CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » इंडस्ट्रियल एरिया हथखोज नई बस्ती में दुर्ग पुलिस ने 3 घंटे तक किया वेरीफिकेशन, 21 संदिग्ध को लाए गए थाना, ASP एवं कमिश्नर रहे मौजूद, हर दिन संदिग्धों की होगी सर्चिंग-CSP

इंडस्ट्रियल एरिया हथखोज नई बस्ती में दुर्ग पुलिस ने 3 घंटे तक किया वेरीफिकेशन, 21 संदिग्ध को लाए गए थाना, ASP एवं कमिश्नर रहे मौजूद, हर दिन संदिग्धों की होगी सर्चिंग-CSP

By Newsdesk Admin
13/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 13 दिसंबर। दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत हथखोज इंडस्ट्रियल एरिया की नई बस्ती में रहवासियों की पहचान के लिए आज सुबह 6:30 बजे से वेरिफिकेशन प्रारंभ किया गया जो कि सुबह 9:30 बजे तक जारी रहा। सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि फिलहाल 2 से 3 वर्ष के भीतर यहां आकर बसने वाले लोगों का वेरीफिकेशन किया जा रहा है। आज की कार्रवाई में 21 संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए पुरानी भिलाई थाने लाया गया है। पुलिस विभाग इनके मूल निवास भी एसएस रोल भेज कर जांच करवाएगा। साथ ही क्षेत्र में हाल फिलहाल आकर रहने वाले जिन जिन लोगों के विषय में आमजनों से सूचना मिल रही है, उन सूचीबद्ध क्षेत्र और परिवार की मूल जानकारी इक्ट्ठी कर वेरीफिकेशन करवाया जाएगा। पुलिस टीम प्रतिदिन अभियान चलाकर क्षेत्र में वेरीफिकेशन करेगी।

आज इस जांच अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिलाई शहर सुखनंदन राठौर, भिलाई चरोदा निगम कमिश्नर दर्शन सिंह राजपूत, तहसीलदार एवं पांच थानों में जामुल, छावनी, खुर्सीपार, पुरानी भिलाई एवं कुम्हारी का पुलिस बल में मौजूद रहा। करीबन 3 घंटे तक दुर्ग पुलिस द्वारा वेरीफिकेशन किया गया।

नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरीश पाटिल ने बताया कि पुलिस के द्वारा हथखोज इंडस्ट्रियल एरिया की नई बस्ती में बाहरी लोगों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए पार्षद एवं वहां के निवासियों से वेरिफिकेशन करने के लिए कहा गया था परंतु संबंधित लोगों के द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया गया, जिसके कारण आज सुबह 6:30 के करीब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर के नेतृत्व में भिलाई चरोदा निगम कमिश्नर दर्शन सिंह राजपूत एवं क्षेत्रीय तहसीलदार, जामुल, छावनी, खुर्सीपार, पुरानी भिलाई एवं कुम्हारी थाने की पुलिस के द्वारा नई बस्ती पहुंचकर वेरिफिकेशन प्रारंभ किया गया। वेरीफिकेशन 3 घंटे तक किया गया इस दौरान 21 संदिग्ध लोगों को पुरानी भिलाई थाने में लाया गया है। इन सभी संदिग्ध लोगों की पहचान के लिए बताए गए मूल निवास पर एस एस रोल वेरीफिकेशन करवाया जा रहा है। ऐसे लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है क्योंकि क्षेत्र में पहले भी बताया जाता रहा है कि आये हुए नये व्यक्ति, किरायेदारों आदि का पुलिस वेरिफिकेशन जरूरी है फिर भी लोगों ने इस ओर जागरूकता नहीं दिखाई है।

वैशाली नगर में पहुंचा 2000 किलो करेला, 25 वर्ष से वितरण करवाते रहे हैं MLA रिकेश सेन
Illegal Hoardings Crackdown: भिलाई में बड़ी कार्रवाई, अवैध होर्डिंग–सड़क बाधा पर 9,000 रुपए का जुर्माना
कोरबा में दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से बाइक सवार पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल
‘जीजा ने रेप किया’… मुरैना में SP की गाड़ी के सामने बैठ गई पीड़िता, मैडम को देख रोने लगी
Trinayan App Theft Case Durg : Trinayan App की मदद से खुला चोरी का राज़, एक महिला गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Weather Update
Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर तेज, अगले सात दिन अधिकांश जिलों में भारी वर्षा और बिजली गिरने की चेतावनी

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। प्रदेश में छत्तीसगढ़ मौसम…

India England T20
India England T20 : भारत इंग्लैंड मुकाबला आज कब होगा शुरू, पूरी रात जगाने वाला है पहला मुकाबला

सीजी भास्कर, 01 जुलाई। भारत और इंग्लैंड के…

Koriya Triple Murder Case : कोरिया ट्रिपल मर्डर केस की होगी सीबीआई जांच, रेत तस्करी विवाद में तीन हत्याओं के मामले में 12 आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोरिया…

Snake Bite Cases
Snake Bite Cases : मानसून में बढ़ा सर्पदंश का खतरा, घर से निकले 10 बेबी कोबरा, सांप के डसने से तीन लोगों की मौत

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। प्रदेश में मानसून की…

Lock Upp
Lock Upp : पहली विदाई से पहले बढ़ी हलचल, रियलिटी शो में कंगना की वापसी से बदल सकता है खेल

सीजी भास्कर, 01 जुलाई। पहले ही हफ्ते में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?