CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Dhamtari Chitta Case : नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार

Dhamtari Chitta Case : नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार

By Newsdesk Admin
20/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 20 जून। छत्तीसगढ़ की धमतरी पुलिस की ओर से मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 90 हजार रुपए के हेरोइन चिट्टा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। (Dhamtari Chitta Case)

Contents
  • पढ़िए पूरी खबर : Dhamtari Chitta Case
  • 4.76 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद
  • जेल भेजने की कार्रवाई जारी : Dhamtari Chitta Case
    • SP की जिलेवासियों से अपील

पढ़िए पूरी खबर : Dhamtari Chitta Case

दरअसल, सिटी कोतवाली थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पीजी कॉलेज ग्राउंड के पास खड़ा है, जो कि अवैध हेरोइन चिट्टा को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर एक्शन लेते हुए पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की।

4.76 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद

इस दौरान रायपुर के मुकेश कुमार साहू उर्फ बोनसी पिता अमरनाथ साहू, उम्र 40 वर्ष को गिरफ्तार किया गया, जो कि हाल ही में सोरिद नगर डीपोपारा,धमतरी में रह रहा था। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली, तो लगभग 4.76 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 90,000 रूपये से अधिक आंकी गई है।

जेल भेजने की कार्रवाई जारी : Dhamtari Chitta Case

इसके साथ ही आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन, नगदी रकम 20,000 रूपये और एक बाइक भी बरामद की गई। जब्त मशरूका की कीमत 2 लाख 30 हजार रुपए आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली धमतरी में 21(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है।

SP की जिलेवासियों से अपील

पुलिस अधीक्षक धमतरी ने जिलेवासियों से अपील की है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। धमतरी पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि नशे के कारोबार से युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने वाले तस्करों एवं सौदागरों के विरुद्ध कठोर से कठोर वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Team India Fitness : अब सिर्फ खेल नहीं चलेगा, टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए फिटनेस की होगी कड़ी परीक्षा
Additional Fertilizer Allocation : छत्तीसगढ़ के किसानों को राहत, केंद्र ने किया डीएपी और यूरिया के 50-50 हजार टन आबंटन
Balodabazar Crop Verification : फसल का भौतिक सत्यापन करने कलेक्टर पहुंचे खेत, किसान की मौजूदगी में किया एप्प से वेरिफिकेशन
Sports Infrastructure Chhattisgarh : खेलों में उड़ान भरता छत्तीसगढ़: मैदान से मेडल तक बदलती तस्वीर
Chhattisgarh Rainfall Data : छत्तीसगढ़ में धीमा पड़ा मानसून, बलरामपुर में 75% ज्यादा; बेमेतरा में 39% कम बारिश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Coal Levy Scam : सूर्यकांत तिवारी से जुड़े मकान पर आयकर विभाग की कार्रवाई, ढोल बजाकर कराई मुनादी
Coal Levy Scam : सूर्यकांत तिवारी से जुड़े मकान पर आयकर विभाग की कार्रवाई, ढोल बजाकर कराई मुनादी

भिलाई के जुनवानी स्थित सूर्या रेजीडेंसी के मकान…

मां दंतेश्वरी मंदिर की 11 दान पेटियां खुलीं, 21.62 लाख रुपए नकद मिले; सोने-चांदी के आभूषण भी निकले

  दंतेवाड़ा स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर की 11…

Kalki 2 Shooting Update
Kalki 2 Shooting Update : ‘कल्कि 2’ को लेकर बड़ा अपडेट, 30 फीसदी शूटिंग पूरी

Kalki 2 Shooting Update : इसी साल फरवरी…

बिलासपुर के क्लब में बिल को लेकर हंगामा, महिला कर्मचारी से मारपीट का आरोप; शीशा और गमले तोड़े

10 हजार के बिल को लेकर हुआ विवाद…

Zaheer Khan CSK Coach : जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच
Zaheer Khan CSK Coach : जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?