CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bharat in University Degree : अब मार्कशीट और डिग्री में नहीं लिखा जाएगा ‘इंडिया’, विश्वविद्यालयों ने अपनाया ‘भारत’; छत्तीसगढ़ में शुरू हुई नई पहल

Bharat in University Degree : अब मार्कशीट और डिग्री में नहीं लिखा जाएगा ‘इंडिया’, विश्वविद्यालयों ने अपनाया ‘भारत’; छत्तीसगढ़ में शुरू हुई नई पहल

By Newsdesk Admin
21/06/2026
Share
Bharat in University Degree
Bharat in University Degree

सीजी भास्कर, 21 जून : छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा संस्थानों में राष्ट्रीय पहचान और सांस्कृतिक विरासत (Bharat in University Degree) को प्रमुखता देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू हुई है। बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय ने अपनी डिग्री, अंकसूची और अन्य आधिकारिक दस्तावेजों में ‘इंडिया’ की जगह ‘भारत’ शब्द का उपयोग करने का निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि यह फैसला भारतीय संस्कृति, परंपरा और राष्ट्रीय अस्मिता को सशक्त करने की सोच के तहत लिया गया है।

Contents
  • छह माह पहले पारित हुआ था प्रस्ताव
  • हेमचंद विश्वविद्यालय में पहले से लागू है व्यवस्था
  • नए शैक्षणिक सत्र से अन्य विश्वविद्यालय भी कर सकते हैं बदलाव
  • जी-20 सम्मेलन से मिली प्रेरणा
  • देशभर के कई विश्वविद्यालय अपना रहे नई व्यवस्था

छह माह पहले पारित हुआ था प्रस्ताव

विश्वविद्यालय प्रशासन (Bharat in University Degree)  के अनुसार यह निर्णय अचानक नहीं लिया गया है। लगभग छह माह पहले विश्वविद्यालय की स्थायी समिति ने इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया था। कुलपति प्रो. आलोक कुमार चक्रवाल ने बताया कि वर्तमान में प्रमाणपत्रों में हिंदी में ‘भारत’ और अंग्रेजी में ‘इंडिया’ लिखा जाता है, लेकिन अब नए प्रारूप में अंग्रेजी दस्तावेजों में भी ‘भारत’ शब्द का उपयोग किया जाएगा।

हालांकि यह बदलाव तत्काल लागू नहीं होगा। पहले से मुद्रित डिग्री, अंकसूची और अन्य दस्तावेजों का स्टॉक समाप्त होने के बाद नए प्रारूप का उपयोग शुरू किया जाएगा।

हेमचंद विश्वविद्यालय में पहले से लागू है व्यवस्था

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय तिवारी ने बताया कि विश्वविद्यालय पिछले एक वर्ष से अपने दस्तावेजों में ‘इंडिया’ के स्थान पर ‘भारत’ लिख रहा है। इस व्यवस्था को सफलतापूर्वक लागू किया जा चुका है।

नए शैक्षणिक सत्र से अन्य विश्वविद्यालय भी कर सकते हैं बदलाव

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ल ने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र से इस व्यवस्था को लागू करने पर विचार किया जा रहा है। वहीं छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरुण अरोरा ने कहा है कि आगामी कार्य परिषद की बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव लाया जाएगा।

जी-20 सम्मेलन से मिली प्रेरणा

कुलपति प्रो. चक्रवाल ने बताया कि वर्ष 2023 में भारत की अध्यक्षता में आयोजित जी-20 सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की ओर से जारी आधिकारिक रात्रिभोज के निमंत्रण पत्र में ‘भारत के राष्ट्रपति’ शब्द का उपयोग किया गया था। उनके अनुसार यह भारतीय पहचान और सांस्कृतिक गौरव को रेखांकित करने वाला महत्वपूर्ण उदाहरण है।

विश्वविद्यालय का मानना है कि जब देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद से जुड़े दस्तावेजों में ‘भारत’ शब्द का प्रयोग किया जा सकता है, तो शैक्षणिक संस्थानों द्वारा भी इसे अपनाया जाना स्वाभाविक है।

देशभर के कई विश्वविद्यालय अपना रहे नई व्यवस्था

‘इंडिया’ की जगह ‘भारत’ शब्द के उपयोग की पहल केवल छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों के लगभग 17 विश्वविद्यालय इस दिशा में कदम बढ़ा चुके हैं।

शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह बदलाव राष्ट्रीय पहचान और सांस्कृतिक मूल्यों को शैक्षणिक दस्तावेजों में स्थान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।

RTE Fee Protest : RTE फीस बढ़ोतरी पर बवाल! 5 हजार निजी स्कूल बंद, एडमिशन रोकने की चेतावनी
Chhattisgarh new medical colleges approval : स्वास्थ्य मंत्री बोले- अपील के बाद मिलेगी मंजूरी
Teacher suspended in Mahasamund : ड्यूटी में लापरवाही पर सहायक शिक्षक राहुल बैपारी निलंबित, विभागीय जांच में दोषी पाए गए
पीजी कॉलेज के प्राचार्य और एकाउंटेंट पर ऑनलाइन सट्टा खेलने और लाखों रूपये की गड़बड़ी का आरोप, देखिए विडियो
‘मैं गांव का आदमी हूं, मुझे अंग्रेजी नहीं आती’ छात्रा की इंग्लिश सुन शिक्षा मंत्री ने पकड़ लिए कान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Abujhmad Advance Ration Storage
Abujhmad Advance Ration Storage : बारिश में संपर्क टूटने की चुनौती से निपटने प्रशासन की बड़ी तैयारी, हजारों ग्रामीणों को मिलेगा समय पर खाद्यान्न

सीजी भास्कर, 21 जून :  बस्तर संभाग के…

Bharat in University Degree
Bharat in University Degree : अब मार्कशीट और डिग्री में नहीं लिखा जाएगा ‘इंडिया’, विश्वविद्यालयों ने अपनाया ‘भारत’; छत्तीसगढ़ में शुरू हुई नई पहल

सीजी भास्कर, 21 जून : छत्तीसगढ़ के उच्च…

Karpawand Violence Case
Karpawand Violence Case : जमीन सीमांकन के दौरान भड़का विवाद, पथराव और मारपीट, 14 आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 21 जून :  बस्तर जिले के…

Indian Railways New Rules
Indian Railways New Rules : रेलवे ने सख्त किए नियम! बिना टिकट सफर पड़ा तो देना होगा दोगुना जुर्माना

सीजी भास्कर, 21 जून :  भारतीय रेलवे  (Indian…

Toxic Release Date 2026
Toxic Release Date 2026 : Yash ने फैंस को दिया बड़ा तोहफा, ‘Toxic’ की नई रिलीज डेट का ऐलान

सीजी भास्कर, 21 जून : कन्नड़ सुपरस्टार Yash…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?