब ढेबर समेत कई लोगों से पूछताछ

Bishnoi Gang Threat in Raipur : पुलिस अब…

Hospital Guard Patient Drip Case
Hospital Guard Patient Drip Case : रायपुर के अस्पताल में गार्ड ने मरीज को चढ़ाई ड्रिप

Hospital Guard Patient Drip Case :अस्पताल की इंचार्ज…

Principal Lecturer Misbehavior Case
Principal Lecturer Misbehavior Case : बिलासपुर में लेक्चरर पर प्रिंसिपल से बदसलूकी का आरोप, DEO-BEO और थाने में शिकायत

Principal Lecturer Misbehavior Case : शिक्षा विभाग और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?