CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bastar Ganja Seizure : यूपी का तस्कर गिरफ्तार, साथी जंगल के रास्ते फरार

Bastar Ganja Seizure : यूपी का तस्कर गिरफ्तार, साथी जंगल के रास्ते फरार

By Newsdesk Admin
06/07/2026
Share

सीजी भास्कर, 06 जुलाई। छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो पिकअप से 214.300 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1.07 करोड़ रुपये बताई गई है। मामले में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका साथी बारिश और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। (Bastar Ganja Seizure)

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा से एक सफेद बोलेरो पिकअप में गांजे की बड़ी खेप लेकर दो तस्कर जगदलपुर की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर धनपुंजी फॉरेस्ट नाका पर नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच शुरू की गई। देर रात संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी लेने पर उसमें रखी नौ प्लास्टिक बोरियों से 105 पैकेट गांजा बरामद हुआ।

कार्रवाई (Bastar Ganja Seizure) के दौरान वाहन में सवार एक आरोपी जंगल की ओर भाग निकला, जबकि चालक को पुलिस ने मौके पर पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 34 वर्षीय विजय पांडेय, निवासी गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। पूछताछ में उसने फरार साथी का नाम सोनू यादव बताया है।

पुलिस ने गांजे के अलावा तस्करी में इस्तेमाल की गई बोलेरो पिकअप, एक सैमसंग मोबाइल फोन और 700 रुपये नकद भी जब्त किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गांजे की खेप ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही थी।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख)(ii)(ग) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। वहीं, फरार आरोपी की गिरफ्तारी (Bastar Ganja Seizure) के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Illegal Toll Collection Police Action: दुर्ग में आरक्षक बर्खास्त, ASI और सिपाही लाइन अटैच
Chhattisgarh High Court Promotion Verdict 2026: प्रमोशन मौलिक अधिकार नहीं, RI से CMO पदोन्नति को मिली मंजूरी
CRPF जवान ने की खुदकुशी, फांसी पर लटकी मिली लाश, 22 दिन में आधा दर्जन जवान कर चुके Suicide
समर सीजन में स्पेशल ट्रेनों की सौगात, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
Inaugurate Registration Department : मुख्यमंत्री कल करेंगे पंजीयन (रजिस्ट्री) विभाग की 10 नवीन सुविधाओं का शुभारंभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba River Accident  :  खारुन नदी में बहा ग्रामीण, दूसरे दिन झाड़ियों में मिला शव
Korba River Accident  :  खारुन नदी में बहा ग्रामीण, दूसरे दिन झाड़ियों में मिला शव

कोरबा जिले में लगातार हो रही बारिश के…

Jagdalpur Congress Campaign : बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध उपभोक्ताओं से भरवाए विरोध पत्र

Jagdalpur Congress Campaign :शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील…

Durg Cyber Crime
Durg Cyber Crime : म्यूल अकाउंट के जरिए साइबर ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Cyber Crime :दुर्ग पुलिस अब इस मामले…

Accident at school
Accident at school : छत का प्लास्टर गिरने से 4 छात्राएं घायल, मचा हड़कंप

Accident at school :घटना के बाद स्कूल प्रबंधन…

Drunk Man With Cobra
Drunk Man With Cobra : नशे में ग्रामीण ने गले में लपेटा कोबरा, गांव में घूमता देख लोगों में मची दहशत

Drunk Man With Cobra : घटना के बाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?