CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Illegal Fertilizer Seizure : उर्वरक संकट, 1205 बोरी अवैध खाद जब्त

Raipur Illegal Fertilizer Seizure : उर्वरक संकट, 1205 बोरी अवैध खाद जब्त

By Newsdesk Admin
27/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 27 जून। आरंग क्षेत्र में चल रही खाद की किल्लत के बीच रायपुर जिला कृषि विभाग ने समोदा स्थित कृषि केंद्र में दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध रूप से भंडारित उर्वरक जब्त किया है। गोदाम से कुल 1205 बोरी (60.25 मीट्रिक टन) अवैध खाद बरामद की गई है। संचालक ने गोदाम तथा प्राधिकार पत्र के ‘स्रोत प्रमाण पत्र’ में बिना किसी एंट्री के अवैध रूप से भारी मात्रा में उर्वरकों का भंडारण किया गया था। (Raipur Illegal Fertilizer Seizure)

Contents
  • एक ओर खाद को तरसते किसान, दूसरी तरफ कालाबाजारी का खेल : Raipur Illegal Fertilizer Seizure
  • कृषि विभाग के ‘उड़नदस्ता’ सक्रिय : Raipur Illegal Fertilizer Seizure

कृषि विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त सभी 1205 बोरियों को उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 के कड़े प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया है। सुरक्षा और नियमानुसार, जब्त किए गए इस विशाल भंडार को सुरक्षित अभिरक्षा के लिए फिलहाल मेसर्स वर्मा कृषि केंद्र समोदा को ही सुपुर्द किया गया है। विभाग द्वारा मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर आगामी वैधानिक कार्रवाई हेतु कलेक्टर महोदय को प्रेषित कर दी गई है।

एक ओर खाद को तरसते किसान, दूसरी तरफ कालाबाजारी का खेल : Raipur Illegal Fertilizer Seizure

वर्तमान में खरीफ सीजन के चलते क्षेत्र के आम किसान खाद के लिए सोसायटियों और दुकानों के चक्कर काट रहे हैं। कड़ी धूप और बारिश के बीच लाइनों में खड़े होने के बाद भी किसानों को जरूरत के मुताबिक खाद नहीं मिल पा रही है। ऐसे नाजुक वक्त में इतनी बड़ी मात्रा में अवैध खाद का मिलना यह साफ करता है कि चंद मुनाफे के लिए जमाखोरों द्वारा कृत्रिम किल्लत पैदा करने की कोशिश की जा रही थी।

कृषि विभाग के ‘उड़नदस्ता’ सक्रिय : Raipur Illegal Fertilizer Seizure

कृषि विभाग जिला-रायपुर ने इस कार्रवाई के जरिए बड़ा संकेत दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, पूरे जिले में उर्वरकों के परिवहन, भंडारण और वितरण पर कृषि विभाग के ‘उड़नदस्ता’ और स्थानीय टीमें सतत् निगरानी बनाए हुए हैं। विभाग ने चेतावनी दी है कि जिले में किसी भी स्तर पर उर्वरकों की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर खाद बेचने वालों के लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। वहीं अवैध भंडारण और जमाखोरी पाए जाने पर संबंधित फर्म के खिलाफ कड़ी कानूनी व दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

केवल Mahadev ही नहीं GOA Online गेमिंग ऐप से भी कई हुए आबाद-बरबाद, हारने के बाद कर्ज और ब्याज चुकाने 3 युवकों ने लूट लिया पेट्रोल पंप, चंद घंटों में पुलिस ने दबोचा तो तोते की तरह बताने लगे कहानी
Job Scam Arrest Chhattisgarh: यूट्यूबर देवेंद्र गोरले की गिरफ्तारी, 24 घंटे में जेल भेजा गया
Waste To Best Art Exhibition : स्टूडेंट्स ने वेस्ट को बनाया बेस्ट, क्रिएट कर दिया इनोवेटिव और क्रिएटिव आर्ट
भांजी को बचाने के लिए नहर में उतरे मामा…नहीं बचा पाए अपनी भी जान, दोनों की डूबकर मौत
Life imprisonment upheld in the murder case of girlfriend and her innocent daughter : हाईकोर्ट ने कहा- बेहद क्रूर और सुनियोजित वारदात

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Yogi Adityanath Mother Funeral
Yogi Adityanath Mother Funeral : मां की अंतिम विदाई पर भावुक हुए CM योगी, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि

Yogi Adityanath Mother Funeral : मां को अंतिम…

Rahul Gandhi Remark
Rahul Gandhi Remark : राहुल गांधी के ‘कम्प्रोमाइज्ड PM’ बयान पर भड़के किरेन रिजिजू, कांग्रेस से पूछे 4 सवाल

Rahul Gandhi Remark : संगठन के महासचिव और…

Korba JB Hotel Gambling Case
Korba JB Hotel Gambling Case : कोरबा के JB होटल में जुआ खेलते 5 लोग गिरफ्तार, 18,800 रुपए जब्त

Korba JB Hotel Gambling Case : गौरतलब है…

Paddy Crop Loss Compensation Demand
Paddy Crop Loss Compensation Demand : धान नुकसान पर कांग्रेस की मांग, किसानों को ₹65,100 प्रति एकड़ मुआवजा दे सरकार: दीपक बैज

Paddy Crop Loss Compensation Demand : खराब मौसम…

Bilaspur Swadeshi Mela
Bilaspur Swadeshi Mela : बिलासपुर में स्वदेशी मेले की शुरुआत, 18 राज्यों के उत्पादों के लगे स्टॉल

Bilaspur Swadeshi Mela : आयोजकों के मुताबिक, मेला…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?