CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Padma Shri Dr Budhri Tati : 15 साल की उम्र में घर छोड़ा, 555 गांवों तक पहुंचकर हजारों बेटियों की जिंदगी बदली

Padma Shri Dr Budhri Tati : 15 साल की उम्र में घर छोड़ा, 555 गांवों तक पहुंचकर हजारों बेटियों की जिंदगी बदली

By Newsdesk Admin
28/06/2026
Share
Padma Shri Dr Budhri Tati
Padma Shri Dr Budhri Tati

सीजी भास्कर, 28 जून। दंतेवाड़ा जिले के छोटे से गांव हीरानार से निकलकर पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती (Padma Shri Dr Budhri Tati) ने संघर्ष, सेवा और समर्पण की ऐसी मिसाल कायम की है, जो आज पूरे देश के लिए प्रेरणा बन चुकी है। महज 15 वर्ष की उम्र में उन्होंने घर छोड़कर समाज सेवा का मार्ग चुना और बस्तर के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता का अभियान शुरू किया। वर्षों की तपस्या और समाज के लिए किए गए कार्यों के चलते उन्हें पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया।

Contents
  • 15 साल की उम्र में लिया समाज सेवा का संकल्प
  • 555 गांवों तक पहुंचाया शिक्षा और आत्मनिर्भरता का संदेश
  • संघर्ष के बीच कभी नहीं डगमगाया हौसला
  • सम्मान समारोह में किया गया अभिनंदन

15 साल की उम्र में लिया समाज सेवा का संकल्प

पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती (Padma Shri Dr Budhri Tati) ने बताया कि उस समय आदिवासी समाज में महिलाओं का घर से बाहर निकलना भी आसान नहीं था। वनवासी कल्याण आश्रम से प्रेरित होकर उन्होंने समाज के लिए काम करने का संकल्प लिया और कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने उद्देश्य से कभी पीछे नहीं हटीं।

उन्होंने बताया कि शुरुआती दिनों में न सड़कें थीं और न ही परिवहन की कोई सुविधा। कई किलोमीटर पैदल चलकर गांवों तक पहुंचना पड़ता था। कई बार भूखे पेट रात गुजारनी पड़ी, लोगों का अविश्वास झेलना पड़ा और जान से मारने की धमकियां भी मिलीं, लेकिन समाज सेवा के संकल्प ने उन्हें हर कठिनाई से लड़ने की ताकत दी।

555 गांवों तक पहुंचाया शिक्षा और आत्मनिर्भरता का संदेश

पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती (Padma Shri Dr Budhri Tati) ने बस्तर के 555 गांवों का दौरा कर महिलाओं और बच्चों के बीच शिक्षा की अलख जगाई। उन्होंने पहले स्वयं दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की और इसके बाद हजारों महिलाओं को साक्षर बनाने का अभियान चलाया। साथ ही महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता का प्रशिक्षण देकर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का प्रयास किया।

उनके प्रयासों से अनेक महिलाएं आज स्वावलंबी बन चुकी हैं और हजारों बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ने का अवसर मिला है।

संघर्ष के बीच कभी नहीं डगमगाया हौसला

डॉ. बुधरी ताती का कहना है कि जीवन में अनेक कठिनाइयां आईं, लेकिन कभी समाज सेवा छोड़ने का विचार नहीं आया। उनका मानना है कि यदि लक्ष्य बड़ा हो तो चुनौतियां छोटी लगने लगती हैं। आज जब उनके प्रयासों से पढ़े-लिखे बच्चे और आत्मनिर्भर महिलाएं बेहतर जीवन जी रही हैं, तो उन्हें अपने संघर्ष का वास्तविक फल दिखाई देता है।

सम्मान समारोह में किया गया अभिनंदन

वनवासी विकास समिति द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में पद्मश्री सम्मानित डॉ. बुधरी ताती, डॉ. राम गोडबोले और सुनीता गोडबोले का अभिनंदन किया गया। तीनों को जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज सेवा के क्षेत्र में लंबे समय से किए जा रहे उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कोरोना का पहला मरीज मिला:निजी अस्पताल में चल रहा इलाज, ट्रैवल हिस्ट्री नहीं; देशभर में फैल रहा नया वैरिएंट
IIT Bhilai Expansion : छत्तीसगढ़ को मिला विकास का नया आयाम, पीएम मोदी ने IIT भिलाई विस्तार को दी हरी झंडी
Chhattisgarh Liquor Scam : शराब घोटाले में गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश, चैतन्य बघेल पहले हाईकोर्ट जाएं
Fake Armed Force Job Scam : फर्जी सशस्त्र बल जवान बनकर महिलाओं से नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी
Monsoon Update : छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 241.7 मिमी औसत वर्षा; सामान्य के 95.6% तक पहुंचा आंकड़ा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Family Triple Murder Case
Raipur Family Triple Murder Case : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मारा, फिर खुद पर किया हमला

Raipur Family Triple Murder Case :पुलिस ने मृतकों…

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case
Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : राष्ट्रीय-पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 82.63 लाख ठगे ,फेसबुक पर हुई थी पहचान

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : पीड़ित ने…

Bishnoi Gang Threat in Raipur
Bishnoi Gang Threat in Raipur : बिश्नोई गैंग के नाम पर कांग्रेस नेता से 25 करोड़ की मांग, शोएब ढेबर समेत कई लोगों से पूछताछ

Bishnoi Gang Threat in Raipur : पुलिस अब…

Hospital Guard Patient Drip Case
Hospital Guard Patient Drip Case : रायपुर के अस्पताल में गार्ड ने मरीज को चढ़ाई ड्रिप

Hospital Guard Patient Drip Case :अस्पताल की इंचार्ज…

Principal Lecturer Misbehavior Case
Principal Lecturer Misbehavior Case : बिलासपुर में लेक्चरर पर प्रिंसिपल से बदसलूकी का आरोप, DEO-BEO और थाने में शिकायत

Principal Lecturer Misbehavior Case : शिक्षा विभाग और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?