CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chief Minister Helpline  : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी किसानों का सहारा, शिकायत के बाद समय पर मिला खाद 

Chief Minister Helpline  : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी किसानों का सहारा, शिकायत के बाद समय पर मिला खाद 

By Newsdesk Admin
18/06/2026
Share
Chief Minister Helpline
Chief Minister Helpline

सीजी भास्कर, 18 जून :  मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (Chief Minister Helpline) प्रदेश में आम नागरिकों और किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसेमंद माध्यम बनती जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन मॉडल के तहत शिकायतों के समयबद्ध निराकरण का सकारात्मक असर अब जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगा है। इसका ताजा उदाहरण बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के शंकरगढ़ विकासखंड निवासी किसान राम बलारिक यादव हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराने के बाद समय पर खाद उपलब्ध कराया गया और उनकी खरीफ फसल की तैयारी प्रभावित होने से बच गई।

खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ किसान राम बलारिक यादव को खेती के लिए आवश्यक खाद नहीं मिल पा रही थी। समय पर खाद उपलब्ध नहीं होने से बोआई कार्य प्रभावित होने की आशंका बढ़ रही थी। खेती-किसानी पर निर्भर किसान के लिए यह स्थिति चिंता का कारण बन गई थी। समस्या का समाधान नहीं होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (Chief Minister Helpline) में अपनी शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत दर्ज होते ही कृषि विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। विभागीय अधिकारियों ने जांच कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और किसान को नियमानुसार खाद उपलब्ध कराया। इसके बाद किसान ने समय पर खेतों की तैयारी पूरी कर बोआई कार्य शुरू किया, जिससे खरीफ सीजन प्रभावित होने से बच गया।

राम बलारिक यादव ने बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनकी शिकायत का इतनी जल्दी समाधान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (Chief Minister Helpline) के माध्यम से उनकी समस्या सीधे संबंधित विभाग तक पहुंची और त्वरित कार्रवाई होने से उन्हें बड़ी राहत मिली। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह व्यवस्था किसानों और ग्रामीणों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही है।

प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (Chief Minister Helpline) इसी दिशा में प्रभावी मंच के रूप में काम कर रही है, जहां दर्ज शिकायतों पर संबंधित विभाग तत्काल कार्रवाई कर रहे हैं। इससे शासन के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत हो रहा है और सुशासन की अवधारणा जमीनी स्तर पर साकार होती दिखाई दे रही है।

Dhamtari Nasha Mukt Gaon : शराब बेचते पकड़े गए तो 20 हजार जुर्माना, पीने-जुआ खेलने पर भी लगेगा अर्थदंड
Youth jailed for illegal liquor case dies : परिजनों ने पुलिस और जेल प्रशासन पर लगाए आरोप
Wing Commander Suicide Raipur: एयरफोर्स अधिकारी ने घर में लगाई फांसी, मोबाइल जब्त कर जांच में जुटी पुलिस; आज हरियाणा में होगा अंतिम संस्कार
Raipur Pollution Action: Raipur में प्रदूषण फैलाने वाले 11 उद्योगों पर कड़ा प्रहार, उत्पादन रुका, बिजली कनेक्शन कटे
Vegetable Price Hike : ठंड बढ़ते ही सब्जियों की कीमतें उछलीं, टमाटर लाल और बाकी सब्जियां 100 के पार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Film Hub : छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
Chhattisgarh Film Hub : छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

प्रदेश को फिल्म हब (Chhattisgarh Film Hub) के…

Bribe Case : राजनांदगांव में प्रधान आरक्षक 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
Bribe Case : राजनांदगांव में प्रधान आरक्षक 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाने में पदस्थ प्रधान…

Helmet Bank : प्रदेश में यहां शुरू हुआ हेलमेट बैंक, 1000 हेलमेट उपलब्ध; जरूरतमंदों को मिलेगी सुविधा
Helmet Bank : प्रदेश में यहां शुरू हुआ हेलमेट बैंक, 1000 हेलमेट उपलब्ध; जरूरतमंदों को मिलेगी सुविधा

जशपुर पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने…

Gambling Raid : भिलाई में जुआ खेलते 18 गिरफ्तार, 17,950 रुपये जब्त
Gambling Raid : भिलाई में जुआ खेलते 18 गिरफ्तार, 17,950 रुपये जब्त

सार्वजनिक स्थानों पर रुपये-पैसों की बाजी लगाकर जुआ…

llegal Sonography : अवैध सोनोग्राफी की शिकायत पर बालाजी डायग्नोस्टिक सेंटर सीलबंद
llegal Sonography : अवैध सोनोग्राफी की शिकायत पर बालाजी डायग्नोस्टिक सेंटर सीलबंद

सेंटर में अवैध सोनोग्राफी (Illegal Sonography) संचालन किए…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?