CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Korba Toll Plaza Controversy : युवा कांग्रेस ने खोला मोर्चा, टोल कर्मचारियों के दुर्व्यवहार पर कार्रवाई की मांग

Korba Toll Plaza Controversy : युवा कांग्रेस ने खोला मोर्चा, टोल कर्मचारियों के दुर्व्यवहार पर कार्रवाई की मांग

By Newsdesk Admin
17/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 17 जून । कोरबा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग के टोल प्लाजाओं की कार्यप्रणाली को लेकर युवा कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। युवा कांग्रेस जिला महासचिव मधुसूदन दास के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने NHAI अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर CG-12 पासिंग घरेलू वाहनों और स्थानीय निवासियों को टोल शुल्क से मुक्त करने की मांग की है। (Korba Toll Plaza Controversy)

Contents
  • स्थानीय वाहनों को टोल से छूट देने की मांग : Korba Toll Plaza Controversy
  • टोल कंपनी पर लगाए गंभीर आरोप
  • ओवरलोड वाहनों में मिलीभगत की जांच की मांग
  • दुर्घटनाओं के लिए FIR की मांग : Korba Toll Plaza Controversy
  • मांगें नहीं मानी गईं तो होगा आंदोलन

ज्ञापन सौंपने के दौरान NSUI जिलाध्यक्ष मनमोहन राठौर, दीपक वर्मा समेत बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन ने टोल प्लाजाओं की मनमानी, कर्मचारियों के दुर्व्यवहार और सड़क सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी कड़ा विरोध जताया।

स्थानीय वाहनों को टोल से छूट देने की मांग : Korba Toll Plaza Controversy

युवा कांग्रेस जिला महासचिव मधुसूदन दास ने कहा कि कोरबा आदिवासी और किसान बहुल जिला है। किसानों और ग्रामीणों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए दिन में कई बार आवागमन करना पड़ता है, लेकिन चोटिया, मदनपुर, बगदेवा और कोथारी टोल प्लाजा में हर बार शुल्क देना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि वाहन खरीदते समय नागरिक पहले ही रोड टैक्स का भुगतान करते हैं, ऐसे में घरेलू और स्थानीय वाहनों से बार-बार टोल वसूली उचित नहीं है।

टोल कंपनी पर लगाए गंभीर आरोप

युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि टोल संचालक केवल शुल्क वसूली पर ध्यान दे रहे हैं, जबकि यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं।

संगठन का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने से रात के समय आवारा पशुओं के कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। वहीं टोल प्लाजा के आसपास अवैध पार्किंग और अतिरिक्त वसूली से भी सड़क हादसों का खतरा बढ़ रहा है।

ओवरलोड वाहनों में मिलीभगत की जांच की मांग

ज्ञापन में ओवरलोड राखड़ वाहनों के अवैध परिवहन में टोल कर्मचारियों की कथित मिलीभगत की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग भी की गई है।

युवा कांग्रेस ने कहा कि यदि जांच में किसी कर्मचारी या अधिकारी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

दुर्घटनाओं के लिए FIR की मांग : Korba Toll Plaza Controversy

संगठन ने राष्ट्रीय राजमार्ग के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही को लेकर टोल कंपनी और संबंधित प्रबंधन की जवाबदेही तय करने की मांग की है। ज्ञापन में सड़क दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदार पाए जाने पर टोल मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग भी शामिल है।

मांगें नहीं मानी गईं तो होगा आंदोलन

NSUI जिलाध्यक्ष मनमोहन राठौर और युवा नेता दीपक वर्मा ने कहा कि यदि CG-12 पासिंग वाहनों और स्थानीय निवासियों को टोल से छूट नहीं दी गई, कर्मचारियों के दुर्व्यवहार और ओवरलोड वाहनों के मामले में कार्रवाई नहीं हुई तथा दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदार लोगों पर FIR दर्ज नहीं की गई तो युवा कांग्रेस उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

Jal Jeevan Mission Chhattisgarh : गांव-गांव बदली जल की कहानी, सरकार ने पेश किए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh road accidents : बाइक टक्कर के बाद आग का गोला बनीं दो गाड़ियां
Fire in Raigarh Gramin Bank : 3 घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू
Balrampur Forest Guard Attack : लकड़ी की अवैध कटाई रोकने पर फॉरेस्ट गार्ड को पीटा, डंडे से हमले में हालत गंभीर
Menstrual Hygiene Day : छत्तीसगढ़ में टूटी चुप्पी, खुले मंच पर उठी स्वच्छता और सशक्तिकरण की आवाज़”

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Asus Zenbook
Asus Zenbook :  33 घंटे की बैटरी वाला नया लैपटॉप लॉन्च, कीमत 1.36 लाख रुपये से शुरू

लैपटॉप खरीदने वालों के लिए Asus ने अपना…

Highest Railway Station
Highest Railway Station :  चीन का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में भारत, बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन?

भारत हिमालय की ऊंचाइयों में एक ऐतिहासिक रेलवे…

Tata Iveco Deal
Tata Iveco Deal :  मेलोनी से मिले टाटा चेयरमैन, इवेको के साथ 36 हजार करोड़ की बड़ी डील

टाटा ग्रुप ने अंतरराष्ट्रीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी…

US Midterm Elections
US Midterm Elections :  अमेरिका के चुनाव में ट्रंप की पार्टी को झटका, एलन मस्क की सियासी रणनीति भी नाकाम

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की…

Food Adulteration
Food Adulteration :  बिलासपुर में मिलावट पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 132 किलो बताशा और 22 किलो बूंदी नष्ट

मामलों पर बिलासपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?