CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Atal Utkrisht Shiksha Yojana 2026 : निर्माण श्रमिकों के बच्चों को निजी स्कूलों में कक्षा 12वीं तक मिलेगी निःशुल्क शिक्षा

Atal Utkrisht Shiksha Yojana 2026 : निर्माण श्रमिकों के बच्चों को निजी स्कूलों में कक्षा 12वीं तक मिलेगी निःशुल्क शिक्षा

By Newsdesk Admin
23/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 23 जून : छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित Atal Utkrisht Shiksha Yojana 2026 के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को प्रदेश के चयनित निजी आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं से 12वीं तक निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

Contents
  • निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा लाभ
  • ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन
  • इन विद्यार्थियों को मिलेगी पात्रता
  • ये दस्तावेज होंगे जरूरी
  • मेरिट के आधार पर होगा चयन

निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा लाभ

जिला श्रम अधिकारी ने बताया कि योजना का उद्देश्य पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। इसके तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश लेने वाले पात्र विद्यार्थियों को निजी विद्यालयों में कक्षा 12वीं तक निशुल्क अध्ययन की सुविधा मिलेगी। बालोद जिले को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कुल 7 सीटों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन

इच्छुक निर्माण श्रमिक अपने बच्चों के प्रवेश के लिए 3 जुलाई 2026 तक श्रमेव जयते मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा श्रम संसाधन केंद्र गुंडरदेही, गुरूर, बालोद, डौंडी एवं डौंडीलोहारा या जिला श्रम कार्यालय बालोद के कक्ष क्रमांक 73 एवं 74 में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर भी आवेदन जमा किया जा सकता है।

इन विद्यार्थियों को मिलेगी पात्रता

योजना का लाभ निर्माण श्रमिक की प्रथम दो संतानों को दिया जाएगा। इसके लिए श्रमिक का पंजीयन कम से कम एक वर्ष पुराना होना आवश्यक है। साथ ही विद्यार्थी वर्तमान शैक्षणिक सत्र में कक्षा 6वीं में प्रवेश लेने वाला होना चाहिए।

ये दस्तावेज होंगे जरूरी

श्रम पंजीयन कार्ड
विद्यार्थी का आधार कार्ड
मूल निवास प्रमाण पत्र
पूर्व वर्ष की अंकसूची
अध्ययनरत प्रमाण पत्र
स्व-घोषणा पत्र

मेरिट के आधार पर होगा चयन

योजना के तहत विद्यार्थियों का चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 6वीं से 12वीं तक आवासीय विद्यालयों में पूरी तरह निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। जिला श्रम अधिकारी ने पंजीकृत निर्माण श्रमिकों से योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने और निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है।

MBBS Admission : नगरी की बेटी आयशा फातिमा का एमबीबीएस में चयन, सरकारी मेडिकल कॉलेज कांकेर में मिली सीट
राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव 🟣 जब मुख्यमंत्री से मिलीं तो छात्राओं ने सामूहिक रूप से सायकिल घंटी बजाकर जताया उत्साह 🔵 30 छात्राओं को मुख्यमंत्री ने वितरित की साइकिल
NEET Protest : कॉकरोच जनता पार्टी को मिली हरी झंडी, जंतर मंतर पर प्रदर्शन से पहले बढ़ी हलचल
Bhilai News : सेंट जॉन हायर सेकेण्डरी स्कूल में मेधावी बच्चे प्रशस्ति पत्र से हुए सम्मानित, विधायक की पहल से बच्चों में नई ऊर्जा का संचार-दिनेश पाठक
Primary School Teacher Action : स्कूल में पढ़ाई के बीच हुआ कुछ ऐसा, एक चोट ने बदल दी शिक्षिका की कुर्सी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur News
Bilaspur News : बिलासपुर में 17 वर्षीय किशोरी गंभीर हालत में मिली, सिम्स में भर्ती; जांच जारी

बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह…

Cyber Fraud
Cyber Fraud : कमीशन के लालच में साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले 14 आरोपी गिरफ्तार

साइबर ठगी की अवैध रकम को ठिकाने लगाने…

ACB Trap
ACB Trap : डायवर्शन के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार, एसीबी ने SDM कार्यालय में पकड़ा

एंटी करप्शन ब्यूरो यानी ACB ने रिश्वतखोरी के…

Government Land Fraud
Government Land Fraud : सरकारी जमीन निजी नाम पर दर्ज कर बेचने का मामला, SDM ने 3 पर FIR के दिए निर्देश

सरगुजा के लालमाटी में सरकारी जमीन को निजी…

Raipur Municipal Corporation
Raipur Municipal Corporation : रायपुर निगम में अनोखा प्रदर्शन, आवेदन पत्रों की माला पहनकर जताया विरोध

रायपुर नगर निगम कार्यालय में सोमवार को अपनी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?