CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Kharun River Pollution Crisis : खारुन की करुण कथा-3, केमिकल की मार से दम तोड़ती नदी

Kharun River Pollution Crisis : खारुन की करुण कथा-3, केमिकल की मार से दम तोड़ती नदी

By Newsdesk Admin
27/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 27 जून। कभी रायपुर की जीवनदायिनी कही जाने वाली खारुन नदी आज अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। जिस नदी के पानी से कभी लोग प्यास बुझाते थे, उसी नदी का पानी अब न पीने लायक बचा है, न नहाने योग्य। प्राकृतिक बहाव को जगह-जगह बने एनीकेटों ने रोक दिया है। शहर के गंदे नालों और फैक्ट्रियों के रासायनिक अपशिष्ट ने नदी को प्रदूषण की ऐसी चादर में लपेट दिया है कि कई किलोमीटर तक पानी दिखाई ही नहीं देता, सिर्फ जलकुंभी का हरा विस्तार नजर आता है। (Kharun River Pollution Crisis)

Contents
  • महादेव घाट से शुरू हुई बदहाली की तस्वीर : Kharun River Pollution Crisis
  • गंदे पानी में नहाने को मजबूर लोग
  • फार्म हाउसों ने रोक दिया नदी का रास्ता : Kharun River Pollution Crisis

नदी का पानी कहीं काला है, कहीं हरा तो कहीं मटमैला। प्लास्टिक कचरा, शराब की खाली बोतलें और घरेलू अपशिष्ट नदी के किनारों पर बिखरे पड़े हैं। विशेषकर रायपुर जिले से गुजरने वाली खारुन की हालत सबसे अधिक चिंताजनक दिखाई देती है।

‘खारुन करुण कथा’ की पिछली दो कड़ियों में तरीघाट से महादेव घाट तक की बदहाली का चित्र सामने रखा गया था। तीसरी कड़ी में महादेव घाट से सोमनाथ तक की पदयात्रा की आँखों देखी कहानी।

महादेव घाट से शुरू हुई बदहाली की तस्वीर : Kharun River Pollution Crisis

महादेव घाट स्थित खारुन पुल के नीचे से हमारी टीम ने यात्रा शुरू की। पहले ही कदम पर नदी की पीड़ा सामने थी। पुल के नीचे प्लास्टिक कचरे का ढेर, जलकुंभी का घना फैलाव और काले पड़ चुके पानी ने साफ संकेत दे दिया कि खारुन अब एक बीमार नदी बन चुकी है।

जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ी, नदी का बहता पानी कम और जलकुंभी का साम्राज्य अधिक दिखाई देता गया। रायपुरा, सरोना और चंदनडीह तक नदी लगभग पूरी तरह जलकुंभी से ढकी मिली। कई स्थानों पर शहर के गंदे नाले सीधे नदी में गिरते दिखाई दिए।

नदी के दूसरे किनारे, दुर्ग जिले के भोथलीडीह के पास एक बड़ा ईंट-भट्ठा नदी तक फैल चुका है। जिस हिस्से में भट्ठा संचालित हो रहा है, वहाँ नदी के तट का कटाव भी साफ दिखाई देता है।

गंदे पानी में नहाने को मजबूर लोग

सरोना के पंप हाउस के पास बने एनीकेट के नीचे चंदनडीह के ग्रामीण उसी प्रदूषित पानी में नहाते मिले।

ग्रामीण बताते हैं कि 15-16 साल पहले खारुन का पानी साफ रहता था। नदी में पर्याप्त बहाव होता था और लोग उसका पानी पीने तक इस्तेमाल करते थे। आज स्थिति यह है कि पानी न पीने लायक बचा है और न ही स्नान योग्य।

इसके बावजूद लोगों की मजबूरी है कि गाँव में अब भी हर घर तक नल-जल योजना नहीं पहुँची है। जहाँ सार्वजनिक नल लगे हैं, वहाँ भी पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो पाता।

फार्म हाउसों ने रोक दिया नदी का रास्ता : Kharun River Pollution Crisis

चंदनडीह से आगे अटारी मार्ग पर स्थित एक फिल्टर प्लांट का अपशिष्ट भी खारुन में ही समा जाता है। इसके बाद नदी किनारे का प्राकृतिक रास्ता बड़े-बड़े फार्म हाउसों की घेराबंदी से बंद हो जाता है। नंदनवन तक पहुँचने के लिए हमारी टीम को नदी छोड़कर दूसरे रास्ते से जाना पड़ा।

परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा आज, 21 केंद्रों पर 5720 अभ्यर्थी होंगे शामिल
Congress Smart Meter Protest : बिजली दर वृद्धि और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा अभियान
स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का पहला मामला, उपभोक्ता पर ₹87,000 का जुर्माना, FIR दर्ज
जोन कमिश्नर की बैठक अटेंड कर लौटे DFO ने अपने बंगले में कर ली खुदकुशी, अगले साल होने वाले थे रिटायर, मोबाइल जब्त कर कारण जानने जांच में जुटी पुलिस
Weather Alert Chhattisgarh: तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी, फिर बदलेगा मिजाज; बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhupesh Baghel on E20 Petrol
Bhupesh Baghel on E20 Petrol : भूपेश का BJP पर पलटवार: ‘अपने बाप के घर से शुद्ध पेट्रोल लाएं’

Bhupesh Baghel on E20 Petrol :मुद्दे पर केंद्र…

Balrampur Forest Guard Attack
Balrampur Forest Guard Attack : लकड़ी की अवैध कटाई रोकने पर फॉरेस्ट गार्ड को पीटा, डंडे से हमले में हालत गंभीर

Balrampur Forest Guard Attack ; इस घटना के…

Dhamtari Crime News
Dhamtari Crime News : ब्लेड से हमला कर नाबालिग को किया घायल, आरोपी बदमाश गिरफ्तार

Dhamtari Crime News : पुलिस ने गवाहों की…

Divyang News : स्कूटी मांगने पहुंचा दिव्यांग, जांच में शराब के नशे में मिला; विधायक रिकेश सेन बोले- पहले नशा छोड़िए, फिर स्कूटी भी मिलेगी
Divyang News : स्कूटी मांगने पहुंचा दिव्यांग, जांच में शराब के नशे में मिला; विधायक रिकेश सेन बोले- पहले नशा छोड़िए, फिर स्कूटी भी मिलेगी

जरूरतमंद को सहायता देना (Divyang News) केवल उसके…

Ram Gopal Agrawal Arrest
Ram Gopal Agrawal Arrest : शराब घोटाला मामले में ED की कार्रवाई

Ram Gopal Agrawal Arrest:सभी पहलुओं पर स्थिति ED…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?