CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » UP Politics : ‘राम लला के दर्शन कर लीजिए सद्बुद्धि आ जाएगी…’, सीएम योगी का अखिलेश पर तंज

UP Politics : ‘राम लला के दर्शन कर लीजिए सद्बुद्धि आ जाएगी…’, सीएम योगी का अखिलेश पर तंज

By Newsdesk Admin
28/06/2026
Share
UP Politics
UP Politics

सीजी भास्कर, 28 जून : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP Politics) ने रविवार को हाथरस को बड़ी सौगात दी। उन्होंने 548 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलन्यास किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि आप क्या अयोध्या बसाएंगे आप ने तो राम भक्तों पर गोलियां चलवाई। एक बार राम लला के दर्शन कर लीजिए सद्बुद्धि आ जाएगी।

Contents
  • सीएम योगी ने अखिलेश यादव को लिया आडे़ हाथ
  • राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर की चर्चा

सीएम योगी ने अखिलेश यादव को लिया आडे़ हाथ

इस दौरान सीएम योगी (UP Politics) ने समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अयोध्या को किसी से पहचान लेने की जरूरत नहीं है। अखिलेश जी चिंता मत करिए, पश्चताप करिए, रामलला के दर्शन करिए। अगर खुद को धार्मिक साबित करना चाहते हैं तो श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर भी खुलकर बोलिए, राम जन्मभूमि की तर्ज पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति का अभियान चलना चाहिए।

इसके अलावा सीएम योगी ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी रामभक्तों पर गोली चलाने वाली पार्टी है और उसकी सरकार में कांवड़ यात्रा तक रोकी जाती थी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार मंदिरों के विकास पर काम करती है। वहीं, पहले कब्रिस्तानों की बाउंड्री पर पैसा खर्च किया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में मथुरा भी नए विकास की गवाह बनेगी और भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि को भी उचित सम्मान मिलना चाहिए।

राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर की चर्चा

सीएम योगी (UP Politics) ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश का कोई ऐसा जिला नहीं था जहां दंगे और कर्फ्यू न होते हों। मथुरा, मुजफ्फरनगर सहित कई जिलों में लगातार सांप्रदायिक हिंसा होती थी, जिससे आम जनजीवन प्रभावित होता था। उन्होंने दावा किया कि पिछले नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश में न कोई बड़ा दंगा हुआ और न ही कर्फ्यू लगाने की नौबत आई।

मुहर्रम का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इस वर्ष प्रदेश में लगभग 12 हजार ताजिया जुलूस शांतिपूर्वक निकले और कहीं भी दंगा या उपद्रव नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि प्रशासन की सलाह के अनुसार ताजियों की ऊंचाई नियंत्रित रखने से हाईटेंशन तारों जैसी समस्याओं से भी बचाव हुआ।

मुख्यमंत्री योगी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन पर भी हमला बोला, उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस ने कभी समाजवादी नेताओं को जेल भेजा था, आज उसी के साथ सपा खड़ी है, उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव के दौरान विपक्ष ने संविधान का अपमान करने का काम किया और अब भी जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।

 

 

Yogi Adityanath : गोरखपुर से क्यों गरजे मुख्यमंत्री योगी, आस्था और नौजवानों को लेकर विपक्ष पर साधा बड़ा निशाना
Raipur Waterlogging : पहली बारिश में डूबा शहर, 9 घंटे की बैठक के बाद भी जिम्मेदारी तय नहीं
Bihar Election Twist: जन सुराज प्रत्याशी ने बदला खेमा, BJP को मिला नया समर्थन
Rahul Gandhi : ‘राहुल गांधी वेस्ट इंडिया से लड़ रहे हैं’, कांग्रेस नेता के बयान से मचा बवाल
Nuakhai Festival Raigarh : किसानों की खुशहाली सर्वोच्च प्राथमिकता, रायगढ़ में 80 लाख के सामुदायिक भवनों की घोषणा

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cyber Fraud Awareness
Cyber Fraud Awareness : सुकमा में साइबर ठगी के रावण का दहन, पुलिस ने अनोखे अंदाज में दिया जागरूकता का संदेश

छत्तीसगढ़ के सुकमा में दशहरे पर पुलिस ने…

Tiger Shroff House Firing Case : टाइगर श्रॉफ से पहले अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय थे निशाने पर! सुरक्षा देख बदली हमले की साजिश
Tiger Shroff House Firing Case : टाइगर श्रॉफ से पहले अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय थे निशाने पर! सुरक्षा देख बदली हमले की साजिश

टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff House Firing Case) से…

Bhupendra Nag BJYM National Vice President : छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, भाजयुमो में बनाए गए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
Bhupendra Nag BJYM National Vice President : छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, भाजयुमो में बनाए गए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर जारी…

Raigarh Road Accident : खड़ी ट्रक से टकराई बाइक, दो सड़क हादसों में 3 की मौत
Raigarh Road Accident : खड़ी ट्रक से टकराई बाइक, दो सड़क हादसों में 3 की मौत

सीजी भास्कर, रायगढ़, 21 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़…

Steel Plant Accident
Steel Plant Accident : दुर्ग के स्टील प्लांट में पिघला लोहा गिरने से मजदूर की मौत, निदेशक और ठेकेदार पर एफआईआर

दुर्ग जिले के रसमड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित जे.डी.…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?