CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिरनपुर क्यों नहीं गए थे भूपेश बघेल….❓करते हैं दबाव की राजनीति, कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति है छत्तीसगढ़ बंद – डिप्टी सीएम विजय शर्मा, दुर्ग जेल पहुंचे गृह मंत्री ने और क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

बिरनपुर क्यों नहीं गए थे भूपेश बघेल….❓करते हैं दबाव की राजनीति, कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति है छत्तीसगढ़ बंद – डिप्टी सीएम विजय शर्मा, दुर्ग जेल पहुंचे गृह मंत्री ने और क्या कहा, पढ़िए पूरी खबर

By Newsdesk Admin
21/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 21 सितंबर। छत्तीसगढ़ बंद कांग्रेस पार्टी की नकारात्मक राजनीति है, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दबाव की राजनीति करना जानते हैं, मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि बिरनपुर में बैगा की मौत के बाद क्यों नहीं गए थे? कवर्धा मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, ASP सस्पेंड किए गए हैं, एसपी को हटा दिया गया और पूरा थाना बदल दिया गया है। प्रदेश सरकार मुस्तैद है, मुख्यमंत्री ने जांच के लिए आयोग बैठा दिया है। उक्त बातें आज सुबह उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने केंद्रीय जेल दुर्ग का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही हैं।

श्री शर्मा ने कहा कि लोहारडीह कवर्धा में तीन अलग-अलग घटनाएं हुईं थीं, जिसमें छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश सीमा में दो लाश मिली थीं। जिसके कारण गांव वाले आक्रोशित हुए और आगजानी हुई। इस घटना में रघुनाथ साहू एवं उनकी पत्नी आगजनी की घटना के शिकार हुए और काफी झुलस गए थे। ऐसा पता चलता है इस आगजनी के कारण आक्रोशित गांव वालों की पुलिस के साथ कुछ झूमाझटकी भी हुई थी, फिर बाद में कुछ लोग गिरफ्तार किए गए। परंतु पुलिस की इस कार्यवाही में कुछ ऐसे भी लोग गिरफ्तार हुए थे जो मध्य प्रदेश के मृत व्यक्ति के साथ थे तथा मृत व्यक्ति के पोस्टमार्टम के दौरान सहयोगी थे। इस पर हमने कहा कि जांच उचित है। गुनाह हुआ है, गुनहगारों को सजा मिले जो निर्दोष है, उसे शामिल न किया जाए।

एसपी जवाबदार थे हटाए गए
श्री शर्मा ने कहा कि एक वीडियो सामने आया, उसी दौरान तत्कालीन पुलिस अधीक्षक कवर्धा उपस्थित थे। वह अपनी जवाबदारी ढंग से निभा नहीं पाए थे। एएसपी की जिम्मेदारी थी, उन्हें सस्पेंड किया गया है।
सीबीआई को जांच सौंपे जाने के प्रश्न पर श्री शर्मा ने कहा कि जांच कमेटी बनी है, पहले जांच कमेटी अपना काम करेगी।‌ उन्होंने यह भी कहा कि जेल में मारपीट नहीं हुई है।

बिरनपुर क्यों नहीं गए थे भूपेश बघेल…?
कांग्रेस के छत्तीसगढ़ बंद को प्रदेश सरकार के दबाव में छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा समर्थन नहीं दिए जाने के सवाल पर गृह मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का कोई दबाव नहीं है। चेंबर स्वतंत्र संस्था है, वह अपना निर्णय ले सकती है। दबाव बनाने का काम भूपेश बघेल सरकार करती थी, मैं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पूछना चाहता हूं कि वह बिरनपुर क्यों नहीं गए थे जहां एक बैगा की मौत हुई थी, क्यों नहीं गए थे? भूपेश बघेल कैसा दबाव बनाते हैं, हम जानते हैं। भूपेश बघेल लोहारडीह गए परंतु बैगा की बिरनपुर में मौत हुई वहां नहीं गए। सभी लोहारडीह में नेतागिरी कर रहे हैं, राजनीति करने जा रहे हैं, गांव हमारा है, हम संभालेंगे, हम संभाल रहे हैं परंतु मैं भूपेश बघेल से पूछना चाहता हूं कि वह बिरनपुर क्यों नहीं गए थे? अभी भी जाना चाहते हैं जाएं, जिन्हें जाना है जाएं। पुराने दिन याद करें, जब कवर्धा में कांड पिटान हो रहा था, किसे सस्पेंड किया गया था। किसे हटाया गया था। जिन्होंने डंडे मारे थे उन्हें पुरस्कृत किया गया। बिरनपुर कांड करने वालों को पुरस्कृत किया गया। हम तो गए थे और आज भी जाएंगे, मुख्यमंत्री से भी चर्चा हुई है जिसको भी जाना है सभी जाएं, उपमुख्यमंत्री भी जाएंगे, मंत्री टंक राम वर्मा भी जाएंगे, हम गांव के साथ हैं हम सभी जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने जांच आयोग किया गठित
उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल आरोप लगा सकती है जिसने भी गलती की है वह सजा पाएगा। एसपी बदल दिया गया है, एएसपी को सस्पेंड किया गया है मुख्यमंत्री ने जांच आयोग बैठा दिया है। श्री शर्मा ने कहा कि जेल में माता एवं बहनों से बात हुई है उनके मन में पीड़ा है, मैंने स्वयं अपना मोबाइल नंबर उन्हें दिया है किसी भी परेशानी की स्थिति में वह सीधे बात कर सकती हैं, पुलिस जांच कर रही है बेगुनाह को छोड़ा जाएगा।

दूसरे धर्म की परंपराओं पर बोलकर बताएं
एक लोटा जल के प्रश्न पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि एक लोटा जल भगवान शंकर को चढ़ाना यह भाजपा ने सिखाया है, भारतीय जनता पार्टी वर्ष 1980 में बनी है। हिंदू परंपराओं के बारे में बोल रहे हैं दूसरे धर्म की परंपराओं के बारे में बोलकर दिखाएं तो सिर तन से जुदा हो जाएगा।

कांग्रेस का बंद नकारात्मक राजनीति
कांग्रेस बंद पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कवर्धा मामले की जांच हो रही है इसलिए बंद की कोई आवश्यकता नहीं थी। कांग्रेस पार्टी के द्वारा जबरन बंद की राजनीति की जा रही है। भाजपा की प्रदेश सरकार मुस्तैदी से काम कर रही है। जांच के लिए आयोग बिठाया गया है। पुलिस ने जो गड़बड़ी की थी उस पर कार्यवाही की जा चुकी है। कांग्रेस द्वारा बुलाया गया बंद अनावश्यक है यह नकारात्मक राजनीति है सकारात्मक राजनीति होनी चाहिए।

कैदी जेल से लखपति बनकर निकले
श्री शर्मा ने कहा कि जेल का उनके द्वारा आज निरीक्षण किया गया इस दौरान उनके साथ डीजी जेल भी थे। सभी सुविधाएं अच्छी हैं। उन्होंने कहा कि जेल में व्यावसात्मक काम हो, जेल में बंद कैदियों को बिजनेस से जोड़ा जाए, प्रॉफिट शेयरिंग मॉडल पर काम हो, जेल से बाहर निकलने पर लखपति बनकर निकलें और समय रहते हुए, सभी स्किल्ड हो जाएं ।

Balrampur Child Murder : अंधविश्वास की आग में मासूम की बलि: बीमार बेटे के लिए तीन साल के बच्चे की हत्या  
Diesel Crisis : डीजल की किल्लत के बीच आखिर क्यों बढ़ने लगी किसानों की बेचैनी, वायरल वीडियो ने खड़े किए बड़े सवाल
बड़े मंगल पर उमड़ा जनसैलाब, बंधवा हनुमान मंदिर में लगी भक्तों की भीड़
Congress Thank You Rally: 19 माह की सियासी दूरी पाटने धन्यवाद रैलियों के सहारे कांग्रेस की वापसी की कोशिश
Risali Sanitation Tender Issue: रिसाली नगर निगम में सफाईकर्मियों का आक्रोश, काम बंद होते ही महापौर निवास पर प्रदर्शन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Property Dispute Assault
Property Dispute Assault : गौरेला में मकान के विवाद में बहन-भाई पर हमला, महिला हुई बेहोश; 4 पर FIR

Property Dispute Assault  पीड़ित की शिकायत पर गौरेला…

PM Modi Birthday Diya Event : छत्तीसगढ़ में PM मोदी के जन्मदिन पर 27.25 लाख दीये जलाने की तैयारी, कांग्रेस का विरोध

PM Modi Birthday Diya Event :भाजपा के सेवा…

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?