CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mahasamund Girlfriend Murder Case : बर्थडे गिफ्ट के बहाने बुलाया, फिर प्रेमिका की हत्या कर रेत में दफनाया शव

Mahasamund Girlfriend Murder Case : बर्थडे गिफ्ट के बहाने बुलाया, फिर प्रेमिका की हत्या कर रेत में दफनाया शव

By Newsdesk Admin
25/06/2026
Share

सीजी भास्कर 25 जून। महासमुंद, जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत झारा में नाले के किनारे रेत में दफन मिली 18 वर्षीय युवती भारती टंडन की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जन्मदिन की रात घर से लापता हुई युवती का शव तीन दिन बाद बरामद हुआ था। जांच में खुलासा हुआ है कि युवती के नाबालिग बॉयफ्रेंड ने उसे बर्थडे गिफ्ट देने के बहाने मिलने के लिए बुलाया और पत्थर से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। (Mahasamund Girlfriend Murder Case)

Contents
  • क्या है मामला : Mahasamund Girlfriend Murder Case
  • शार्ट पीएम में चौकाने वाला खुलासा
  • जन्मदिन की रात हुई थी लापता : Mahasamund Girlfriend Murder Case
  • शादी को लेकर अनबन बनी हत्या की वजह
  • शव दफनाकर की सबूत मिटाने की कोशिश

इसके बाद आरोपी ने शव को रेत में दफनाकर सबूत मिटाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच शादी को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते नाबालिग ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

क्या है मामला : Mahasamund Girlfriend Murder Case

जानकारी के अनुसार, जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत झारा में 22 जून की दोपहर करीब 2:30 बजे कुछ ग्रामीण नाले की ओर गए थे। वहां बदबू आने और रेत से बाहर निकले शरीर के कुछ हिस्से को देखकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम को शव के पास एक पर्स, चप्पल और बालों का गुच्छा मिला। शव आंशिक रूप से रेत में दबा हुआ था और सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। मृतका की पहचान झारा निवासी 18 वर्षीय भारती टंडन के रूप में हुई।

शार्ट पीएम में चौकाने वाला खुलासा

शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि युवती की मौत सिर पर भारी वस्तु से वार और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण हुई। युवती के सिर पर करीब 6 इंच लंबा गहरा घाव था और सिर की हड्डी भी टूटी हुई पाई गई। जांघ पर गहरे खरोंच के निशान भी मिले।

जन्मदिन की रात हुई थी लापता : Mahasamund Girlfriend Murder Case

परिजनों के मुताबिक, भारती का जन्मदिन 19 जून को था और उसी दिन वह 18 वर्ष की हुई थी। उसी रात 19-20 जून की दरमियानी रात करीब 3 बजे वह घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर खल्लारी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तीन बहन और एक भाई में से भारती सबसे बड़ी थी।

शादी को लेकर अनबन बनी हत्या की वजह

पुलिस जांच में पता चला कि भारती की एक नाबालिग युवक से दोस्ती थी और वह उससे शादी करना चाहती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन नाबालिग युवक ने भारती को मिलने के लिए बुलाया। उसने युवती से कहा कि वह उसे गिफ्ट देना चाहता है और इसके लिए आंख बंद करने को कहा। जैसे ही युवती ने आंख बंद की, आरोपी ने पत्थर से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

शव दफनाकर की सबूत मिटाने की कोशिश

हत्या के बाद नाबालिग आरोपी ने युवती के शव को नाले के किनारे रेत में दफना दिया। साथ ही उसने युवती के पर्स और चप्पल को भी आसपास फेंक दिया। इसके बाद उसने पत्थर को धोकर छिपा दिया। पुलिस ने नाबालिग युवक की निशानदेही पर पत्थर सहित अन्य सामान जब्त कर हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Chhattisgarh Tender Dispute : गुड़ खरीदी में करोड़ों का अतिरिक्त खर्च! टेंडर प्रक्रिया पर उठे सवाल
फोर व्हीलर पंचर दुकान की तिजोरी चोरों ने कर दी पंचर, 43 हजार ले उड़े, मामला भिलाई का
भीख मांगने वाली महिला का 2 सौ रुपए लेने वाला आरक्षक सस्पेंड
भाजपा बालोद जिला की कमान चेमन देशमुख को, कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर
Dead Body Found Raipur: दफन मिली लाश से मचा हड़कंप, टैटू से हुई पहचान; दूसरे मामले में मिला नरकंकाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Facebook Marriage Promise Case
Facebook Marriage Promise Case : फेसबुक पर हुई दोस्ती, शादी का वादा कर युवती से संबंध बनाने का आरोप; युवक गिरफ्तार

Facebook Marriage Promise Case :पुलिस के मुताबिक, पूछताछ…

Woman Fired After Joining
Woman Fired After Joining : जॉइनिंग के 4 घंटे बाद ही महिला को नौकरी से निकाला !

Woman Fired After Joining :दावा है कि लंच…

AI Safety Rules Warning
AI Safety Rules Warning : AI के बढ़ते प्रभाव पर चेतावनी, विशेषज्ञों ने कहा- मजबूत नियम नहीं बने तो मानवता के लिए बढ़ सकता है खतरा

AI Safety Rules Warning :ऑस्ट्रेलिया में कई स्वास्थ्य…

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अवमानना कार्रवाई की मांग, अटॉर्नी जनरल से मांगी अनुमति

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आपराधिक…

Asian Games 2026 India Medals
Asian Games 2026 India Medals : एशियन गेम्स 2026: भारत के खाते में मेडल की झड़ी, स्कीट टीम ने फाइनल में बनाई जगह

Asian Games 2026 India Medals : भारत के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?