CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Durg hospital blood negligence case : खून नहीं मिलने से युवती की मौत, लापरवाही पर 4 कर्मचारी बर्खास्त

Durg hospital blood negligence case : खून नहीं मिलने से युवती की मौत, लापरवाही पर 4 कर्मचारी बर्खास्त

By Newsdesk Admin
29/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 29 जून। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला अस्पताल में सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित 20 वर्षीय युवती की समय पर खून नहीं मिलने से हुई मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच रिपोर्ट में इलाज और ब्लड उपलब्ध कराने में गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद दो डॉक्टरों समेत सात कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराया गया है। इनमें चार संविदा कर्मचारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं, जबकि तीन अन्य के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। (Durg hospital blood negligence case)

जांच में खुलासा हुआ कि फीमेल वार्ड से ब्लड बैंक की दूरी महज 30 से 40 कदम थी और वहां 85 यूनिट रक्त उपलब्ध था। इसके बावजूद ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों ने मरीज के लिए ब्लड बैंक से रक्त लाने का प्रयास नहीं किया। साथ ही डोनर उपलब्ध नहीं होने की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों तक भी नहीं पहुंचाई गई, जिससे समय पर उपचार नहीं हो सका।

मृतका दीपिका गाड़ा भिलाई के मरोदा क्षेत्र की रहने वाली थी और सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित थी। 30 मई की रात तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने शरीर में खून की गंभीर कमी बताते हुए तत्काल रक्त चढ़ाने की आवश्यकता बताई। परिजनों का आरोप (Durg hospital blood negligence case) है कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे तुरंत डोनर की व्यवस्था नहीं कर सके और अस्पताल से कम से कम एक यूनिट रक्त उपलब्ध कराने की गुहार लगाते रहे, लेकिन उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया गया। इलाज के दौरान 1 जून को युवती की मौत हो गई।

कलेक्टर द्वारा गठित दो सदस्यीय जांच समिति ने सात दिन तक मामले की जांच की। रिपोर्ट के आधार पर रेडक्रॉस सोसायटी से नियुक्त लैब टेक्नीशियन तरन्नुम जहां और निगार परवीन, एनएचएम की स्टाफ नर्स जागेश्वरी देवी तथा तनुजा चंद्राकर की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। वहीं नियमित स्टाफ नर्स अनसतसिया केरकेट्टा, पीजी रेजिडेंट डॉक्टर निखिल अग्रवाल और विशेषज्ञ डॉक्टर डॉ. तृप्ति तिवारी के खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को पत्र भेजा गया है।

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मामले (Durg hospital blood negligence case) में जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा न हो।

Green Manure Benefits : यूरिया का विकल्प बनी ‘हरी खाद’:, छत्तीसगढ़ के खेतों में बिछेगी जैविक चादर
Disabled Employment Support: विधायक रिकेश सेन की नई पहल… दिव्यांगजनों को निजी क्षेत्र में रोजगार दिलाने की व्यवस्था…
Baby Elephants River : नदी पार कर रहे तीन शिशु हाथी बहे, फिर इस तरह निकाले गए सुरक्षित
Raigarh Stabbing Life Sentence: Raigarh में चाकूबाजी कांड पर कोर्ट का सख्त फैसला, दो दोषियों को उम्रकैद
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर लौट आया मानसून, यलो अलर्ट के साथ बारिश का दौर शुरू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shoaib Dhebar Extortion Case
Shoaib Dhebar Extortion Case : 25 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में शोएब ढेबर गिरफ्तार

Shoaib Dhebar Extortion Case : पुलिस की जांच…

Bilaspur Knife Murder Case
Bilaspur Knife Murder Case : दो गुटों में खूनी झड़प, चाकू से हमला कर युवक की हत्या: जंगल में रातभर पड़ा रहा शव

Bilaspur Knife Murder Case :पुलिस के मुताबिक मृतक…

Bank Strike Deferred
Bank Strike Deferred : रायपुर में 3 दिन बैंक बंद रहने का संकट टला, 5 दिन कामकाज की मांग पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

Bank Strike Deferred :बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की…

Chhattisgarh Congress Protest
Chhattisgarh Congress Protest : दुर्ग में काले कपड़ों में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Chhattisgarh Congress Protest : बैठक में नगरीय निकाय…

Prayer Meeting Dispute
Prayer Meeting Dispute : धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हिंदू संगठन और भीम आर्मी आमने-सामने

Prayer Meeting Dispute : शांति समिति की बैठक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?