CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhilai Juvenile Crime : दो युवकों का अपहरण कर 5 घंटे तक घुमाया, फिर 87 हजार की डकैती

Bhilai Juvenile Crime : दो युवकों का अपहरण कर 5 घंटे तक घुमाया, फिर 87 हजार की डकैती

By Newsdesk Admin
07/07/2026
Share

सीजी भास्कर, 07 जुलाई। भिलाई में 6 नाबालिगों ने बालोद जिले के दो युवकों का फिल्मी स्टाइल में अपहरण कर उन्हें 5 घंटे घुमाया, डकैती की वारदात को अंजाम दिया। युवकों से नाबालिगों ने नकदी, मोबाइल, चांदी के जेवर और स्कूटी छीन ली। इतना ही नहीं पीड़ित के पेटीएम खाते से भी जबरन पैसे ट्रांसफर कराए गए। उसके बाद चाकू की नोक पर उनसे कबूलनामा का वीडियो भी बनवाया। जिसमें उनसे स्कूटी चोरी कर बेचने आने की बात जबरन कहलवाई गई। यह पूरा मामला भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने सभी 6 नाबालिगों को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया है। जिनके उपर आगे वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। (Bhilai Juvenile Crime)

स्कूटी खराब हुई तो मैकेनिक का पूछा था पता एफआईआर के अनुसार बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र के शिक्षक कॉलोनी निवासी युवक ने बताया कि वह एकलव्य स्कूल में इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस का काम करता है। 2 जुलाई की रात वह अपने रिश्तेदार दिव्य बांदे के साथ मोटरसाइकिल और एक सफेद एक्टिवा स्कूटी से घूमने के लिए दुर्ग-भिलाई आया था। सुबह करीब साढ़े चार बजे दोनों गदा चौक स्थित पुराने शराब भट्ठी के पास पहुंचे। इसी दौरान उनकी स्कूटी खराब हो गई। आसपास खड़े दो युवकों से उन्होंने मैकेनिक की दुकान के बारे में पूछा। बातचीत के दौरान उन्होंने स्कूटी बेचने की बात पूछी। पीड़ित ने 15 हजार रुपए में बेचने की बात कही।

कागजात मांगने पर नहीं दिखाया तो चोरी का लगाया आरोप जब स्कूटी के कागजात मांगे गए और पीड़ित उन्हें नहीं दिखा पाया, तब दोनों नाबालिगों ने अपने चार अन्य नाबालिग साथियों को बुला लिया। इसके बाद सभी ने स्कूटी चोरी की होने का शक जताते हुए दोनों युवकों को जबरन अपने साथ घुमाते रहे। नाबालिगों ने सेक्टर-6 स्थित साईं मंदिर के पास ले जाकर दोनों की पिटाई की। इस दौरान पीड़ित की तीन चांदी की अंगूठियां, एक चांदी का ब्रेसलेट, बिना नंबर की एक्टिवा स्कूटी, दो मोबाइल फोन और अन्य सामान छीन लिया गया।

मोबाइल से अपने खाते में पैसे भी करवा लिए ट्रांसफर पीड़ित (Bhilai Juvenile Crime) ने बताया कि आरोपियों ने उसका मोबाइल लेकर पेटीएम का पिन पूछा और खाते में मौजूद 18,180 रुपए भी दूसरे क्यूआर कोड पर ट्रांसफर करा लिए। उसके बैग में रखे 5 हजार रुपए नकद, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, दो एटीएम कार्ड और इलेक्ट्रिकल काम का सामान भी अपने पास रख लिया।

अलग-अलग क्षेत्र में 5 घंटे तक घुमाते रहे इसके बाद सभी 6 नाबालिगों ने दोनों युवकों को मोटरसाइकिल पर बैठाकर नगपुरा, कुरूद, ग्रीन चौक और दुर्ग के अलग-अलग इलाकों में 5 घंटे तक घुमाते रहे। आखिर में पुलगांव चौक के पास चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। दोनों से जबरन वीडियो बनवाया गया, जिसमें स्कूटी चोरी कर बेचने आने की बात कहलवाई गई। साथ ही शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने और डौंडी पहुंचकर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित का कहना है कि बाद में आरोपियों ने उनकी मोटरसाइकिल वापस कर दी, जिसके बाद दोनों किसी तरह डौंडी पहुंचे और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। मारपीट में दोनों को आंख, पीठ, पसली, कंधे, हाथ और पैरों में चोटें आई हैं।

सुपेला थाना में अपराध पंजीबद्ध सुपेला थाना पुलिस ने डौंडी थाना (जिला बालोद) से जीरो एफआईआर मिलने के बाद मामला दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि मामले (Bhilai Juvenile Crime) में शामिल सभी छह आरोपी नाबालिग हैं। उन्हें अभिरक्षा में लेकर किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत आगे की विधिवत कार्रवाई की जा रही है।

Naxal IED Recovery : नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल में मिले 3-3 किलो के IED बम
Flyover Death Case : भिलाई में होली की रात फ्लाईओवर के नीचे मिली युवक की लाश, गिरकर मौत की आशंका, पहचान नहीं हो सकी
Jewelry Shop Robbery: जांजगीर में घर के भीतर घुसे बदमाश, व्यापारी दंपती से मारपीट; बच्चे की गुहार ने झकझोरा
भिलाई में महिलाओं के अधिकारों और स्वास्थ्य जागरूकता पर हुई कार्यशाला
Bilaspur GRP Action : रेलवे स्टेशन पर 55 किलो गांजा जब्त, दो महिलाओं समेत चार तस्कर गिरफ्तार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Railway
Bilaspur Railway : लाइव मॉनिटरिंग के बाद भी ट्रेनों की लेटलतीफी जारी, 47 स्टेशनों पर व्यवस्था बेअसर

Bilaspur Railway : ट्रेन को आउटर पर रोकने…

Bilaspur Drug Disposal
Bilaspur Drug Disposal : बिलासपुर में 61 मामलों में जब्त नशीले पदार्थ नष्ट, 302 किलो गांजा जलाया

Bilaspur Drug Disposal :इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक…

Durg YouTuber Assault Allegation :
Durg YouTuber Assault Allegation : दुर्ग में चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय में महिला से मारपीट का आरोप, यूट्यूबर हनु नायक के खिलाफ शिकायत

Durg YouTuber Assault Allegation :प्राथमिकी दर्ज होने या…

Deepak Baij Stastement On Protest
Deepak Baij Stastement On Protest : दिल्ली में प्रदर्शन पर दीपक बैज का BJP पर हमला, बोले- ‘दिल्ली को जेल बना दिया, डरी हुई है सरकार’

Deepak Baij Stastement On Protest : नेता प्रतिपक्ष…

Opposition Protest
Opposition Protest : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला

Opposition Protest : यह बयान मुख्य चुनाव आयुक्त…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?