CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rahul Gandhi Chintamani Maharaj Meeting : रायपुर एयरपोर्ट पर राहुल गांधी और चिंतामणि महाराज की मुलाकात से गरमाई सियासत

Rahul Gandhi Chintamani Maharaj Meeting : रायपुर एयरपोर्ट पर राहुल गांधी और चिंतामणि महाराज की मुलाकात से गरमाई सियासत

By Newsdesk Admin
22/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 22 जून। कांग्रेस नेता राहुल गांधी 21 जून को एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ के अभनपुर पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने करीब 40 मिनट तक पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर संगठन और प्रदेश की राजनीतिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। (Rahul Gandhi Chintamani Maharaj Meeting)

Contents
  • एयरपोर्ट पर BJP सांसद चिंतामणि महाराज के साथ दिखे राहुल गांधी : Rahul Gandhi Chintamani Maharaj Meeting
  • कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर बना चर्चा का विषय
  • राहुल गांधी ने प्रदेश के मुद्दों पर नेताओं से की चर्चा : Rahul Gandhi Chintamani Maharaj Meeting

एयरपोर्ट पर BJP सांसद चिंतामणि महाराज के साथ दिखे राहुल गांधी : Rahul Gandhi Chintamani Maharaj Meeting

प्रशिक्षण शिविर से लौटने के दौरान रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में राहुल गांधी और सरगुजा से बीजेपी सांसद चिंतामणि महाराज एक साथ बैठे नजर आए। दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर बना चर्चा का विषय

चिंतामणि महाराज पहले कांग्रेस का हिस्सा रह चुके हैं और विधायक के रूप में भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं। बाद में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। ऐसे में राहुल गांधी के साथ उनकी मुलाकात को लेकर अलग-अलग राजनीतिक कयास लगाए जा रहे हैं, हालांकि दोनों नेताओं की बातचीत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

राहुल गांधी ने प्रदेश के मुद्दों पर नेताओं से की चर्चा : Rahul Gandhi Chintamani Maharaj Meeting

रायपुर में आयोजित कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में राहुल गांधी ने प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ कई अहम विषयों पर मंथन किया। बैठक के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया कि प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालात, संगठन की रणनीति और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

तमनार और हसदेव के मुद्दों पर बनेगी रणनीति

टीएस सिंहदेव ने बताया कि तमनार और हसदेव क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस विशेष रणनीति तैयार कर रही है। पार्टी के नेता प्रभावित क्षेत्रों में जाकर लोगों से सीधे संवाद करेंगे, उनकी समस्याओं और मांगों को समझेंगे तथा उसी आधार पर आगे की कार्ययोजना बनाई जाएगी।

Drug Bust Durg: ऑपरेशन विश्वास में बड़ी सफलता, मोहन नगर पुलिस ने पकड़ी नशे की सप्लाई चेन
Patient Record In Medical College : राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने मेडिकल कालेजों में मरीजों को लेकर जारी किये ये दिशा निर्देश
Drunk Health Worker Viral Video : ड्यूटी पर शराब के नशे में स्वास्थ्यकर्मी! VIDEO वायरल होने पर थमाया नोटिस
दंतेवाड़ा में बच्चों संग खेले सचिन तेंदुलकर, खेल सुविधाएं बढ़ाने का किया ऐलान
Sarus Crane Sighting : सरगुजा की वेटलैंड में दिखा राष्ट्रीय गौरव पक्षी सारस क्रेन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surajpur Police Traffic Checking
Surajpur Police Traffic Checking : शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई

Surajpur Police Traffic Checking : पुलिस अधिकारियों के…

Rahul Tandon Murder Case
Rahul Tandon Murder Case : हत्याकांड में तीन दोषियों को उम्रकैद, सबूत मिटाने के आरोप से बरी

Rahul Tandon Murder Case: कोर्ट ने हत्या के…

Sword Cake Cutting
Sword Cake Cutting : रायपुर क्लब में तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल

Sword Cake Cutting : उन्होंने यह भी आरोप…

Gariyaband Bus Accident : अधूरे पारागांव पुल से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, बड़ा हादसा टला
Gariyaband Bus Accident : अधूरे पारागांव पुल से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस, बड़ा हादसा टला

गरियाबंद में भूतेश्वरनाथ धाम से दर्शन कर लौट…

FIR on BJP Leader : मध्यरात्रि घर में घुसकर मारपीट का आरोप, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष समेत 3 पर FIR
FIR on BJP Leader : मध्यरात्रि घर में घुसकर मारपीट का आरोप, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष समेत 3 पर FIR

कवर्धा में पारिवारिक विवाद के दौरान घर में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?