CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Nagar Nigam Controversy : नेता प्रतिपक्ष को लेकर रायपुर निगम में घमासान! आकाश की नियुक्ति पर बवाल, कांग्रेस के 5 पार्षदों ने दिया इस्तीफा

Raipur Nagar Nigam Controversy : नेता प्रतिपक्ष को लेकर रायपुर निगम में घमासान! आकाश की नियुक्ति पर बवाल, कांग्रेस के 5 पार्षदों ने दिया इस्तीफा

By Newsdesk Admin
30/04/2025
Share
Raipur Nagar Nigam Controversy
Raipur Nagar Nigam Controversy

सीजी भास्कर, 30 अप्रैल : रायपुर नगर निगम (Raipur Nagar Nigam Controversy) में नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) द्वारा आकाश तिवारी को नेता प्रतिपक्ष घोषित किए जाने के विरोध में कांग्रेस के 5 पार्षदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वालों में संदीप साहू, जयश्री नायक, रोनिता प्रकाश जगत, दीप मनीराम साहू और रेणु जयंत साहू शामिल हैं।

यह विवाद तब गहराया जब शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पहले संदीप साहू को नेता प्रतिपक्ष घोषित किया गया था और इस संबंध में आधिकारिक पत्र भी जारी किया गया था। संदीप साहू का कहना है कि उनकी नियुक्ति PCC पर्यवेक्षक प्रतिमा चंद्राकर की मौजूदगी में पार्षदों और विधायकों की सहमति से की गई थी। उनका आरोप है कि प्रदेश कांग्रेस ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए पार्षद दल की राय की अनदेखी की है।

वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस के प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने स्पष्ट किया कि नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति एक तय प्रक्रिया के तहत की जाती है और PCC ने सभी नगर निगमों (Raipur Nagar Nigam Controversy) में विधिवत नेता प्रतिपक्ष की सूची जारी की है। रायपुर नगर निगम में भी PCC के प्रभारी मंत्री मलकीत सिंह गैदू द्वारा सूचित कर दिया गया है कि आकाश तिवारी ही अधिकृत नेता प्रतिपक्ष होंगे।

नेता प्रतिपक्ष को लेकर कांग्रेस में यह आंतरिक खींचतान पार्टी की एकजुटता और निगम में उसकी स्थिति को प्रभावित कर सकती है। फिलहाल इस्तीफा देने वाले पार्षदों के अगले कदम पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

MGNREGA Save Campaign: कांग्रेस का ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’, आज जिला स्तर से होगी शुरुआत
यूपी विधानसभा में AI पर खास सेशन, चैटजीपीटी को लेकर उठे सवाल — जानें किसने क्या कहा
औरंगजेब की कब्र का मुद्दा थमा नहीं, हुमायूं के मकबरे पहुंचे VHP के नेता… केंद्र को सौपेंगे रिपोर्ट
Bhilai Overbridge Proposal Approved: विधायक रिकेश सेन के प्रस्ताव पर नितिन गडकरी की सहमति, भिलाई को मिल सकती है ट्रैफिक से बड़ी राहत
Brijmohan Agrawal Amit Kataria Controversy  :  बृजमोहन-कटारिया विवाद पर लोकसभा स्पीकर सख्त, फैक्चुअल नोट तलब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cyber Fraud Arrest
Cyber Fraud Arrest : राजनांदगांव में ₹5.41 लाख की साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, 10 पर कार्रवाई

Cyber Fraud Arrest :पुलिस ने आरोपी के खिलाफ…

Bhilai Underbridge Accident
Bhilai Underbridge Accident : भिलाई के सिरसा गेट अंडरब्रिज में हादसा, बुलेट सवार 20 वर्षीय कॉलेज छात्र की मौत

Bhilai Underbridge Accident :फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज…

Dhamtari Ministry Job Fraud
Dhamtari Ministry Job Fraud : मंत्रालय में नौकरी का झांसा देकर 9 लाख की ठगी, महिला समेत 2 गिरफ्तार

Dhamtari Ministry Job Fraud :शिकायत के आधार पर…

Korba Mosque Attack Case
Korba Mosque Attack Case : मक्का मस्जिद में बुजुर्ग पर पाइप से हमला, सिर में लगे 12 टांके; आरोपी फरार

Korba Mosque Attack Case : पुरानी रंजिश के…

Police Cyber Crime Short Film
Police Cyber Crime Short Film : रायगढ़ पुलिस की शॉर्ट फिल्म में दिखेंगे SSP-CSP, साइबर ठगी के नए तरीकों से करेंगे जागरूक

Police Cyber Crime Short Film : फिल्म के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?