CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Tribal Welfare Committee : आदिवासी हितों के मामलों के समाधान के लिए बनेगी उच्च स्तरीय समिति

Tribal Welfare Committee : आदिवासी हितों के मामलों के समाधान के लिए बनेगी उच्च स्तरीय समिति

By Newsdesk Admin
01/07/2026
Share
Tribal Welfare Committee
Tribal Welfare Committee

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। अनुसूचित जनजाति वर्ग से जुड़े विभिन्न मुद्दों के प्रभावी समाधान और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में आदिवासी हितों (Tribal Welfare Committee) से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के समन्वय से उच्च स्तरीय समिति गठित करने तथा फर्जी जाति प्रमाण-पत्रों की जांच प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी एवं सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए गए।

आदिवासी हितों के लिए बनेगी उच्च स्तरीय समिति

बैठक में आदिवासी हितों (Tribal Welfare Committee) से जुड़े मामलों के समन्वित अध्ययन और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास, वन एवं जलवायु परिवर्तन, सामान्य प्रशासन, आदिम जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास तथा खनिज विभाग के सचिवों को शामिल करते हुए उच्च स्तरीय समिति गठित करने का निर्णय लिया गया।

पेसा एक्ट और फर्जी जाति प्रमाण-पत्र पर विशेष चर्चा

बैठक में अनुसूचित क्षेत्रों में पेसा एक्ट (PESA Act) 1996 एवं राज्य के पेसा नियम 2022 के प्रभावी क्रियान्वयन, अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रशिक्षण, फर्जी जाति प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा या पदोन्नति प्राप्त करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि जाति प्रमाण-पत्रों की जांच पूरी तरह पारदर्शी और मजबूत व्यवस्था के तहत की जाए तथा सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें।

आदिवासी विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति योजना में होगा संशोधन

आदिवासी हितों (Tribal Welfare Committee) की समीक्षा बैठक में आदिवासी विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति योजना को वर्तमान जरूरतों के अनुरूप संशोधित करने पर भी सहमति बनी। मुख्य सचिव ने इस संबंध में केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, सामान्य प्रशासन एवं वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव भीम सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

KEUFT Physics Theory : KEUFT से भौतिकी में नया विमर्श, कमल दास महंत के सिद्धांत पर वैश्विक चर्चा
PM Awas Lottery Bhilai : भिलाई में इस दिन निकलेगी प्रधानमंत्री आवास की लॉटरी
3 लाख लगाकर 33 लाख गंवाए! रायपुर में Helth वर्कर से online ठगी, केरल पुलिस ने अकाउंट किया फ्रीज
संवाद और सहयोग बढ़ाने की पहल, दुर्ग में शुरू हुई पुलिस जन मित्र योजना
Bastar Road Accident : तेज रफ्तार का कहर, इस मोड़ पर पलटी स्कॉर्पियो, 3 युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Operation Sipahi Raksha Sutra : जवानों के लिए छत्तीसगढ़ से 21 लाख राखियां, बहनों ने भेजा स्नेह
Operation Sipahi Raksha Sutra : जवानों के लिए छत्तीसगढ़ से 21 लाख राखियां, बहनों ने भेजा स्नेह

प्रदेश से 21 लाख से अधिक राखियां भारतीय…

Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता
Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता

सावन सोमवार से पहले कैलाश गुफा में दर्शन…

Leopard Skin Seizure  : 10 तेंदुओं की खाल से हड़कंप, NGO कनेक्शन की जांच तेज
Leopard Skin Seizure  : 10 तेंदुओं की खाल से हड़कंप, NGO कनेक्शन की जांच तेज

मध्य प्रदेश में 10 तेंदुओं की खाल बरामद…

Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा
Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक कैंसर इंस्टीट्यूट…

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा, KTM सवार 17 वर्षीय युवक की मौत; अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रायपुर-जगदलपुर हाईवे पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?