CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Crest Green Society Negligence : करंट लगने से माली की मौत, सात महीने बाद सोसायटी मैनेजर पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

Crest Green Society Negligence : करंट लगने से माली की मौत, सात महीने बाद सोसायटी मैनेजर पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

By Newsdesk Admin
04/07/2026
Share
Crest Green Society Negligence
Crest Green Society Negligence

सीजी भास्कर, 04 जुलाई : राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र स्थित क्रेस्ट ग्रीन सोसायटी (Crest Green Society Negligence) में करंट लगने से माली की मौत के मामले में पुलिस ने करीब सात महीने बाद बड़ी कार्रवाई की है। जांच में सोसायटी प्रबंधन की गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद पुलिस ने सोसायटी के मैनेजर शिवम कुमार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि कर्मचारियों से बिना सुरक्षा उपकरणों के हाईटेंशन लाइन के नीचे जोखिम भरा काम कराया गया, जिसके कारण माली की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Contents
  • करंट की चपेट में आए पांच कर्मचारी
  • सात महीने तक दर्ज नहीं हुई शिकायत
  • जांच में सामने आई गंभीर लापरवाही
  • मैनेजर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला

करंट की चपेट में आए पांच कर्मचारी

पुलिस के अनुसार घटना 1 दिसंबर 2025 की सुबह करीब 10 बजे की है। क्रेस्ट ग्रीन सोसायटी में माली एस. तूफान (56) अपने चार अन्य साथियों के साथ मुख्य गेट के पास पेड़ों की छंटाई के लिए लगभग 20 फीट ऊंची लोहे की चलित सीढ़ी (घोड़ी) को धकेलकर ले जा रहे थे। इसी दौरान सीढ़ी का ऊपरी हिस्सा ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन से टकरा गया।

करंट फैलते ही पांचों कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए। एस. तूफान गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि अन्य चार कर्मचारी भी घायल हो गए। सभी घायलों को पहले एम्स रायपुर और बाद में गंभीर रूप से घायल एस. तूफान को कालड़ा बर्न हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां 6 दिसंबर 2025 को दोपहर 1:24 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

सात महीने तक दर्ज नहीं हुई शिकायत

मृतक की पत्नी एस. गायत्री ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि हादसे के बाद सोसायटी के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों ने आर्थिक सहायता और नौकरी देने का आश्वासन दिया था। इसी भरोसे में परिवार ने तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई और न ही पोस्टमार्टम कराया। बाद में जब कोई सहायता नहीं मिली तो उन्होंने सरस्वती नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

जांच में सामने आई गंभीर लापरवाही

मर्ग जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और बिजली विभाग से भी जानकारी ली। जांच में पता चला कि जिस स्थान से हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी, वहां निर्माण कार्य के कारण जमीन का स्तर पहले की तुलना में ऊंचा हो गया था। इसके बावजूद बिजली लाइन की ऊंचाई बढ़ाने के लिए सोसायटी प्रबंधन या बिल्डर की ओर से बिजली विभाग को कोई पत्र नहीं लिखा गया।

जांच में यह भी सामने आया कि कर्मचारियों को बिना किसी सुरक्षा उपकरण, सुरक्षा बेल्ट या निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन कराए 20 फीट ऊंची लोहे की सीढ़ी से पेड़ों की छंटाई का कार्य कराया जा रहा था। पुलिस ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए हादसे का प्रमुख कारण बताया है।

मैनेजर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला

पुलिस जांच पूरी होने के बाद सरस्वती नगर थाना पुलिस ने क्रेस्ट ग्रीन सोसायटी (Crest Green Society Negligence) के मैनेजर शिवम कुमार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और हादसे के लिए जिम्मेदार अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Youth attacked with knife in Jashpur : नाबालिग की हत्या: सुनसान जगह ले जाकर वारदात, आरोपी गिरफ्तार
Raipur Spa Center : रायपुर में स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, मची खलबली
अनिल अंबानी पर ED का शिकंजा: 3000 करोड़ घोटाले में जांच, देशभर में 50 जगहों पर छापेमारी
Sunday market chaos : दुकान विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, पांच जगह चाकू मारकर आरोपी फरार
Elderly man murdered in Dhamtari over monetary dispute : नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Crime
Raigarh Crime : शराब के लिए पैसे मांगने पर विवाद, दो जगह चाकूबाजी और लूट; तीन आरोपी पकड़े गए

रायगढ़ के जूटमिल इलाके में शराब के लिए…

Medical Negligence
Medical Negligence : इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ी युवक की हालत, इलाज के दौरान मौत; झोलाछाप डॉक्टर पर आरोप

कोरबा के बरपेलसरा गांव में 28 वर्षीय युवक…

Durg Murder Case
Durg Murder Case : दुर्ग में सिगरेट विवाद व छेड़छाड़ के विरोध पर युवक की हत्या, दो हिरासत में

मोहन नगर थाना क्षेत्र के हरि नगर स्थित…

Chhattisgarh FDI Investment : सिंगापुर से छत्तीसगढ़ को 43,250 करोड़ का निवेश, 100 MW AI डेटा सेंटर पर 41,750 करोड़ खर्च
Chhattisgarh FDI Investment : सिंगापुर से छत्तीसगढ़ को 43,250 करोड़ का निवेश, 100 MW AI डेटा सेंटर पर 41,750 करोड़ खर्च

राज्य को विदेश से 43,250 करोड़ के निवेश…

Bhilai Drug Case
Bhilai Drug Case : भिलाई में चिट्टा तस्कर गिरफ्तार, 2.10 लाख की हेरोइन व आईफोन जब्त

सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?