CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh road accidents : बाइक टक्कर के बाद आग का गोला बनीं दो गाड़ियां

Chhattisgarh road accidents : बाइक टक्कर के बाद आग का गोला बनीं दो गाड़ियां

By Newsdesk Admin
06/07/2026
Share

सीजी भास्कर, 06 जुलाई। छत्तीसगढ़ में सप्ताह के पहले दिन रफ्तार का कहर देखने को मिला है. अलग-अलग जिलों से भीषण दुर्घटनाएं सामने आई है. कहीं दो बाइकों में इतनी जबरदस्त टक्कर हुई कि दोनों में आग लग गई. वहीं स्कूल बस और कार की बीच भीड़ंत हो गई. इन सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हुए हैं. (Chhattisgarh road accidents)

Contents
  • दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, धूं-धूं कर जली वाहनें : Chhattisgarh road accidents
  • स्कूल बस और कार की टक्कर
  • पेड़ में जा घुसी कार : Chhattisgarh road accidents

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, धूं-धूं कर जली वाहनें : Chhattisgarh road accidents

बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसे के बाद दोनों बाइकों में भीषण आग लग गई. दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही वाड्रफनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल में भर्ती कराया. हादसा चुरैला नाला के पास वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में हुआ. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है.

स्कूल बस और कार की टक्कर

बलौदाबाजार में कोतवाली थाना के सामने डीपीएस वर्ल्ड स्कूल, खम्हरिया की स्कूल बस और एक कार के बीच टक्कर हो गई. बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल सवार दंपति को बचाने के प्रयास में बस चालक ने कार को टक्कर मार दी. हादसे में स्कूल बस में सवार बच्चे बाल-बाल बच गए, हालांकि महिला समेत दो लोग घायल हुए हैं. घटना कोतवाली थाना के सामने बने डिवाइडर के पास हुई. इससे दो दिन पहले भी गार्डन चौक पर डिवाइडर पार करते समय दो कारों के बीच टक्कर हुई थी. घटना के बाद कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है. लगातार हो रहे हादसों के बाद पुलिस की यातायात व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.

पेड़ में जा घुसी कार : Chhattisgarh road accidents

बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित नेहरू नगर में देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई. बताया जा रहा है कि चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन सड़क के बीच पहुंच गया. राहत की बात यह रही कि हादसे के समय सड़क पर कोई अन्य वाहन मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा सड़क हादसा टल गया. घटना के बाद नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी है.

धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र में सामान लेकर जा रही एक पिकअप बारिश के बीच अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसा मेचका-सांकरा मुख्य मार्ग पर हुआ. जानकारी के अनुसार, गीली सड़क और तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा. दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. चालक को मामूली चोटें आई हैं, जबकि वाहन में लदे सामान को नुकसान पहुंचा है.

 

हर घंटे जलाया जा रहा यूनियन कार्बाइड का 135 किलो कचरा, हर घंटे 500 लीटर डीजल की खपत..
Ambikapur Fire Incident : जर्जर तीन मंजिला इमारत को 24 घंटे में ढहाने का अल्टीमेटम
Golden achievement of daughters of Chhattisgarh : नेशनल बास्केटबॉल में जीता गोल्ड मेडल
Rashtriya Swayamsevak Sangh: बागबाहरा में शताब्दी वर्ष समारोह और पथ संचलन
बेघर महिला की याचिका पर हाईकोर्ट में अर्जेंट सुनवाई, IG दुर्ग को जारी किया गया नोटिस, महिला के अभ्यावेदन पर शीघ्र सुनवाई का निर्देश, FIR बाद पति हो गया गायब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

IIM Nava Raipur Chintan Shivir : योग से हुई शुरुआत; मुख्यमंत्री बोले- स्वस्थ मन और शरीर से मजबूत होगा सुशासन

IIM Nava Raipur Chintan Shivir

Dr Syama Prasad Mookerjee Jayanti : CM साय ने किया नमन, कहा— राष्ट्रवाद के आदर्श सदैव देंगे मार्गदर्शन

Dr Syama Prasad Mookerjee Jayanti

Chhattisgarh waste management : बल्क वेस्ट जनरेटर्स के लिए नई व्यवस्था लागू, नगरीय प्रशासन विभाग का आदेश

Chhattisgarh waste management

FIFA World Cup 2026 : दिग्गज गोलकीपर गिलर्मो ओचोआ ने लिया संन्यास, रोनाल्डो ने भी बताया आखिरी विश्व कप

FIFA World Cup 2026

Ayodhya donation theft case : चंदा चोरी पर होगा बड़ा फैसला, चंपत राय-अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर भी मंथन

Ayodhya donation theft case

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?