CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भैया इ तो गजबे हो गया…..गाड़ी गायब करने वाले जादूगर की खुद की गाड़ी हो गई थी चोरी, 12 साल बाद कंपनी को क्लेम देने का आदेश, तब तक वो महान जादूगर ही नहीं रहे…जी हां हम बात कर रहे थे ग्रेट मेजीशियन ओपी शर्मा की…..

भैया इ तो गजबे हो गया…..गाड़ी गायब करने वाले जादूगर की खुद की गाड़ी हो गई थी चोरी, 12 साल बाद कंपनी को क्लेम देने का आदेश, तब तक वो महान जादूगर ही नहीं रहे…जी हां हम बात कर रहे थे ग्रेट मेजीशियन ओपी शर्मा की…..

By Newsdesk Admin
17/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 17 दिसंबर। आप सभी ने कभी न कभी जादू का खेल जरूर देखा है। ज्यादातर बड़े जादूगर एक खेल जरूर दिखाते थे, जिसमें वो बड़ी से बड़ी चीजें गायब कर वापस ला देते थे। जैसे कार को पहले गायब कर देते और फिर जादू से वापस भी ले आते थे। लेकिन बाबू मोशाय ये जादू तो हाथ की सफाई ही है, असल जिंदगी में ये सब होता नहीं। जादू की जिंदगी असल जिंदगी से अलग होती है। जी हां, इसका प्रमाण देने की जरूरत तो नहीं है मगर हम यहां मशहूर जादूगर ओपी शर्मा के साथ हुए वाकिये का जिक्र जरूर करेंगे। वो भी कार गायब करके उसको वापस लाने का जादू दिखाया करते थे मगर एक बार जब ओपी शर्मा की कार चोरी हो गई तो वह वापस नहीं मिली और इंश्योरेंस कंपनी से उसका क्लेम लेने के लिए भी उनको कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ गया था।

पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता मनीष कुमार ने उस वाकिये का जिक्र करते हुए बताया कि जब इंश्योरेंस कंपनी ने क्लेम देने से मना कर दिया तो उपभोक्ता फोरम में वाद दाखिल किया गया। फोरम ने पीड़ित पक्ष के क्लेम को सही माना और आदेश दिया कि उनको बीमा राशि तीन लाख रुपए और हर्जाना 10 हजार रुपए सहित वाद व्यय पांच हजार रुपए भी दिए जाएं।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी जादूगर ओपी शर्मा का ‘भूत बंगला’ के नाम से मकान है। 25 जनवरी 2013 को भूत बंगले के बाहर से उनकी सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी चोरी हो गई थी। यह गाड़ी उनकी पत्नी मीनाक्षी देवी के नाम से पंजीकृत थी। चोरी होने की सूचना थाने में दर्ज कराई गई और गाड़ी का इंश्योरेंस क्लेम यूनाइटेड इंश्योरेंस इंडिया कंपनी से मांगा गया। कंपनी ने यह कहते हुए क्लेम को रिजेक्ट कर दिया कि चोरी की सूचना देरी से दी गई है। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता मनीष कुमार ने बताया कि जब कंपनी ने क्लेम देने से मना कर दिया तो उपभोक्ता फोरम में वाद दाखिल किया गया। फोरम ने पीड़ित पक्ष के क्लेम को सही माना और आदेश दिया कि उनको बीमा राशि, हर्जाना 10 हजार रुपए और वाद व्यय दिया जाए।

इंश्योरेंस  कंपनी के दावे के खिलाफ उनकी तरफ से सुप्रीम कोर्ट की रूलिंग लगाई गई थी, जिसको फोरम ने स्वीकार कर लिया था। अब अगर आपकी कार भी कभी खो जाए तो जादू के चक्कर में मत रहिएगा, बल्कि तुरंत जाकर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाएं और क्लेम के लिए इंश्योरेंस कंपनी से संपर्क करें। अगर कंपनी क्लेम देने से मना करें तो उपभोक्ता फोरम का दरवाजा खटखटा सकते हैं। वैसे कानपुर के बर्रा-दो निवासी 76 वर्षीय जादूगर ओम प्रकाश शर्मा उर्फ ओपी शर्मा (सीनियर) का गुर्दे की बीमारी के चलते वर्ष 2022 में निधन हो गया था। उन्होंने समाजवादी पार्टी के टिकट पर गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ा था। उनकी जादूगरी का खेल आज भी लोगों के जेहन में जीवित है, वो एक उम्दा जादूगर रहे हैं।

Child Hyperactivity Issue: ग्वालियर में बच्चों की बढ़ती बेचैनी और घर छोड़ने की घटनाएं चिंता का कारण
Bhilai Breaking 🛑 गैस एजेंसी संचालक की होंडा सिटी को महाराष्ट्र के कंटेनर ने मारी ठोकर, मां समेत बाल बाल बचे, जांच में जुटी सुपेला पुलिस
बाईक से ड्यूटी जा रहे दम्पत्ति को ट्रक ने मारी ठोकर, पत्नी की मौत, घायल पति को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, फरार ड्राइवर की सरगर्मी से तलाश
Tigress Fell In Well : डर, जोखिम व राहत के दो घंटे… गहरे कुएं से निकालने के बाद जंगल की ओर भागी बाघिन
जन्माष्टमी के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 जगहों पर वाहनों की एंट्री बंद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Peddi box office collection : ‘पेद्दी’ ने 5 दिनों में कमाए 250 करोड़ के करीब

सीजी भास्कर, 09 जून। राम चरण की फिल्म…

Israel Job Vacancy 2026
Israel Job Vacancy 2026 : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 3500 पदों पर भर्ती, मिलेगी करीब 2 लाख रुपये मासिक सैलरी

सीजी भास्कर, 09 जून :  विदेश (Israel Job…

Traffic Challan Rules India
Traffic Challan Rules India : चप्पल पहनकर गाड़ी चलाने पर कटेगा चालान? जानिए ट्रैफिक नियम और पुलिस कब कर सकती है कार्रवाई…?

क्या चप्पल पहनकर कार या बाइक चलाने पर…

Illegal Sand Mining
Illegal Sand Mining : अवैध रेत माफियाओं पर विधायक का हल्ला बोल! रात 2 बजे तक धरने पर बैठीं

सीजी भास्कर, 09 जून :  क्षेत्र में लगातार…

Death of elephant calves in Raigarh revealed : संक्रमण बना वजह; वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

सीजी भास्कर, 09 जून। रायगढ़ और धर्मजयगढ़ वन…

You Might Also Like

अपराधट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

बुढ़ी मां ने बेटी पर लगाया 43 तोला और घर समेत करोड़ों की सम्पत्ति हड़पने का आरोप, पति के आधार कार्ड समेत सभी दस्तावेज छीन लिए, जांच में जुटी पुलिस

18/09/2024
अन्यछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डभिलाई-दुर्ग

“CG Bhaskar” की खबर का असर : पद्मविभूषण तीजन बाई के स्वास्थ्य की देखरेख के लिए चिकित्सा अधिकारी, फिजियोथैरेपिस्ट और एएनएम Team की लगाई गई ड्यूटी

17/09/2024
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

बालोद में डेढ़ साल की मासूम समेत 3 की मौत : भिलाई पावर हाऊस से 3 राइडर केशकाल जा रहे थे, बाइक सवार दंपति से टकराए

21/03/2025
देश-दुनियासामाजिक

UP News: ’27 साल की है महिला, मनपसंद लड़के से शादी करने का अधिकार’, हाई कोर्ट ने सुरक्षा भी दी

19/06/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?