CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Scrap Mafia Terror in Bilaspur : युवक को बंधक बनाकर पीटा; पत्नी से ₹2.7 लाख वसूले!

Scrap Mafia Terror in Bilaspur : युवक को बंधक बनाकर पीटा; पत्नी से ₹2.7 लाख वसूले!

By Newsdesk Admin
17/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 17 जून। बिलासपुर में एसएसपी की सख्ती के बाद कबाड़ माफियाओं की गुंडागर्दी कम नहीं हो रही है। एक कबाड़ कारोबारी और उसके साले को कबाड़ माफियाओं ने अपनी गोदाम में बुलाकर बंधक बना लिया। इस दौरान बेरहमी से उनकी पिटाई की गई। जिसके बाद उसकी पत्नी से 2 लाख 70 हजार रुपए वसूल लिए। (Scrap Mafia Terror in Bilaspur)

Contents
  • गोदाम में बंधक बनाकर की जमकर पिटाई : Scrap Mafia Terror in Bilaspur
  • घर पहुंचकर परिवार को धमकाने का आरोप
  • आपसी प्रतिस्पर्धा बना विवाद का कारण : Scrap Mafia Terror in Bilaspur

बदमाशों ने उनके वाहन भी लूट लिए और परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी। जिस पर पुलिस ने कबाड़ दुकान संचालक फिरोज मेमन, रोहित कबाड़ी, राहुल कबाड़ी, रितिक कबाड़ी, सफीर और तौसिफ कबाड़ी सहित अन्य के खिलाफ डकैती का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला सिरगिट‌्टी थाना क्षेत्र का है।

गणेश नगर चुचुहियापारा निवासी सैय्यद प्रिंस बक्शी ने शिकायत दर्ज कराई कि वह सिलपहरी में कबाड़ का व्यवसाय करता है। 11 जून को दोपहर करीब 12.25 बजे राहुल कबाड़ी का फोन आया, जिसने उसे तिफरा स्थित काली मंदिर के पास अपने गोदाम में बुलाया। वह अपने साले मोहम्मद अमन के साथ वहां पहुंचा, जहां पहले से फिरोज कबाड़ी, सफीर और अन्य आरोपी मौजूद थे।

गोदाम में बंधक बनाकर की जमकर पिटाई : Scrap Mafia Terror in Bilaspur

शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने उससे कबाड़ खरीदने को लेकर पूछताछ शुरू की। उसके जवाब देने पर सभी आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसके साथ गए साले को भी कमरे में बंद कर बंधक बनाकर रखा गया और उनकी निगरानी के लिए कुछ लोगों को तैनात कर दिया गया।

इसी दौरान फिरोज और राहुल कबाड़ी सिलपहरी स्थित उसकी दुकान पहुंच गए। वहां मौजूद कर्मचारी से पूछताछ करने के बाद दुकान और गोदाम की तलाशी ली गई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने दुकान से कुछ सामान उठाया और प्रार्थी का छोटा हाथी वाहन भी जबरन अपने कब्जे में ले लिया।

घर पहुंचकर परिवार को धमकाने का आरोप

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि, आरोपियों के दो साथी उसके घर चुचुहियापारा पहुंचे और खुद को पुलिसकर्मी बताकर उसकी पत्नी और मां के सामने घर की तलाशी ली। जब कुछ नहीं मिला तो उन्होंने परिवार को कथित रूप से धमकाया। शिकायत के अनुसार पति की रिहाई के लिए परेशान पत्नी ने घर में रखे 2 लाख 70 हजार रुपए आरोपियों को दे दिए।

इसके बाद शाम करीब पांच बजे प्रार्थी और उसके साले को छोड़ा गया। सिरगिट्टी पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 127(2), 296, 3(5), 308(2), 309(2) एवं 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

आपसी प्रतिस्पर्धा बना विवाद का कारण : Scrap Mafia Terror in Bilaspur

माना जा रहा कि, इस पूरे मामले के पीछे आपसी प्रतिस्पर्धा है। पीड़ित भी कबाड़ का काम करता है। बड़े कबाड़ दुकान संचालक छोटे दुकानदारों पर कबाड़ बेचने के लिए दबाव बना रहे हैं। पिछले कुछ समय से पुलिस की लगातार कार्रवाईयों से कई कबाड़ियों के धंधे लगभग बंद हो चुके हैं।

जिसकी वजह से कबाड़ियों के बीच के आपसी मनमुटाव और प्रतिस्पर्धा अब विवाद में बढ़ती जा रही है। अब एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप भी शुरू हो गया है।

Aaईलाssss 🛑 एक ही परिवार के 13 लोगों की दूध पीने से हो गई थी मौत, जांच में चौकाने वाली वजह का बड़ा खुलासा
बॉर्डर पर 14 नक्सली ढेर, 1000 जवानों ने 60 नक्सलियों को घेरा, कोबरा बटालियन का जख्मी जवान रायपुर लाया गया, मैनपुर में मुठभेड़ और सर्चिग जारी
Human Skeleton Found : तालाब किनारे मिला नर कंकाल, एक साल से लापता युवक होने की आशंका
POCSO Act Case: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को बैकुंठपुर से दबोचा, महीनों से फरार चल रहा था आरोपी
Mahasamund Ganja Seized : ₹1.5 करोड़ का गांजा जब्त; फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो से हो रही थी तस्करी, ओडिशा के 7 तस्कर गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Municipal Corporation
Raipur Municipal Corporation : होटल में गंदगी मिलने पर निगम का एक्शन, महावीर थाली पर लगा 8 हजार रुपये का जुर्माना

रायपुर नगर निगम ने शहर में नियमों का…

Blackmail Case
Blackmail Case : ब्लैकमेल का खौफ दिखाकर परिवार से 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोना ऐंठा, चार आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर में ब्लैकमेलिंग का एक चौंकाने वाला मामला…

Elephant Movement
Elephant Movement : 38 दिन बाद छत्तीसगढ़ लौटे तीन हाथी, मरवाही में बढ़ी सतर्कता, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

मरवाही वन परिक्षेत्र में एक बार फिर हाथियों…

Patwari Strike
Patwari Strike : आज सामूहिक अवकाश पर रहेंगे पटवारी, लंबित मांगों को लेकर लोरमी में होगा धरना प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ में आज राजस्व व्यवस्था प्रभावित (Patwari Strike)…

Grain ATM
Grain ATM : बिलासपुर में तैयार हुआ ग्रेन एटीएम, अब राशन वितरण होगा ज्यादा आसान और पारदर्शी

बिलासपुर में राशन वितरण व्यवस्था जल्द ही नए…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?